Singh

सिंह टैरो 2023 : Singh Rashi Tarot 2023

सिंह राशि के लिए टैरो राशिफल 2023 भविष्यवाणी करता है कि आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं जैसे आपकी लव लाइफ, रिश्ते, वित्त, करियर और स्वास्थ्य में बदलाव आएंगे। अधिक जानने के लिए पढ़ें सिंह टैरो 2023 की भविष्यवाणियां।

  • राशी - सिंह 
  • तत्व - आग
  • राशि स्वामी - सूर्य
  • घर पाने का यंत्र - सूर्य यंत्र
  • वर्ष 2023 में पूजे जाने वाले देवता - भगवान विष्णु
  • भाग्यशाली दिन - रविवार
  • प्रभावित क्षेत्र - हृदय रोग, आंखों की समस्या, पिता से संबंध
  • दान - गेहूं, गुड़, केसर, बादाम, लाल वस्त्र
  • मंत्र - ओम ह्रीं ह्रुंग सूर्याय नमः

सिंह राशि के लिए टैरो भविष्यवाणियां 2023 

सिंह राशि के जातकों का स्वभाव प्रेम और आनंद से भरपूर होता है। वे हर किसी से प्यार करते हैं और लोग भी उन्हें काफी चाहते हैं। सिंह राशिफल 2023 के लिए टैरो राशिफल 2023 उसी तर्ज पर होगा। इस साल आप एक सच्चे सामाजिक के रूप में रहेंगे। किट्टी पार्टियों, गैर सरकारी संगठनों और सामाजिक कार्यों से लेकर पड़ोस की सांस्कृतिक समितियों तक, आपका नाम हर सूची में होगा, और आप बिना किसी परेशानी के यह सब पमैनेज करेंगे। आप इन्हें अपनी सभी घरेलू और प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के साथ अच्छी तरह से निभाएंगे। आप इस साल मिस्टर या मिस पॉपुलर भी बन सकते हैं। इस दौरान आपकी नौकरी में बदलाव या स्थानांतरण की भी संभावना है। यदि आप अपनी पसंद की नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं और धार्मिक रूप से इसके लिए प्रार्थना कर रहे हैं तो आप साल 2023 में अपने सपनों की नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। आपके जीवन का हर रिश्ता आपको खुशी देगा और आप भी उनमें उत्साह लाने का काम करेंगे। वहीं आपको घुटने की समस्या भी हो सकती है, जिसे व्यायाम और फिजियोथेरेपी से ठीक किया जा सकता है। कभी- कभी रात को सोते समय आपकी नींद में खलल भी पड़ सकता है। इस कारण यह महत्वपूर्ण है कि आप रात की अच्छी नींद के लिए खुद को तैयार करें। सोते समय अपना सिर उत्तर की ओर न रखें क्योंकि इस वजह से आप अगले दिन तरोताजा महसूस नहीं करेंगे।

सिंह राशि वालों को 2023 की शुभकामनाएं। यदि आपको किसी ज्योतिषीय परामर्श की आवश्यकता है तो एस्ट्रोयोगी के एस्ट्रोलॉजर्स से जुड़ें। 

सिंह राशि के लिए करियर और वित्त की टैरो भविष्यवाणियां 2023 

सिंह राशि के जो जातक काफी समय से नौकरी बदलने का सोच रहें हैं, उनके लिए यह एक उचित अवधि है। इस दौरान आप नई नौकरी के बारे में सोच सकते हैं और आवेदन करना भी शुरू कर सकते हैं। इस प्रकार आपको कई कंपनियों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल सकती है और साक्षात्कार के लिए भी बुलाया जा सकता है। हालांकि सैलरी का मामला महत्वपूर्ण होगा और डील-ब्रेकर भी हो सकता है। इस कारण आप नौकरी की प्रक्रिया में शामिल होने से पहले टैरो रीडिंग व किसी उपाय की सहायता जरूर लें। यदि आप नए अवसरों माध्यम से करियर में विकास लाना चाहते हैं तो आप नौकरी की तलाश अभी से शुरू कर दें। नौकरी ढूंढना कोई आसान काम नहीं है। आप महसूस करेंगे कि इसमें आपका बहुत अधिक प्रोडक्टिव समय लगेगा और इस प्रक्रिया के दौरान आप थोड़ा थका हुआ भी महसूस कर सकते हैं। सिंह राशि के लिए टैरो करियर 2023 यह दर्शाता है कि यह हालात अस्थायी हैं और आप जल्द ही एक ऐसी जगह नौकरी पा लेंगे, जो आपके लिए अच्छी साबित होगी। यह आपको इस प्रक्रिया में आगे बढ़ाएगा और सफलता भी दिलाएगा। 

सिंह राशि के लिए लव और रिलेशनशिप की टैरो भविष्यवाणियां 2023  

इस साल आपका पार्टनर आपको बहुत प्यार करेगा और आपकी देखभाल भी करेगा। आप उनसे मिल रही अटेंशन का आनंद लेंगे और चाहेंगे कि वे आप पर अधिक ध्यान दे। इस दौरान आपको एक बहुत ही कमिटेड और समर्पित पार्टनर मिलने की संभावना है जो आपके प्रति बहुत वफादार भी होगा। सिंह राशि वाले खुद ईमानदार और भावुक प्रेमी होते हैं, इसलिए साल 2023 में आपको भी अपनी ही तरह एक अच्छा साथी मिल सकता है। इसके साथ ही कामदेव भी आपको अपना आशीर्वाद दे रहे हैं और आप जहां भी जाएंगे, आपको केवल प्यार मिलेगा। टैरो भविष्यवाणी 2023 के अनुसार, आपके पड़ोसी आपके लिए एक विस्तारित परिवार की तरह रहेंगे और आप बहुत सारे कम्युनिटी प्रोग्राम में भी शामिल होंगे। सोसायटी में लोग आपको अपने नेता के रूप में चुन सकते हैं, जैसे सोसायटी का अध्यक्ष या आरडब्ल्यूए का अध्यक्ष। आप अपने प्रियजनों के साथ मनोरंजन कार्यक्रमों में शामिल होंगे और कई बार पिकनिक व छोटी यात्राओं पर भी जाएंगे। आपके आस-पास के लोग आपको मिलनसार पाएंगे और अपनी समस्याओं को साझा करने और सलाह लेने के लिए आपके पास आएंगे। इसके साथ ही आप सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेंगे और एक दोस्त की तरह उनका मार्गदर्शन करेंगे। इस अवधि में स्कूल और विश्वविद्यालय के पुराने दोस्तों के साथ आपकी ढेर सारी मुलाकातें होने वाली हैं।

सिंह राशि के लिए हेल्थ की टैरो भविष्यवाणियां 2023 

सिंह राशि के जातकों को स्वास्थ्य के मामले में छोटी-छोटी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है और यह केवल आपकी उम्र के साथ होने वाली सामान्य बीमारियों के कारण भी हो सकता है। आप लोगों को घुटने में दर्द, यूरिक एसिड का बढ़ना और अंगों में सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं जिन पर आपको पहले से ध्यान देना चाहिए और सावधानी बरतनी चाहिए। इस कारण अपने डॉक्टर की सलाह जरूर सुनें और अनुशासन के साथ अपनी दवा खाएं। सिंह राशि के लिए टैरो रीडिंग 2023 बताता है कि आपको खुले में बाहर जाकर, ताजी हवा में सांस लेनी चाहिए। प्रकृति मां से जुड़ें और हरियाली का आनंद लें। इस दौरान आस-पास के पार्क आपको आकर्षित करेंगे और आप वहां कुछ पेड़ भी लगा सकते हैं। यह समय अपने पैशन और हॉबी को फॉलो करने के लिए अच्छा है, जो निश्चित रूप से आपके भावनात्मक और मानसिक कल्याण में सहयोगी हो सकता है। आपके लिए ब्रीदवर्क टेक्नीक बहुत लाभदायक रहेगी क्योंकि यह आपको तनाव मुक्त करने के साथ-साथ आपकी बहुत सी परेशानियों को कम कर देगी और आपके जीवन में शांति भी लाएगी। इसके साथ ही अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप रोजाना कुछ देर प्राणायाम कर सकते हैं। यह आपकी नींद की क्वालिटी में सुधार करेगा क्योंकि इस दौरान आपको नींद की समस्या हो सकती है। टैरो राशिफल 2023 के अनुसार नींद न आना या खराब क्वालिटी वाली नींद आना अब नॉर्मल हो गया है। हालांकि एक बार जब आप रात में अच्छी नींद लेना शुरू करते हैं, तो यह आपके जीवन में मूल्य और गुणवत्ता को जोड़ने का काम करता है।

  • शुभ रंग - पिंक  
  • शुभ रत्न- गुलाबी स्फटिक 
  • उपाय- अनाहत या हृदय चक्र पर काम करें और इसे संतुलित रखें
✍️By- टैरो सोनिया

याद रखें, ये सामान्यीकृत भविष्यवाणियां हैं। व्यापक और सटीक भविष्यवाणियों और शक्तिशाली उपायों के लिए, आप प्रसिद्ध टैरो रीडर टैरो सोनिया से टैरो कार्ड रीडिंग द्वारा व्यक्तिगत परामर्श ले सकते हैं।

फ्री टैरो रीडिंग्स

1 कार्ड रीडिंग

क्या आप जल्द से जल्द अपने प्रश्नों के उत्तर व समस्याओं के समाधान पाना चाहते हैं? 1 कार्ड रीडिंग आपको अपने बिजनेस, लव, फाइनेंस, रिलेशनशिप आदि जीवन के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर आपका...

और पढ़ें

हस्तरेखा शास्त्र

हस्त रेखा विद्या भारत में, सनातन(हिन्दू) लोगों द्वारा प्रयोग की जाने वाली एक विद्या है। भारत में जन्म से लेकर मृत्यु का वर्णन, हथेली की इन रेखाओं में बताया जाता है।

और पढ़ें

ज्योतिषीय उपाय

क्या हैं ज्योतिषीय उपाय? यह आपके जीवन में ग्रहों या किसी अन्य तत्व के नकारात्मक प्रभाव को कम करते हैं।

और पढ़ें

वास्तु शास्त्र

वास्तु प्राचीन भारत का एक शास्त्र है। जिसमें वास्तु (घर) निर्माण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई है।

और पढ़ें