- Home
- Rashi
- Compatibility
- Kark male dhanu female
जिस दिन ये शादी करने के बारे में सोचते हैं उसी दिन से परेशानियां पैदा होनी शुरू हो जाती हैं। कर्क को धनु की हर बात अच्छी लगती है और यहीं से परेशानी शुरू हो जाती है। एक बार कर्क व्यस्त रहने वाले धनु को पा लेता है तो उसे लगता है कि उसने जिस चीज़ की इच्छा की वो उसे उससे ज्यादा ही मिल गया। लेकिन कर्क अपने धनु राशि के साथी को चूल्हे-चौके में फंसा के रखने में सफल नहीं हो पाते। कर्क का घर उसका महल ही होता है, लेकिन उसकी वृश्चिक पत्नी के लिए घर केवल अपनी टोपी टांगने की जगह भर ही होती है। पानी व अग्नि के इस संयोग के प्रति सावधान ही रहना चाहिए। आप दोनों के व्यवहार में बहुत बड़ा फर्क होता है तथा आपके बीच के संबंध में मधुरता की उम्मीद कम ही होती है। वृश्चिक राशि वाले खुले दिल व दिमाग वाले होते हैं और इस बात से कर्क को बहुत परेशानी होती है। कर्क अपनी वृश्चिक राशि की महिला साथी की पसंद-नापसंद पर पूरी तरह से निर्भर करता है। लेकिन आपके रिश्ते का सकारात्मक पहलु ये होता है कि आप दोनों ही आशावादी सोच रखते हैं तथा दयालु होते हैं और इसी कारण आपकी दोस्ती बनी रहती है।