टैरो मासिक राशिफल दिसंबर 2021

Wed, Dec 01, 2021
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Wed, Dec 01, 2021
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
टैरो मासिक राशिफल दिसंबर 2021

दिसंबर साल का 12वां और कैलेंडर का आख़िरी महीना है, इसलिए हम इस माह में साल भर के गम और दुखों को पीछे छोड़कर आने वाले समय में नई उम्मीदों की तलाश करते हैं। दिसंबर माह 3 नंबर से जुड़ता है, जो बृहस्पति का अंक है, और इसलिए वर्ष के अंत से पूर्व यह हमें अहसास, सबक और अपार वृद्धि की उम्मीद देता है।

इस महीने, हम अत्यंत शक्तिशाली, जीवन बदलने वाले मनोगत उपचारों का सुझाव देंगे जो आपके संपूर्ण तंत्र को शुद्ध, संतुलित और उन्नत करेगा। हम पंच भूत उपचार की पेशकश करेंगे, जिसमें 5 तत्व शामिल हैं - वायु, जल, अग्नि, पृथ्वी और आकाश।

हम सभी इन 5 तत्वों से बने हैं। हमारे जीवन में प्रत्येक तत्व की महत्वपूर्ण भूमिका है जैसे जल तत्व हमारी भावनाओं, रिश्तों, कामुकता, रचनात्मकता पर नियंत्रण रखता है। इसी तरह, जीवन में वृद्धि या परिवर्तन के लिए अग्नि तत्व है। यदि हमारे शरीर में संतुलित है, तो प्रत्येक तत्व हमारे विकास को बढ़ा सकते हैं और हमें आध्यात्मिक रूप से विकसित कर सकते हैं। पंच भूतों को संतुलित करने के कई तरीके हैं। उदाहरण के लिए- ऊर्जावान अनुष्ठान, मंत्रोच्चार, ध्यान आदि। टैरो पूजा से व्यक्तिगत भविष्यवाणी प्राप्त करने के लिए अभी कॉल करें।

 

अब आइए जानते है कि आपकी राशि के लिए इस माह में क्या है?

 

मेष टैरो राशिफल दिसंबर 2021

मेष, यह समय आपके पेशेवर जीवन पर ध्यान केंद्रित करने का है क्योंकि आप काफी समय से अपनी समयसीमा को बढ़ा रहे हैं या देरी कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि आप अपने काम और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कार्य को समय पर पूर्ण करने की कोशिश करें और अपने कुछ समय व ऊर्जा को अपने निजी जीवन के लिए भी समर्पित करने का प्रयास करें। हालाँकि, यह नुकसान देय हो सकता है यदि आप अपने आप को नहीं बदलते हैं और इसे अपने जीवन के अन्य पहलुओं को प्रभावित करने देते हैं। हो सकता है कि घर में कोई समस्या है, या आप किसी को डेट कर रहे हैं और खुद को पूरी तरह से प्रतिबद्ध करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, अंत में, यह सब व्यर्थ साबित हुआ। इसका असर आपके कार्य पर हुआ है। जिससे आपके काम को काफी नुकसान हुआ है। प्रिय मेष, जुनून और ऊर्जा के साथ काम पर वापस लगने का यह सही समय है। याद रखें कि आप एक नायक हैं। अपनी प्रतिस्पर्धात्मकता का सदुपयोग करें। आपको हमेशा टीम में सर्वश्रेष्ठ रहना होगा। इसलिए, अब आपको अपने प्रदर्शन में कोई समझौता नहीं करना चाहिए। 

टैरो रीडर कहते हैं- आप नायक हैं।

उपाय - अपने अग्नि तत्व को संतुलित करें।

 

वृषभ टैरो राशिफल दिसंबर 2021

प्रिय वृष, दिसंबर आपके लिए मिलाजुला रहेगा। हालांकि, कुल मिलाकर यह बहुत सारी खुशी और हंसी से भरा होगा। आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ काफी समय बिताएंगे। खाने के शौकीन होने के कारण आप नए-नए व्यंजनों को बनाने की कोशिश कर सकते हैं  या व्यंजनों को आजमाने के लिए नई जगहों की यात्रा करने का विचार बना सकते हैं। वृष राशि के लोग अपने कंफर्ट जोन में रहना पसंद करते हैं और किसी भी बदलाव से नाखुश रहते हैं। लेकिन इस महीने आप प्रयोगात्मक रहेंगे और बदलाव के लिए तैयार रहेंगे। आप स्वयं के इस नए संस्करण से खुश होंगे, और कौन जानता है, यह आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलावों के साथ एक नई यात्रा की शुरुआत हो सकती है।

टैरो रीडर कहते हैं- नदी की तरह प्रवाह के साथ चलें।

उपाय - अपने जल तत्व को संतुलित करें।

 

मिथुन टैरो राशिफल दिसंबर 2021

प्रिय मिथुन, दिसंबर का महीना आपके लिए जीवन में नए रंगों और खुशियों को लेकर आने वाला है। खुशियों की बौछार दिसंबर 2021 को सबसे भाग्यशाली महीनों में से एक बना रही है। यह काम पर फलदायी साबित हो सकती है, जिसमें पदोन्नति, वेतन वृद्धि, या एक नई परियोजना शामिल है। यह घर पर भी उत्पादक रहेगी, क्योंकि कार्ड परिवार में बच्चे के जन्म, एक बड़ी छुट्टी, या यहां तक कि एक विदेश यात्रा या एक विदेशी समझौता पूर्ण होने का संकेत दे रहा है। आप इस माह में इतने अभिभूत होंगे कि आप सातवें आसमान पर होंगे। यह आपके लिए साल के सबसे अच्छे समय में से एक है। इसका आनंद लें, क्योंकि इतने लंबे समय से आप जो मेहनत कर रहे हैं, उसके फलस्वरूप यह समय वापस आया है।

टैरो रीडर कहते हैं - यह सातवें आसमान पर होने का समय है।

उपाय - अपने आकाश तत्व को संतुलित करें।

 

कर्क टैरो राशिफल दिसंबर 2021

प्रिय कर्क, इस समय आत्म-अनुशासन महत्वपूर्ण है। चाहे आपके खाने की आदतें हों, या आपके नियमित कसरत, या यहां तक ​​कि नींद का चक्र। आपको अपने स्वास्थ्य के बारे में सतर्क रहने की जरूरत है। टैरो कार्ड बताते हैं कि आप काफी समय से अपने स्वास्थ्य की उपेक्षा कर रहे हैं और चीजों को हल्के में ले रहे हैं। यह पहले से ही सही नहीं है, और इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, चीजों को नियंत्रण में रखना आपके हित में होगा। आप क्या खाते हैं, इस पर ध्यान दें। अपनी दिनचर्या में एक दैनिक व्यायाम व्यवस्था शामिल करें, और सोने के लिए एक समय निर्धारित करें। कोशिश करें कि सोने से कम से कम 2 घंटे पहले भोजन ग्रहण करें। लैपटॉप, मोबाइल, आईपैड आदि का इस्तेमाल न करें। यह आपको आराम करने में मदद करेगा। 

टैरो रीडर कहते हैं - आत्म-अनुशासन ही कुंजी है।

उपाय - अपने वायु तत्व को संतुलित करें। 

 

सिंह टैरो राशिफल दिसंबर 2021

प्रिय सिंह, अपने घर से बाहर निकलने और खरीदारी करने का समय आ गया है। आप फिल्में भी देख सकते हैं, अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिल सकते हैं। लंबे समय से, आपने बिना किसी वास्तविक कारण के खुद को बंदी बना लिया है। कृपया यह सोचने से बचें कि लोग क्या कहेंगे और अतीत में जीना बंद कर दें। आगे देखने और सकारात्मक रहने का समय है। अपने किसी पसंदीदा विषय पर डायरी या ब्लॉग लिखना शुरू करें। यह खाना पकाने, बागवानी, आध्यात्मिकता व अन्य के संबंध में हो सकता है। ऐसा करने से आपको अपनी ऊर्जा का रचनात्मक उपयोग करने में मदद मिलेगी और आप अपने सभी पुराने तनाव से मुक्त हो जाएंगे। इसके अलावा, एक शौक चुनें - संगीत, नृत्य, कुछ भी जो आपकी छिपी प्रतिभा को चमकने और आपको व्यस्त रखने में मदद करे। कहते हैं कि खाली दिमाग शैतानी होता है। तो थोड़ा व्यस्त हो जाएं।

टैरो रीडर कहता है - इस माह रचनात्मक रहें।

उपाय- अपने जल तत्व को संतुलित करें।

 

टैरो रीडिंग  ➔ वन कार्ड रीडिंग ➔ 2021 टैरो कार्ड रीडिंग 

 

कन्या टैरो राशिफल दिसंबर 2021

प्रिय कन्या, इस माह समय-प्रबंधन को पूरे जोश के साथ लागू करने की आवश्यकता है। आपको सर्वोत्तम परिणाम पाने के लिए अपना समय बुद्धिमानी से व्यतीत करना होगा। यह निस्संदेह जीवन के सभी क्षेत्रों में आपकी दक्षता और उत्पादकता को बढ़ाएगा। किसी भी उद्योग में काम करने वाले सभी सफल लोगों को समय के मूल्य को महत्व देना चाहिए और उनका सम्मान करना चाहिए और अपने कार्यों से अवगत होना चाहिए। कन्या, आप वर्तमान में जो कर रहे हैं, उससे कहीं अधिक करने में निस्संदेह आप सक्षम हैं। उन चीजों को हटा दें जिनका आपके जीवन में कोई मूल्य नहीं है। याद रखें, अच्छा समय प्रबंधन हमेशा आपकी मदद करेगा और आपको अपने विरोधियों से आगे रखेगा।

टैरो रीडर कहते हैं- समय बहुमूल्य है, इसका सदुपयोग करें।

उपाय - अपने अग्नि तत्व को संतुलित करें।

 

तुला टैरो राशिफल दिसंबर 2021

तुला राशि, टैरो कार्ड आपके जीवन में कुछ नए रोमांस के खिलने का संकेत दे रहा है। इसलिए अवसर का लाभ उठाने के लिए तैयार रहें। यह कोई नया व्यक्ति या अतीत का कोई व्यक्ति भी हो सकता है। यह निश्चित रूप से इसे आजमाने लायक होगा। प्रेमदेव के आशीर्वाद का आनंद लें और इसे धीमी गति से आगे बढ़ने दें। कॉफी, लंच, डिनर आदि पर अपने विचारों और जीवन के लक्ष्यों का आदान-प्रदान करें और गेंद को अपनी रफ्तार से लुढ़कने दें। प्रतिबद्धता के अगले स्तर पर न जाएं, और उत्साहि होने से बचें। याद रखें, धीमी और स्थिर दौड़ ही जीती जा सकती है। नौकरीपेशा वालों के लिए काम पर रोमांस मुश्किल हो जाएगा क्योंकि आपके लिए समय थोड़ा मुश्किल भरा है, इसलिए हम आपको दो बार सोचने और फिर आगे बढ़ने की सलाह देते हैं।

टैरो रीडर कहते हैं- इस माह रोमांस ही रोमांस है।

उपाय- अपने जल तत्व को संतुलित करें।


वृश्चिक टैरो राशिफल दिसंबर 2021

वृश्चिक राशि के जातकों को इस महीने बहुत मेहनत करने की आवश्यकता है। टैरो कार्ड कहते हैं कि आप अपने निर्धारित कार्यों को पूरा करने के लिए आधी रात तक काम कर सकते हैं। कई समय सीमा और परियोजनाएं होंगी जिन पर आपके ध्यान और समय की आवश्यकता होगी। कुछ स्मार्ट वर्क टैक्टिक्स के साथ-साथ मल्टी-टास्किंग की बहुत आवश्यकता है। जैसा कि हमेशा से कहा जाता है, हार्डवर्क से बेहतर स्मार्ट वर्क होता है। सबसे अच्छी बात यह है कि आप अधिकांश परियोजनाओं को पूरा करेंगे। आपका प्रबंधन कौशल आपको लंबित कार्यों को पूरा करने में मदद करेगा। यह कड़ी मेहनत अगले साल मूल्यांकन समय के दौरान काम आएगी और आपको दूसरों पर बढ़त दिलाएगी। आप कोई कसर नहीं छोड़ने के लिए अतिरिक्त मील जाएंगे। 

टैरो रीडर कहते हैं - काम ही पूजा है।

उपाय - अपने जल तत्व को संतुलित करें।


धनु टैरो राशिफल दिसंबर 2021

प्रिय धनु, आप पूर्व के साथ समझौता कर सकते हैं। प्रियजनों के साथ मतभेदों और संघर्षों को सुलझाने का समय आ गया है। कृपया जान लें कि संघर्ष होने का मतलब यह नहीं है कि आपको अपने रिश्ते को छोड़ देना चाहिए। मायने यह रखता है कि हम इसे कैसे देखते हैं, इसलिए आत्मनिरीक्षण करें और संकल्प लें। संघर्षों को अपने रिश्ते को मजबूत करने और बंधन को मजबूत बनाने के अवसर के रूप में देखें। कभी-कभी स्पेस देने से रिश्ते में मधुरता बढ़ती है, और फिर आप नकारात्मकता को दूर करने के बाद नई ऊर्जा के साथ वापस आ सकते हैं। ऐसा लगता है कि आपको किसी प्रिय से अलग हुए कुछ समय हो गया है, और अब जब पर्याप्त समय बीत चुका है, तो इसने चीजों को स्वाभाविक रूप से व्यवस्थित होने दिया है। स्थिति का विश्लेषण करें, समीक्षा करें और फिर आगे बढ़ें।

टैरो रीडर कहते हैं- यह माह रिश्तों में आयी दूरी को कम करने का है।

उपाय- अपने जल तत्व को संतुलित करें।

 

मकर टैरो राशिफल दिसंबर 2021

प्रिय मकर, अपनी आक्रमकता पर नियंत्रण रखने का समय आ गया है। अपने क्रोध और तनाव प्रबंधन पर काम करने पर विचार करें। निष्क्रिय क्रोध भी एक प्रकार का क्रोध है और जब यह फूटता है तो और भी खतरनाक हो जाता है। आपको आहत करने वाली सभी भावनाओं का मूल्यांकन करने और उन्हें समाप्त करने की आवश्यकता है। ध्यान, रेकी, जप का उपयोग तनाव को दूर करने और हर समय अपने आप को तनावमुक्त रखने के लिए किया जा सकता है। गुस्सा काम और निजी जीवन दोनों में रिश्तों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए बेहतर है कि इसे नियंत्रण में रखें और इसे कम करने के लिए काम करें।

टैरो रीडर कहते हैं- इस माह क्रोध पर नियंत्रण जरूरी है।

उपाय - अपने अग्नि तत्व को संतुलित करें।

 

कुंभ टैरो राशिफल दिसंबर 2021

प्रिय कुंभ, यह पारिवारिक समय है। हम देख सकते हैं कि आप इस महीने अपने परिवार के साथ अधिक से अधिक समय बिताने वाले हैं। दिसंबर आपके लिए एक गुणवत्तापूर्ण समय लेकर आएगा और आपको ऊर्जा से भर देगा। आप तरोताजा महसूस करेंगे, इसलिए आप अपने पेशेवर जीवन में उत्पादक होंगे। प्रिय कुंभ, सभी के लिए किए गए बलिदान और कड़ी मेहनत के बाद आप प्यार और परिवार के ध्यान के पात्र हैं। यह वह समय है जब आपके योगदान को सभी के द्वारा स्वीकार और सराहा जाएगा। आपको बहुत शांति और सुकून भी मिलेगा। इस माह पेशेवर जीवन को संतुलन में बनाए रखने का प्रयास करें।

टैरो रीडर कहते हैं- इस माह वर्क-लाइफ बैलेंस रखना ही सफलता कूंजी है। 

उपाय - अपने आकाश तत्व को संतुलित करें।

 

मीन टैरो राशिफल दिसंबर 2021

प्रिय मीन, यह यात्रा करने और अपनी आंतरिक ऊर्जा को प्रसारित करने का समय है। जल चिन्ह होने के कारण आपको यात्रा करना और कहानियाँ सुनाना पसंद है। आप इसे विभिन्न कारणों से हाल ही में नहीं कर सके हैं; हालाँकि, अब यात्रा को फिर से शुरू करने का समय है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कहां की यात्रा करते हैं और किसके साथ; जब तक आप एक यात्रा बैग पैक कर रहे हैं, तब तक आप किसी नये स्थान का पता लगा लेंगे। हो सकता है, आपका काम आपको अलग-अलग जगहों पर ले जाए क्योंकि आप सेल्स, मार्केटिंग या बिजनेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में कार्यरत हो सकते हैं। व्‍यवसायिक बैठकों के साथ व्‍यक्ति कभी भी व्‍यक्तिगत दौरे को जोड़ सकता है। यात्रा हमें बहुत सारे व्यावहारिक सबक सिखाती है। इसलिए, अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर अपनी टिकट बुक करें।

टैरो रीडर कहते हैं - इस माह यात्रा पर निकलें।

उपाय - अपने वायु तत्व को संतुलित करें।

 

✍️ By-: एस्ट्रो पूजा

 

यह भी पढ़ें: ➭ वार्षिक राशिफल 2022  |  अंकज्योतिष भविषयफल 2022  |  टैरो रीडिंग 2022

article tag
Tarot
article tag
Tarot
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!