- Home
- Rashi
- Compatibility
- Kark male kumbh female
म्भ राशि वालों की सामाजिकता घरेलु कर्क के लिए कुछ ज्यादा ही विचलित करने वाली हो जाती है। कुम्भ को अपनी जीवन कहानी दुनिया को सुनाना अच्छा लगता है, जबकि कर्क अपना सारा ध्यान अपने घर पर ही केंद्रित रखना चाहता है। कर्क राशि वाले रूढ़ीवादी होते हैं, जबकि कुम्भ राशि वाले बहुत ही विस्तृत होते हैं। कुम्भ का पागलपन कर्क राशि वालों के साथ मेल नहीं खाता। इस संबंध की विपरीत दिशा भी बहुत ही रोचक होती है। कुम्भ राशि वाले आजाद रहना पसंद करते हैं तथा उसी से जुड़ते हैं जिससे कि उनका बहुत नजदीकी संबंध होता है। कर्क राशि वाले अपनी कुम्भ राशि की महिला के बारे में भी वैसा ही सोचते हैं, लेकिन वास्तविकता में उन्हें प्यार किया जाना चाहिए। बात सिर्फ इतनी है कि वो व्यक्तिगत प्यार की बजाय दुनिया को प्यार करने का प्रदर्शन करते हैं। और जब इन्हें धक्का लगता है तो किसी भी समय दुनिया से अलग हो जाते हैं। असल में ये बात कोई भी नहीं जानता, कुम्भ राशि वाले भी नहीं, कि ये दुनिया असल में क्या है और क्या चाहती है।