Lucky Gemstones: कौन सा रत्न है आपकी राशि के लिए भाग्यशाली?

Thu, Jun 06, 2024
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Thu, Jun 06, 2024
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
Lucky Gemstones: कौन सा रत्न है आपकी राशि के लिए भाग्यशाली?

Lucky Gemstones: क्या आप ज्योतिष और रत्नों के प्रभाव पर विश्वास रखते हैं? अगर हां, तो आपने "राशि रत्न" के बारे में जरूर सुना होगा, जो ज्योतिष गणनाओं पर आधारित हर राशि के लिए सुझाए गए रत्नों को दर्शाता है। इस लेख में, हम बताएंगे कि राशि रत्न क्या होते हैं और कौन से रत्न किस राशि के लिए सही होते हैं?

राशि रत्न क्या होते हैं?

रत्न ज्योतिष के अनुसार, राशि रत्न उन रत्नों को दर्शाते हैं जो व्यक्ति की राशि या जन्म समय के आधार पर सुझाए जाते हैं। माना जाता है कि सही रत्न पहनने से व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा और अच्छी किस्मत मिल सकती है।

एस्ट्रोयोगी ऐप पर एस्ट्रोलॉजर्स से कंसल्ट करना एकदम आसान है। अभी ऐप डाउनलोड करें और एक सरल और सहज अनुभव का आनंद लें। 

रत्नों के नाम

ज्योतिष के अनुसार, नौ प्रकार के मुख्य रत्न होते हैं: हीरा, मोती, पन्ना, माणिक्य, नीलम, गोमेद, पुखराज, मूंगा और लहसुनियां। इनके अलावा उपराशि रत्न भी होते हैं, जो अलग रूप में प्रभावशाली होते हैं लेकिन उनकी क्षमता कम होती है।

राशि रत्न का महत्व

रत्न ज्योतिष के अनुसार, रत्नों का आपके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है। जब आपका जीवन अस्त-व्यस्त होता है, ज्योतिषी ग्रहों की चाल और दिशा के अनुसार तब आपको रत्न पहनने की सलाह दी जाती है, जिससे ग्रहों का दुष्प्रभाव दूर हो सकता है।

कौन सा रत्न किस राशि के लिए?

हर रत्न किसी राशि से जुड़ा होता है वहीं ग्रह नक्षत्र  जुड़े होते हैं। आइये जानते हैं कौन सा रत्न किस ग्रह से जुड़ा है और इसके क्या फायदे हैं। 

  • मूंगा रत्न (Munga Stone) - ऐसे मंगल के रत्न कइ रूप में भी जाना जाता है। मेष और वृश्चिक राशि वालों के लिए यह रत्न आत्मविश्वास और साहस बढ़ाने के लिए जरुरी बन जाता है।

  • हीरा रत्न (Heera Diamond Stone) - यह शुक्र का रत्न कहलाता है। वृषभ और तुला राशि वालों के लिए यह खास रत्न होता है। यह आपके लिए सुख, समृद्धि और सम्मान ला सकता है।

  • पन्ना रत्न (Panna Stone) - पन्ना, बुध का रत्न होता है। मिथुन और कन्या राशि वालों के लिए बाहत ही खास होता है। यह नौकरी, व्यापार और स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए जरूरी रत्न माना जाता है।

  • मोती रत्न (Moti Stone) - यह चंद्रमा से जुड़ा रत्न होता है। कर्क और मीन राशि वाले इसे धारण कर सकते हैं। यह रत्न सकारात्मकता और मानसिक शांति के लिए जाना जाता है।

  • माणिक्य रत्न (Manik Stone) - यह सूर्य का रत्न होता है। यह सिंह राशि वालों के लिए जरूरी रत्न होता है। यह व्यक्तित्व निखारने और राजयोग के लिए जरूरी रत्न हो सकता है।

  • पुखराज रत्न (Pukhraj Stone) - पुखराज को बृहस्पति का रत्न कहा जाता है। यह धनु और मीन राशि वालों के लिए बहुत जरुरी रत्न हो सकता है। यह आपको शिक्षा और करियर में सफलता दिला सकता है।

  • नीलम रत्न (Neelam Stone) - यह शनि का रत्न है। मकर और कुंभ राशि वाले नीलम रत्न को धारण कर भाग्य वृद्धि और प्रसिद्धि पा सकते हैं।

  • गोमेद रत्न (Gomed Stone) - राहु के रत्न के रूप में गोमेद रत्न को जाना जाता है। इसमें  नेतृत्व क्षमता और काले जादू से बचाव के लिए अद्धभुत शक्तियां होती हैं।

  • लहसुनिया रत्न (Lehsunia Stone) - यह केतु से जुड़ा रत्न होता है। यह व्यापार में लाभ और नजर दोष से बचाव में कारगर है।

यह भी पढ़ें: मूलांक 1 से 9 वाले जरूर पहनें ये लकी रत्न! होंगे शानदार लाभ।

रत्न पहनने के नियम और सावधानियाँ

रत्न धारण करने से पहले किसी एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से सलाह लेना जरूरी है। गलत रत्न धारण करने से हानिकारक प्रभाव भी हो सकते हैं, जैसे:

  • मूंगा: ऐसे गलत पहनने से जीवन साथी पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

  • हीरा: इसको गलत पहनने से आर्थिक नुकसान हो सकता है।

  • नीलम: इसे गलत पहनने से शारीरिक कष्ट और समस्याएं सामने आ सकती हैं।

अगर आपका कोई कार्य नहीं बन रहा है, तो एस्ट्रोयोगी के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से सलाह लेकर सही रत्न का चुनाव कर सकते हैं। सही रत्न धारण करने से आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन हो सकते हैं और समस्याओं से निदान मिल सकता है।

article tag
Others
Bollywood
article tag
Others
Bollywood
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!