मेष

21/3-19/4

वृषभ

20/4-20/5

कर्क

21/6-22/7

सिंह

23/7-22/8

तुला

23/9-22/10

धनु

22/11-21/12

मकर

22/12-19/1

कुंभ

20/1-18/2

मीन

19/2-20/3

वृषभ राशि प्रेमी

प्रेमी के रूप में वृषभ प्रेमी (Vrishabha Rashi) के साथ धैर्यवान रहने की आवश्यकता होती है। इस राशि के स्वामी शुक्र हैं ज्योतिष में शुक्र को भौतिक सुख का कारक माना गया है। जिसके चलते जातक बेहद कामुक होते हैं और स्पर्श इनके लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। वृषभ जातक अपने जीवनसाथी के लिए हमेशा एक समान सामाजिक वातावरण से लोगों को चुनते हैं जो इनकी इच्छा के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया देने में सक्षम हों। ये अक्सर उपहार और भौतिक वस्तुओं के जरिये ही अपना स्नेह दिखाते हैं। वृषभ प्रेमी बहुत प्यार करने वाले होते हैं और अपने लिये भी उसी प्रकार का समर्पण चाहते हैं। वृषभ जातक अपने जीवनसाथी के प्रति बहुत ईमानदार होते हैं व साथी से भी स्थायित्व की उम्मीद लगाकर रखते हैं। जातक आमतौर पर गुस्सैल नहीं होते लेकिन जब इनके सब्र का बांध टूटता है तो फिर इनके गुस्से से बचना असंभव हो जाता है। वहीं अगर किसी बात पर ये एक बार अड़ जाते हैं तो फिर इनका विचार बदलना बहुत मुश्किल होता है।

 

वृषभ जातक बहुत व्यावहारिक होते हैं आप भी व्यावहारिक बनकर इनके प्रिय हो सकते हैं। इस राशि का प्रेम बहुत तीव्रता से प्रारंभ होता है, यदि इसका अंत होता भी है तो वह मित्रता एवं समझदारी में ही होता है। वृषभ प्रेमी को यदि ऐसा अनुभव हो कि उसका साथी लाभ उठाकर उसे छोड़ दिया है, तो उस समय वह आपे से बाहर हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में वृषभ प्रेमी (Vrishabha Rashi) अपने साथी का कठोर आलोचक बन जाते हैं, फलस्वरूप उसके प्रिय से जातक का सदैव के लिए संबंध टूट जाता है। इस राशि के जातक ऐसा प्रेम चाहते हैं, जिसका आधार ठोस और दृढ़ हो। जिस पर प्रेम तथा वासना दोनों का समान प्रभाव रहे। क्योंकि ये जातक दोनों ही भरपूर मात्रा में पाना चाहते हैं। वृषभ प्रेमी एक से अधिक प्यार के इच्छुक भी होते हैं। वृषभ राशि के जातक काम के भावना पर नियंत्रण नहीं रख पाते। समय-असमय का इन्हें कोई ध्यान नहीं रहता है। वृषभ राशि वाले से बलपूर्वक कोई भी कुछ भी नहीं करवा सकता है। परंतु विपरीत लिंग का जातक प्रेम से इनसे कुछ भी करा सकता है। वृषभ राशि वाले जातकों का जीवन जटिलता से परिपूर्ण रहता है। ये अपने साथी को अपने अनुसार ढालने के लिए दृढ़ता से काम लेते हैं। ऐसे में इनका साथी असहज हो सकता है।

 

वृषभ राशि के लोग अपने परिवार के साथ रहना पसंद करते हैं। इनका पूरा ध्यान अपने परिवार की ओर ही रहता है तथा परिवार जातक पर पूरी तरह से आश्रित होता है। जातक का दिल बहुत बड़ा होता है, संबंध इनके लिए सर्वोपरि है और इनकी सुख-सुविधा के लिए जातक हर तरह का बलिदान देने के लिए तैयार रहते हैं। जब तक कि कोई जातक को दबाने की कोशिश ना करे तब तक ये हर किसी के साथ मिलजुल कर रहना पसंद करते हैं। वृषभ जातक अपने रिश्तों में मधुरता तथा स्थिरता बनाए रखने में विश्वास रखते हैं। अगर जातक के साथी का ध्यान इन पर ना हो तो इन्हे जलन होने लगती है। कितना भी समय क्यों ना निकल जाए, जातक का अपने साथी के साथ रोमांस हमेशा एक सा ही रहता है। वृष राशि वालों को वृष, कन्या तथा मकर राशि के जातकों में अच्छा साथी मिल सकता है। कुंभ राशि वालों के साथ भी इस राशि के जातकों का विवाह सफल रहता है। जातक इस बात का पूरा ध्यान रखते हैं कि घर में क्या है और क्या नहीं है तथा जातक चाहते हैं कि उनके घर में किसी भी चीज़ की कमी ना हो।

राशि सम्बंधित लेख
वृषभ व्यक्तित्व वृषभ व्यवसायी वृषभ किशोर वृषभ पुरुष वृषभ महिला वृषभ वृषभ सेलिब्रिटी वृषभ दैनिक राशिफल वृषभ साप्ताहिक राशिफल वृषभ मासिक राशिफल वृषभ वार्षिक राशिफल अपनी राशि को मिलाकर देखें

एस्ट्रो लेख और देखें
और देखें