- Home
- Rashi
- Compatibility
- Kark male vrishchik female
चतुर वृश्चिक मधुर वाणी वाले कर्क के साथ बहुत अच्छा तालमेल बैठा सकते हैं। हालांकि दोनों में जलन व ईर्ष्या की भावना होने के कारण समय-समय पर मतभेद रहता है। लेकिन इनके अंदर का असीमित प्यार इनके बीच के अलगाव की अवधि को कम कर देता है। वृश्चिक राशि की महिला कर्क राशि के पुरुष के मूड को बहुत अच्छी तरह से समझ सकती है। वृश्चिक के पास जो अतिरिक्त ऊर्जा होती है वो कर्क के बहुत काम आती है। ज्योतिष के अनुसार वृश्चिक व कर्क का संबंध बहुत ही अच्छा संबंध होता है। लेकिन इसे अच्छा बनाए रखने के लिए एक ओर जहां कर्क को थोड़ा और खुल कर अपनी भावनाओं को व्यक्त करना चाहिए, वहीं वृश्चिक को अपने गुस्से पर काबू रखने की कोशिश करनी चाहिए। दोनों ही एक समान भावुक होते हैं तथा दोनों ही पानी तत्व वाले होते हैं। आप दोनों के बीच का रिश्ता या तो बहुत मधुर होता है या फिर पूरी तरह से खतरनाक हो जाता है और ये आने वाली अगली लहर पर निर्भर करता है। आप दोनों पानी तत्व वालों को हर समय पानी में छपाके मारते रहने की बजाय कुछ समय के लिए तैरना भी सीख लेना चाहिए।