Vrishabha

वृषभ टैरो 2023 : Vrishabha Rashi Tarot 2023

वृषभ राशि के लिए टैरो राशिफल 2023 की भविष्यवाणियां रिश्तों, स्वास्थ्य, करियर और वित्त में बड़े पैमाने पर परिवर्तन को दर्शाती हैं। अधिक जानने के लिए पढ़ें वृषभ राशि वालों के लिए टैरो राशिफल 2023।

  • राशि - वृषभ 
  • तत्व - पृथ्वी 
  • राशि स्वामी - शुक्र  
  • यंत्र - शुक्र यंत्र 
  • देवता - देवी महालक्ष्मी  
  • शुभ दिन - शुक्रवार 
  • प्रभावित क्षेत्र - लव लाइफ से जुड़ी समस्याएं, वित्तीय समस्या 
  • दान - घी, चीनी, खीर,काजू, दही और सेब का दान करें।  
  • मंत्र - ॐ ह्रीं श्रीं शुक्राय नम: 

वृषभ राशि के लिए टैरो भविष्यवाणियां 2023 

वृषभ राशि के जातकों में अनुशासन, निरंतरता और संकल्प लेने की अद्भुत क्षमता है। इसके साथ ही आप लोग बहुत मजबूत होते हैं और अपने कार्यों से हमेशा मिसाल पेश करते हैं। इस साल आप जहां भी जाएंगे, आपका ये गुण आपको बहुत सम्मान दिलाएगा। आपके आस-पास के लोग अपने जीवन में सुधार करने के लिए आपसे सुझाव लेंगे। टैरो राशिफल 2023 के अनुसार, आप कई लोगों को सहयोग देकर उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आपको बिजनेस में तरक्की मिलेगी और अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको इसमें भी सफलता मिलेगी। आपके रिश्ते बेहतर बनेंगे और उनमें मधुरता आएगी। इस दौरान आप और आपका पार्टनर दोनों ही प्रसन्न रहेंगे। आपका रिश्ता भी मजबूती से आगे बढ़ेगा। अनुशासन से रहने के कारण आपकी हेल्थ पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। प्रयास करें कि आप अपने शरीर के अनुसार अपने खानपान का भी ध्यान रखें। वृषभ राशि के लोग अपने भोजन और व्यायाम के प्रति लगातार सचेत और जागरूक रहेंगे। आप हर काम पूरे परफेक्शन के साथ करेंगे और दूसरे लोगों की तरह अपने स्वास्थ्य को नजरंदाज नहीं करेंगे। 2023 में आपके जीवन में संतुलन और निरंतरता है, जो एक सुखी, स्वस्थ और सफल जीवन के लिए आवश्यक है। 

वर्ष 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं ! यदि आपको इस वर्ष ज्योतिषीय मार्गदर्शन की आवश्यकता है तो एस्ट्रोयोगी से संपर्क करें। 

वृषभ राशि के लिए करियर और वित्त की टैरो भविष्यवाणियां 2023

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह साल करियर और वित्त के मामले में अच्छा रहेगा। आपके कारोबार में अच्छी वृद्धि होगी। वहीं यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपकी नौकरी में कुछ खास बदलाव नहीं आएंगे। हालांकि, आप को किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। अगर आप एक नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो यह सही समय है। बिजनेस के पूरी तरह सेट हो जाने के बाद, आप अन्य विकल्पों में भी ध्यान दे सकते हैं। यह साल खाद्य-संबंधी उद्योग से जुड़े लोगों के लिए असाधारण रूप से अच्छा रहेगा। इसके साथ ही शिक्षक और वकील के पेशे से जुड़े लोग भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी कड़ी मेहनत के कारण आपको नया प्रोजेक्ट, प्रमोशन और बढ़ोत्तरी मिलने की संभावना है। टैरो राशिफल 2023 के अनुसार काम के प्रति आपकी प्रतिबद्धता, ईमानदारी, पारदर्शिता और कड़ी मेहनत की तारीफ होगी। आपको अपने इन गुणों के लिए सम्मानित भी किया जाएगा। आप अपने बॉस और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के पसंदीदा रहेंगे। आपके अनुशासित और लगातार अच्छे प्रदर्शन के लिए वे आपकी प्रशंसा भी करेंगे। व्यवस्थित ढ़ंग से कार्य करना हमेशा आपकी शैली रही है। वृषभ टैरो करियर 2023 बताता है कि आप अपने कार्यक्षेत्र से जुड़े हर प्रकार के डेटा का ध्यान रखते हैं और अपनी जरूरी फाइल्स व नोट्स को भी संभाल कर रखते हैं। आपकी यही विशेषता आपको अन्य लोगों से अलग बनाती है। लोग आपसे प्रभावित होकर, आपसे सीखने की भी कोशिश करते हैं। साल 2023 में आप अपने आत्म-अनुशासन का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा आप हर कार्य को सर्वश्रेष्ठ तरीके से करने का प्रयास भी  करेंगे। 

वृषभ राशि के लिए प्रेम व संबंध की टैरो भविष्यवाणियां 2023 

इस साल आप एक सीरियस रिलेशन में कमिटिड रहेंगे। आप किसी भी तरह के कैजुअल रिलेशन का हिस्सा नहीं बनेंगे और न ही आप अपने पार्टनर के साथ माइंड गेम्स खेलने में रुचि लेंगे। बल्कि आप अपने अंतर्मन से और अपने पार्टनर से अपने विचार स्पष्ट रूप से साझा करेंगे। आप पूरी सच्चाई और ईमानदारी के साथ प्यार करेंगे। वृषभ राशि के कुछ लोग इस समय लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में भी रहेंगे। हालांकि, इससे आपके रिलेशन में कोई मुश्किल नहीं आएगी और न ही आपके पार्टनर के लिए आपकी भावनाएं प्रभावित होंगी। दूर रहते हुए भी आप अपने रिलेशन में उत्साह की कोई कमी नहीं होने देंगे। चाहें देर तक कॉल पर बात करना हो, मैसेजिस हों या वीडियो कॉल, आप अपने रिश्ते को बेहतर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आपका पार्टनर भी आपकी कोशिशों को नोटिस करते हुए, आपकी सराहना करेगा और खुद भी अपने रिश्ते को अच्छा बनाने में योगदान देगा। इस समय आपके माता-पिता को अपने ऊपर पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। उन्हें स्वास्थ्य या भावनात्मक समस्याएं हो सकती हैं इसलिए, आप अपने माता-पिता और ससुराल वालों के साथ कुछ समय जरूर बिताएं। जब भी संभव हो उन्हें बाहर ले कर जाएं ताकि वे अच्छा महसूस कर सकें।

वृषभ राशि के लिए हेल्थ की टैरो भविष्यवाणियां 2023 

इस वर्ष आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा क्योंकि आप अपना ध्यान रखेंगे। आपका अनुशासन और संतुलित दृष्टिकोण आपके तन-मन को स्वस्थ रखेगा। शरीर से जुड़ी आपकी अच्छी आदतें अस्वस्थ होने की आशंका को कम कर देंगी।
आप परिवार के अन्य सदस्यों का भी मार्गदर्शन करेंगे कि कैसे अपना ख्याल रखें और स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखें। वृषभ टैरो 2023 भविष्यवाणियां बताती हैं कि आपको अपने विचार दूसरों पर थोपने नहीं चाहिए। यदि आप लोगों को असहज करना शुरू कर देंगे, तो वे बदलाव के लिए इच्छुक नहीं होंगे और आप अपने प्रयासों में विफल हो जाएंगे। दूसरों को अच्छे स्वास्थ्य की सीख देने के दौरान आप कई बार चिड़चिड़ा भी महसूस कर सकते हैं। इस प्रकार आप दूसरों को ठेस भी पहुंचा सकते हैं। हालांकि, आपके इरादे अच्छे हैं और आप सभी के लिए अच्छा स्वास्थ्य चाहते हैं। इसके अलावा आप अपने आप पर थोड़ा नरमी बरतें और कभी-कभी अपने स्वाद के अनुसार भी खाना खाएं। यह आपको नुकसान नहीं पहुंचाएगा बल्कि यह मानसिक तनाव और निराशा को कम करेगा, जो अक्सर आपके संवादों में नजर आती है। हमेशा अपने आप के साथ बहुत ज्यादा सख्त होना अच्छा नहीं है।

शुभ रंग: पीला 
शुभ रत्न: सिट्रीन  
उपाय: सूर्य देव को जल चढ़ायें।

✍️By- टैरो सोनिया

याद रखें, ये सामान्यीकृत भविष्यवाणियां हैं। व्यापक और सटीक भविष्यवाणियों और शक्तिशाली उपायों के लिए, आप प्रसिद्ध टैरो रीडर टैरो सोनिया से टैरो कार्ड रीडिंग द्वारा व्यक्तिगत परामर्श ले सकते हैं।

फ्री टैरो रीडिंग्स

1 कार्ड रीडिंग

क्या आप जल्द से जल्द अपने प्रश्नों के उत्तर व समस्याओं के समाधान पाना चाहते हैं? 1 कार्ड रीडिंग आपको अपने बिजनेस, लव, फाइनेंस, रिलेशनशिप आदि जीवन के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर आपका...

और पढ़ें

हस्तरेखा शास्त्र

हस्त रेखा विद्या भारत में, सनातन(हिन्दू) लोगों द्वारा प्रयोग की जाने वाली एक विद्या है। भारत में जन्म से लेकर मृत्यु का वर्णन, हथेली की इन रेखाओं में बताया जाता है।

और पढ़ें

ज्योतिषीय उपाय

क्या हैं ज्योतिषीय उपाय? यह आपके जीवन में ग्रहों या किसी अन्य तत्व के नकारात्मक प्रभाव को कम करते हैं।

और पढ़ें

वास्तु शास्त्र

वास्तु प्राचीन भारत का एक शास्त्र है। जिसमें वास्तु (घर) निर्माण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई है।

और पढ़ें