मेष

21/3-19/4

वृषभ

20/4-20/5

कर्क

21/6-22/7

सिंह

23/7-22/8

तुला

23/9-22/10

धनु

22/11-21/12

मकर

22/12-19/1

कुंभ

20/1-18/2

मीन

19/2-20/3

वृश्चिक राशि प्रेमी

इस राशि के स्वामी मंगल होने से जातक आकर्षक, जिज्ञासु व रहस्यमयी होते हैं। जिसकी झलक इनके प्रेम प्रसंग में भी दिखाई देती है। जातक अपने साथी के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करते हैं इसके बाद ही संबंध को आगे बढ़ाते हैं। आकर्षक व्यक्तित्व के मालिक ये जातक लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल होते हैं। कई लोग वृश्चिक राशि प्रेमी (Vrishchik Rashi Lover) के आकर्षण का शिकार हो जाते हैं लेकिन ये शायद ही कभी उनका फायदा उठाने की सोचते हों। प्रेम में वृश्चिक राशि प्रेमियों का व्यवहार बहुत सधा हुआ और नपा-तुला होता है और वृश्चिक राशि के जातक बेहतर प्रेमी साबित हो सकते हैं। ये सामने वाले की नब्ज को बहुत जल्दी पहचान जाते हैं कि वह चाहता क्या है। लेकिन इनकी सवाल करने की प्रवृति से कभी कभार इनका साथी असहज महसूस करने लगता है साथ ही इन्हें समझना भी टेढ़ी खीर जैसा है इसलिये जातक को लेकर इनके साथी के मन में असुरक्षा एवं अनिश्चय की भावना भी पैदा होती है। परंतु वृश्चिक राशि के जातक प्यार भी खूब लुटाते हैं जिससे इनकी सारी गलतियां माफ हो जाती हैं।

 

वृश्चिक राशि वाले प्रेम के मामले में व्यवहार से बेहद कामुक और भावुक होते हैं। इनके लिए शारीरिक रिश्तों का महत्व अत्यधिक होता है। ये अंतरंग संबंधों को बहुत गंभीरता से लेते हैं। लेकिन इसके साथ ही ये अपने साथी को चुनने में भी पूरी कोताही बरतते हैं। वृश्चिक राशि प्रेमी अपने साथी में बुद्धिमानी और सच्चाई को सबसे पहले तलाशते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर जातक से इनके साथी झूठ बोलते हैं तो ये उसे तुरंत पकड़ लेंते हैं। जातक झूठ से सख्त नफरत करते है। एक बार जब इस राशि के जातक प्यार में पड़ जाते हैं, तो फिर पीछे मुड़कर नहीं दिखते हैं। रिश्तों में मजबूती इनके लिए अधिक मायने रखती है, जातक एक साथ एक से अधिक साथियों के साथ संबंध बनाने से बचते हैं। एक और महत्वपूर्ण बात वृश्चिक राशि के जातक किसी के साथ भी संबंध स्थापित करते हुए अपना पूरा समय लेते हैं।

 

इस राशि के जातकों को सबसे अच्छा प्रेमी माना जाता है। क्योंकि जातक इस बात को बिना कहे ही समझ जाते हैं कि उसका साथी उससे क्या चाहता है। जातक इतने उदार व प्रेम के प्रति समर्पित होते हैं कि कोई भी प्रेमी इन्हें भूला ही नहीं पाता। वृश्चिक जातक सच्चे प्रेम और टाइम पास में फ़र्क नहीं कर पाते। ये साथी के साथ पूरी तरह से जुड़ जाते हैं। इसी के चलते इन्हें प्रेम में धोखा भी खाना पड़ता है। वृश्चिक राशि प्रेमियों (Vrishchik Rashi Lover) में एक अवगुण है अगर इन्हें कोई परेशानी है तो फिर ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। इनके लिए कर्क, वृश्चिक तथा मीन राशि के जातक सही साथी साबित हो सकते हैं और वृश्चिक जातकों को ज्यादा अच्छी तरह से समझ सकते हैं। जातक का अपने परिवार से झगड़ा हो सकता है क्योंकि इन्हें लगता है कि इनका परिवार इन्हें व इनके प्रेम को ठीक से नहीं समझता है। हालांकि जातक अच्छे अभिभावक साबित होते हैं लेकिन बिना किसी पूर्व सूचना के ये कभी-कभी पलट जाते हैं। जिसके कारण बच्चों के साथ इनके रिश्तों में खटास आ जाती है।

राशि सम्बंधित लेख
वृश्चिक व्यक्तित्व वृश्चिक व्यवसायी वृश्चिक किशोर वृश्चिक पुरुष वृश्चिक महिला वृश्चिक वृश्चिक सेलिब्रिटी वृश्चिक दैनिक राशिफल वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल वृश्चिक मासिक राशिफल वृश्चिक वार्षिक राशिफल अपनी राशि को मिलाकर देखें

एस्ट्रो लेख और देखें
और देखें