अक्षय तृतीया को विभिन्न कारणों से भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन द्वापर युग समाप्त होकर त्रेता युग की शुरुआत हुई थी। यह दिन भगवान विष्णु के अवतार परशुराम की जन्म दिवस के लिए भी मनाया जाता है।
भारतीय ज्योतिष में चंद्रमा महतवपूर्ण ग्रह है, इस दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में गोचर करेगा और देवगुरु "बृहस्पति" के समुख होगा जिससे अति शुभ योग "गजकेसरी" का निर्माण हो रहा है। यह योग धन, वाहन, सभी प्रकार के सांसारिक सुख देने वाला होता है। इस दिन सूर्य और बुध दोनों मिलकर "बुधादित्य" योग का निर्माण कर रहे हैं यह योग ज्ञान, विलक्षण प्रतिभा व प्रसिद्धि प्रदान करता है।
चन्द्र और मंगल एक साथ होकर धनदायक "महालक्ष्मी" योग का निर्माण कर रहे हैं। यह योग सौभाग्य व समृद्धि बढाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है।
अक्षय तृतीया पर शुभ योगों के निर्माण के कारण इस दिन किए गए कार्यों का महत्व अधिक होता है, इसीलिए इस दिन स्वर्ण खरीदने व विवाह करने का कार्य किया जाता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार इस दिन हम अपने भाग्येश ग्रह का मंत्र जाप करें या स्वास्थ्य लाभ के लिए किसी मंत्र का जाप करें वह सर्वोत्तम है।
अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार निम्नलिखित चीजों को खरीदें।
मेष राशि - मेष राशि वालों के लिये इस दिन स्वर्ण खरीदना लाभदायक रह सकता है।
वृषभ राशि – आपकी राशि के अनुसार चांदी की कामधेनु गाय या कटोरी खरीदना आपके लिये शुभ फलदायी व लाभ में वृद्धि करने वाला रह सकता है।
मिथुन राशि - चांदी की गंगाजल या ईत्र छिड़कने वाली इत्रदानी खरीदना मिथुन राशि वालों के लिये बहुत ही लाभकारी रहेगा।
कर्क राशि – कर्क राशि वाले जातक अक्षय तृतीया पर तांबे का लोटा खरीद सकते हैं या फिर गेहूं की खरीददारी करना भी आपके लिये धन-धान्य, सुख-समृद्धि में वृद्धि लेकर आने वाला रह सकता है।
सिंह राशि - सिंह राशि वाले इस दिन सोने का कोई भी आभूषण खरीद सकते हैं।
कन्या राशि – कन्या राशि वाले जातकों के लिये नाक या कान में पहनने के आभूषण या फिर स्वर्ण खरीदना बहुत लाभकारी रहने के आसार हैं।
तुला राशि – तुला राशि वाले चांदी की ब्रेसलेट या फोटो फ्रेम खरीद कर उसमें अपनी फोटो लगाएं तो अक्षय तृतीया के शुभ फल उन्हें मिल सकते हैं।
वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि वालों के लिये इस दिन स्वर्ण का गोल सिक्का खरीदना लाभकारी रहेगा।
धनु राशि – धनु जातक स्वर्ण का चौकोर सिक्का खरीद सकते हैं। यह इनके लिये काफी शुभ रहेगा।
मकर राशि – मकर जातक चांदी की एक ऐसी डिब्बी खरीदें जिस में इलायची रख सकें। इससे अक्षय तृतीया का पूर्ण लाभ आपको मिल सकता है।
कुंभ राशि – कुंभ जातक ठोस चांदी की ईट (चौकोर पीस) ख़रीद सकते हैं।
मीन राशि - चांदी की चैन या हाथी ख़रीदना मीन राशि वालों के लिये फायदेमंद रह सकता है।
यह लेख वैदिक ज्योतिष की एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर उपमा श्रीवास्तव द्वारा अपने ज्ञान व ज्योतिषीय मान्यताओं के आधार पर लिखा है। एस्ट्रोयोगी पर आप इनसे ऑनलाइन परामर्श ले सकते हैं। इसके लिये लिंक पर क्लिक करें और +919999091091 पर कॉल करें।
यह भी देखें – जानिए अक्षय तृतीया पर खरीददारी का शुभ मुहूर्त | रमदान 2020 | परशुराम जयंती | बुद्ध पूर्णिमा 2020 | मदर्स डे 2020