Kark

कर्क टैरो 2023 : Kark Rashi Tarot 2023

कर्क राशि के लिए टैरो राशिफल 2023 आपके करियर, वित्त, प्रेम जीवन, रिश्तों और स्वास्थ्य में नई संभावनाओं और परिवर्तनों को दर्शाता है। पढ़ें कर्क टैरो प्रिडिक्शन 2023 और जानें के यह आपके जीवन के बारे में क्या बता सकता है।

  • राशि - कर्क 
  • तत्व - जल
  • राशि स्वामी - चंद्रमा
  • घर पाने के लिए यंत्र - चंद्र यंत्र
  • वर्ष 2023 में पूजे जाने वाले देवता - भगवान शिव
  • शुभ दिन - सोमवार
  • प्रभावित क्षेत्र - तनाव, चिंता, भावनात्मक मुद्दे
  • दान- चावल, मिश्री, दूध, दही, घी, रुई, कपूर, सफेद वस्त्र
  • मंत्र - ॐ ऍंग क्लिंग सोमय नमः

कर्क राशि के लिए टैरो भविष्यवाणियां 2023 

कर्क राशि के जातक इस वर्ष अपने परिणामों पर खास ध्यान देंगे। 2023 आपके लिए लाभकारी और सुखकारी रहेगा। आप एक विरासत का निर्माण करेंगे और निश्चित रूप से एक संरक्षक के रूप में उभरेंगे। बात पर चलना आपकी शैली होगी, और जनता आपका अनुसरण करेगी और दूसरों को आपके उदाहरण देगी। आपकी भावनाएँ अंततः आपकी ताकत बनेंगी न कि आपकी कमजोरी, जैसा कि आपने सीखा है कि कैसे अपनी ऊर्जा और भावनाओं का दोहन और उपयोग करना है और अपनी वास्तविक क्षमता का एहसास करना है। आपके पास चमत्कार करने और दूसरों के जीवन को भी चमत्कारी बनाने की शक्ति है। कर्क राशि के लिए टैरो रीडिंग 2023 भविष्यवाणी करता है कि इस साल बच्चो का विशेष ध्यान रखना होगा, इसलिए मानसिक रूप से तैयार रहें। आयुर्वेद और योग आपके सामान्य दिन-प्रतिदिन के जीवन का हिस्सा बन जाएंगे, और आपके जीवन को बैलेंस करने में मदद करेंगे। साल 2023 में आपक कोई नयी शुरुआत कर सकते हैं। आपके पास खुश रहने और आनंदित होने के कई कारण होंगे। वास्तव में, अगले तीन साल आपके लिए सभी रूप से बहुत आशाजनक लग रहे हैं, यदि आप सही रास्ते पर हैं और सही काम करते हैं। याद रखें कि कभी किसी नयी ओप्पोरचुनिटी को मन न करें, और आपके जीवन में सही लोगों और अवसरों को अपने आप अपने पास आता हुआ देखेंगे।

प्रिय कर्क, हम उम्मीद करते है की 2023 आपके लिए एक शानदार वर्ष रहेगा। अपने जीवन से जुड़े सवाल पूछने के लिए एस्ट्रोयोगी के ज्योतिषियों से संपर्क करें। 

कर्क राशि के लिए करियर और वित्त की टैरो भविष्यवाणियां 2023

कर्क राशि के जातक इस वर्ष अपने कार्यक्षेत्र में कुछ नया रचेंगे। आप कुछ नए आविष्कार, खास पेटेंट, या पुरानी चीजों को नये तरीके से करने के लिए नई तकनीकों का विकास करेंगे। इसके लिए आपको काफी पहचान मिलेगी। हो सकता है कि आप वर्षों से इस पर काम कर रहे हों, और 2023 में आपको उसका रिजल्ट मिल जाए। अपनी सीखों और निष्कर्षों को दूसरों के साथ साझा करें क्योंकि केवल साझा करने से ही आप आगे बढ़ते हैं, सशक्त बनते हैं, और सफलता की सीढ़ी चढ़ते हैं। ज्ञान को शेयर करने में असुरक्षित महसूस करना और ज्ञान को अपने पास रखना आपको आगे बढ़ने नहीं देता और आपके जीवन की वृद्धि को रोकता है। इस प्रकार विकास का वास्तविक मंत्र, सीखते रहना, साझा करना और आगे बढ़ते रहना है। कर्क टैरो करियर 2023 बताता है कि इस वर्ष आपके लिए निवेश करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है क्योंकि आप ट्रेडिंग के साथ बहुत अधिक जोखिम लेने के लिए उत्सुक हो सकते हैं या आप उचित रिसर्च किये बिना निवेश समाप्त कर सकते हैं। इस तरह, आप अपना बड़ा नुकसान कर सकते हैं। इस कारण इन प्रलोभनों से बचना ही आपके लिए अच्छा रहेगा। इस दौरान केवल लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट ही करें, चाहे वह स्टॉक हो, क्रिप्टो या कोई अन्य साधन।

कर्क राशि के लिए लव और रिलेशनशिप की टैरो भविष्यवाणियां 2023

कर्क राशि के जातकों के लिए यह साल प्यार में पड़ने और शायद शादी करने का हो सकता है। सबसे अधिक संभावना है की इस साल आप शादी के लिए अरेंज मैरिज को प्राथमिकता देंगे। जो लोग तलाक या जीवनसाथी की मृत्यु के बाद पुनर्विवाह करना चाहते हैं, वे भी सेटल हो जाएंगे और एक सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इसके साथ ही आपके पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे और आप अपने परिवार के साथ शांति व आनंद का अनुभव करेंगे। यह निश्चित रूप से आज की दुनिया में एक आशीर्वाद है। इस साल आपको बस ऐसे लोगों की जरूरत है जो आपसे प्यार करते हैं और जिनसे आप भी प्यार कर सकते हैं। आज के समय में, ऐसा सच्चा और बिना किसी शर्त वाला प्यार पाना आशीर्वाद सामान है। इस साल घर के बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए उन्हें जंक फूड का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके बजाय, उन्हें संतुलित आहार खाने के लिए प्रेरित करें। उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताएं और उन्हें सही चीजें सिखाएं। इस दौरान धैर्य और परिपक्वता आपके बहुत काम आएंगे। इसके साथ ही अपने बच्चों को डांटने या प्रलोभनों के लिए दोषी महसूस न कराएं बल्कि उन्हें यह सिखाएं कि वे कैसे सुधार कर सकते हैं। अपने बच्चों की आलोचना न करें।

कर्क राशि के लिए स्वास्थ्य की टैरो भविष्यवाणियां 2023

कर्क राशि के जातक, कृपया अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि आपको इसकी बहुत आवश्यकता है। आप खुद को छोड़कर बाकी सब चीजों पर ध्यान दे रहे हैं। आप अपना ज्यादा ध्यान नहीं रखते है, जो की सही बात नहीं है और इसके परिणाम भी गंभीर हो सकते हैं। असल में आप अपनी क्षमता को अच्छी तरह जानते हैं लेकिन आलस की वजह से आप इस पर ध्यान नहीं देते हैं। यह ऐसा है जैसे आप बरसों से जिम जाने की सोच तो रहे हैं लेकिन हर बार न जाने का कोई न कोई बहाना ढूंढ लेते हैं। यह समय उन बातों का पालन करने के लिए उचित है, जो वास्तव में मायने रखती हैं और लंबे समय में आपके स्वास्थ्य को लाभ पहुंचा सकती हैं। कर्क राशि वालों के लिए टैरो राशिफल 2023 कहता है कि योग और ध्यान लंबे समय में आपकी मदद करेंगे। इसके साथ ही आयुर्वेद भी आपकी बहुत मदद कर सकता है। आप वात, पित्त और कफ के संदर्भ में अपने शरीर के प्रकार की पहचान करें और उसी के अनुसार अपना ख्याल रखें। इसके लिए आप किसी आयुर्वेद विशेषज्ञ का मार्गदर्शन ले सकते हैं, जो आपको सही मार्गदर्शन देंगे। आयुर्वेद एक बेहतरीन पद्धति है क्योंकि यह हमारे पवित्र शास्त्रों जैसे वेदों और उपनिषदों से जुड़ा है।  

   शुभ रंग - काला
   शुभ रत्न - टाइगर आई
   उपाय - अपने रूट चक्र को मजबूत करें।

✍️By- टैरो सोनिया

याद रखें, ये सामान्यीकृत भविष्यवाणियां हैं। व्यापक और सटीक भविष्यवाणियों और शक्तिशाली उपायों के लिए, आप प्रसिद्ध टैरो रीडर टैरो सोनिया से टैरो कार्ड रीडिंग द्वारा व्यक्तिगत परामर्श ले सकते हैं।

फ्री टैरो रीडिंग्स

1 कार्ड रीडिंग

क्या आप जल्द से जल्द अपने प्रश्नों के उत्तर व समस्याओं के समाधान पाना चाहते हैं? 1 कार्ड रीडिंग आपको अपने बिजनेस, लव, फाइनेंस, रिलेशनशिप आदि जीवन के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर आपका...

और पढ़ें

हस्तरेखा शास्त्र

हस्त रेखा विद्या भारत में, सनातन(हिन्दू) लोगों द्वारा प्रयोग की जाने वाली एक विद्या है। भारत में जन्म से लेकर मृत्यु का वर्णन, हथेली की इन रेखाओं में बताया जाता है।

और पढ़ें

ज्योतिषीय उपाय

क्या हैं ज्योतिषीय उपाय? यह आपके जीवन में ग्रहों या किसी अन्य तत्व के नकारात्मक प्रभाव को कम करते हैं।

और पढ़ें

वास्तु शास्त्र

वास्तु प्राचीन भारत का एक शास्त्र है। जिसमें वास्तु (घर) निर्माण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई है।

और पढ़ें