मेष

21/3-19/4

वृषभ

20/4-20/5

कर्क

21/6-22/7

सिंह

23/7-22/8

तुला

23/9-22/10

धनु

22/11-21/12

मकर

22/12-19/1

कुंभ

20/1-18/2

मीन

19/2-20/3

वृषभ राशि


चिन्ह तिथि 20/4 - 20/5
शुभ रंग नीला, गुलाबी
शुभ रत्न एमराल्ड
शुभ दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार
प्रतीक/चिन्ह वृष/बैल
शुभ अंक 2, 6
सत्तारूढ़ गृह शुक्र
संगत राशि चक्र चिह्न वृषभ, कन्या, मकर

वृषभ राशि

वृषभ राशि (vrishabha rashi) के जातकों का बाहरी व्यक्तित्व दर्शनीय होता है। आप दिखने में सुंदर तो हैं ही साथ ही हष्ट-पुष्ट भी नजर आते हैं। चूंकि वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है इसलिये आपका झुकाव कलात्मक क्षेत्रों की ओर अधिक होता है, और तो और आप में कोई न कोई कलात्मकता, कोई न कोई रचनात्मक प्रतिभा जरूर छुपी होती है। इसके अलावा आप कला के कद्रदान व प्रशंसक होते हैं। आपका स्वाभिमान, आपकी स्वच्छंदता और शीतलता पहली नजर में देखने से ही पता लग जाती है। आपकी आंखों में एक विश्वास झलकता है। चूंकि वृषभ राशि के जातक जमीन से जुड़े होते हैं और बहुत व्यावहारिक होते हैं इसलिये ये बेवजह किसी प्रकार का जोखिम लेना पसंद नहीं करते, ये अक्सर सुरक्षात्मक रवैया अपना लेते हैं। वृष के लिए परिवार और घर बहुत महत्वपूर्ण हैं। वृषभ राशि वाले बहुत बुद्धिमान और मजाकिया स्वभाव के होते हैं, जो इन्हें मेलजोल रखने के लिए एक उत्तम व्यक्ति बनाते हैं।

वृषभ राशि में जन्मे जातक बहुत वफादार होते हैं साथ ही दोस्ती का हाथ बढ़ाने के लिए हर क्षण तैयार रहते हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि इनकी दोस्ती बचपन से ही शुरू हो जाती है। वृषभ राशि (vrishabha rashi) के जातक बच्चों से बहुत प्यार करते हैं और परिवार के साथ बिताए समय की प्रशंसा करते हैं। ये परिवार में सभी आयोजनों और समारोहों में हमेशा मौजूद रहते हैं और जातक घरेलू पार्टियों और परिवारिक समारोहों की मेजबानी करने का आनंद उठाते हैं। इस राशि के जातकों पर लोग बड़ी ही आसानी से भरोसा कर लेते हैं। लेकिन ये कभी कभार अपवादों से घीर जाते हैं। इनके अपवादों को छोड़ दें तो इनकी ईमानदारी पर सवाल नहीं उठाया जा सकता। वृषभ जातक एक बार किसी काम को करने की ठान लेते हैं तो उसे चाहे कितनी ही कड़ी मेहनत क्यों न करनी पड़े ये फिर पीछे मुड़कर नहीं देखते और उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। यह जातक के परिश्रमी और दृढ़निश्चयी व्यक्तित्व को भी प्रदर्शित करता है। अपनी योग्यता और मेहनत के बल पर जातक एक सुविधा संपन्न जीवन व्यतीत करने में सफल होता है।

 

सामाजिक रुप से प्रतिष्ठित होने की तमाम संभावनाएं भी वृषभ राशि के जातकों में मौजूद होती हैं। लेकिन किसी काम को करने या किसी योजना को अपनाने की इनकी जिद्द जातक को कई बार सकारात्मक की बजाय नकारात्मक परिणाम दे देती है। लोग जातक के रवैये से इन्हें उद्दंड समझने लगते हैं। इस राशि का जातक काफी धैर्यवान होते हैं और हर काम को धीरे लेकिन सही तरीके से पूरी सिद्दत के साथ करते हैं, फिर भी कई परिस्थितियों में जातक की धीमी गति को इनका आलस्य समझ लिया जाता है। वृषभ के जातक पैसों की अधिक चाह रखते हैं और ये ज्यादा पैसे कमाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। काम के मामले में वृषभ जातक विश्वसनीय, मेहनती, धैर्यवान और पूर्ण होते हैं परंतु इन्हें भौतिक सुखों, बेहतर भोजन और विलासिता से घिरा होना पसंद ज्यादा है। हालांकि इनके लिए इनका काम बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। ये धन के प्रबंधन में बहुत ही माहिर होते हैं। अपने सभी बकायों का भुगतान समय पर करते हैं, जिससे ये कुछ पैसे भी बचा लेते हैं।

 

बात करें वृषभ राशि (vrishabha rashi) में जन्मे जातको के लिए मेल खाते व्यवसायों कि तो इनमें कृषि, बैंकिंग, चिकित्सा, शिक्षा और निर्माण कार्य शामिल हैं। जिनमें ये करियर बना सकते हैं। क्योंकि जातक काफी कलात्मक और रचनात्मक होते हैं। हर काम को बेहद रुचि के साथ करते हैं। इनकी राशि भूमि तत्त्व प्रधान है इसलिये ये जमीनी रुप से जुड़े होते हैं कार्यस्थल पर इनका व्यवहार काफी सहयोगी होता है और इनका प्रदर्शन सराहनीय कहा जा सकता है। धर्म के प्रति भी इनकी गहरी आस्था होती है। अमूमन जातक बहुत सात्विक प्रवृति के होते हैं एवं इनके विचार भी काफी अच्छे होते हैं।

 

रोमांटिक रुप से इनका व्यक्तित्व देखा जाये तो एक प्रेमी के रूप में वृषभ जातक के साथ धैर्यवान रहने की आवश्यकता होती है। ये बेहद कामुक होते हैं और स्पर्श की भावना इनके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। जीवनसाथी के लिए जातक अक्सर से लोगों को चुनते हैं जो इनकी इच्छा के प्रति उचित प्रतिक्रिया देने की क्षमता रखते हैं। ये उपहार और भौतिक चीज़ों के माध्यम से अपना प्रेम प्रगट करते हैं। इस राशि के जातक बहुत प्यार करने वाले होते हैं लेकिन अपने लिये भी उसी प्रकार का समर्पण साथी से चाहते हैं। वृषभ राशि के जातक अपने जीवनसाथी के प्रति आमतौर पर बहुत ईमानदार होते हैं व साथी से भी स्थायित्व की उम्मीद लगाकर रखते हैं। जातक गुस्सैल नहीं होते लेकिन जब इनके धैर्य का बांध टूट जाता है तो फिर इनके कोप से बचना मुश्किल होता है। वहीं अगर किसी बात पर एक बार अड़ जाते हैं तो फिर इनका विचार बदलना असंभव सा हो जाता है। कुल मिलाकर वृषभ जातक बहुत व्यावहारिक होते हैं आप भी व्यावहारिक बनकर इनके प्रिय हो सकते हैं। इस राशि के जातको के लिए शुभ रंग नीला, गुलाबी तथा हरा है और वारों में शुभ वार इनके लिए शुक्रवार व सोमवार है।

राशि सम्बंधित लेख
वृषभ व्यक्तित्व वृषभ प्रेमी वृषभ व्यवसायी वृषभ किशोर वृषभ पुरुष वृषभ महिला वृषभ सेलिब्रिटी वृषभ दैनिक राशिफल वृषभ साप्ताहिक राशिफल वृषभ मासिक राशिफल वृषभ वार्षिक राशिफल अपनी राशि को मिलाकर देखें

एस्ट्रो लेख और देखें
और देखें