मेष

21/3-19/4

वृषभ

20/4-20/5

कर्क

21/6-22/7

सिंह

23/7-22/8

तुला

23/9-22/10

धनु

22/11-21/12

मकर

22/12-19/1

कुंभ

20/1-18/2

मीन

19/2-20/3

वृश्चिक राशि


चिन्ह तिथि 23/10 - 21/11
शुभ रंग लाल, भूरा
शुभ रत्न ओपाल
शुभ दिन रविवार, सोमवार, बृहस्पतिवार
प्रतीक/चिन्ह बिच्छु/वृश्चिक
शुभ अंक 8
सत्तारूढ़ गृह मंगल
संगत राशि चक्र चिह्न कर्क, वृश्चिक, मीन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) के जातक काफी आकर्षक एवं रहस्यात्मक होते हैं। ये अपनी योजना किसी से भी साझा नहीं करते हैं। वृश्चिक जातक के स्वामी मंगल हैं जिसके कारण इनका व्यक्तित्व दबंग एवं क्रोध युक्त होता है। इसी के चलते ये लोगों से भीड़ जाते हैं। वृश्चिक राशि के जातक स्वभाव से बहुत गंभीर और निडर होते हैं। इसके साथ ही जिद्दी भी। इनकी तीव्रता का आप अंदाजा नहीं लगा सकते। इनमें अंतर्ज्ञान की एक गहरी भावना होती है। ये बहुत जिज्ञासु प्रवृत्ति के होते हैं और कुछ न कुछ नया जानने के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं लेकिन बहुत कम ही संतुष्ट हो पाते हैं। ये दृढ़-निश्चयी और स्पष्टवादी होते हैं। इनका व्यक्तित्व काफी संदिग्ध नजर आता है परंतु जातक एक बहुत अच्छे, गहरे, ईमानदार और वफादार दोस्त की भूमिका निभाते हैं। इसके साथ ही ये एक बहुत ही क्रूर, कपटी, धूर्त व खतरनाक दुश्मन भी हो सकते हैं। ईमानदारी और निष्पक्षता वृश्चिक को एक महान मित्र बनाने वाले दो गुण हैं। ये मजाकिया और मज़ा पसंद लोगों की संगति में बेहतर महसूस करते हैं।

 

वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) के जातक आश्चर्य से भरे हुए होते हैं। ये अपनों के लिए जो बन पाता है और जो जरूरी होता है वह सब कुछ करने के लिए तैयार रहते हैं। लेकिन कोई एक बार इन्हें निराश कर दें, तो ये वापस नहीं आते। वृश्चिक बहुत भावुक होते हैं, जब ये कष्ट में हों, तो इन्हें बेहतर महसूस करवाना असंभव सा हो जाता है। जातक पूरे समर्पण के साथ अपने परिवार का ख्याल रखते हैं। हालांकि ये बहुत धैर्यवान और प्रतिबद्ध होने के साथ ही रचनात्मक भी होते हैं। लेकिन जातकों को उदारता और मिलनसारता रास नहीं आती। इनमें बदले की भावना बहुत भयंकर घर कर लेती है और अपने विरोधी को अचानक जबरदस्त चोट पहुंचाने का जातक ईरादा रखते हैं। हालांकि बहुत भावुक और संवेदनशील होने के चलते ये किसी का दुख बर्दाश्त नहीं कर पाते। इनकी जटिलता सामने वाले में एक अनिश्चित भय का संचार करती है। जब काम करने की बात आती है तो वृश्चिक राशि में जन्मे लोग बहुत समर्पित और वफादारी के साथ काम करते हैं। खोजी स्वभाव के वृश्चिक जातक कार्यस्थल पर भी बारीकी से काम करने के लिये जाने जाते हैं। ये तर्कशील और बुद्धिमान होते हैं।

 

कार्यक्षेत्र से संबंधित शोध कार्य करने में रुचि रखते है। अपनी इसी प्रवृति के कारण ये काफी जानकारियां जुटा लेते हैं और अपने ज्ञान के बल पर तरक्की हासिल करते हैं। वृश्चिक राशि के जातक प्रबंधन करने, हल निकालने एवं सृजन करने में शानदार होते हैं। जब वृश्चिक जातक एक लक्ष्य तय करते हैं, तो फिर उसे हासिल किए बिना पीछे हटने इनका कोई प्रश्न नहीं उठता। वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) के जातक वैज्ञानिक और संपूर्ण दृष्टिकोण की आवश्यकता वाले कार्यों को सुलझाने में श्रेष्ठ होते हैं। दृढ़ संकल्प के साथ ध्यान केंद्रित करने की इनकी क्षमता इन्हें बहुत ही कुशल प्रबंधक बनाती है। ये व्यापार का दोस्ती के साथ कभी मिश्रण नहीं करते। इस शक्तिशाली राशि के लिए वैज्ञानिक, चिकित्सक, शोधकर्ता, नाविक, जासूस, पुलिस, व्यवसाय प्रबंधक और मनोवैज्ञानिक के रूप में पेशेवर होना पूर्णतया उपयुक्त है। वृश्चिक राशि के जातक अन्य लोगों का सम्मान करते हैं, इसलिए बदले में सम्मान पाने की उम्मीद रखते हैं। जातक बजट के प्रति काफी अनुशासित रहते हैं और खुद को एक बेहतर वित्तीय स्थिति में लाने के लिए कड़ी मेहनत से पीछे नहीं हटते हैं। हालांकि, ये ज्यादा खर्च करने के इच्छुक भी नहीं होते हैं। पैसा इनके लिए सुरक्षा और नियंत्रण की भावना है, जिसका मतलब है कि जातक पैसे की बचत करने में माहिर होते हैं। किसी भी चीज या कहीं भी निवेश करने से पहले ध्यान व सोच-विचार कर निर्णय लेते हैं। नकारात्मक परिस्थितियों में भी सकारात्मक परिणाम हासिल करने का मादा इनके अंदर होता है। अत: कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों एवं सहकर्मियों को इनसे काफी उम्मीदें होती हैं।

 

रोमांटिक रुप से देखा जाये तो वृश्चिक राशि के जातक बेहतर प्रेमी साबित हो सकते हैं। ये सामने वाले की नब्ज को बहुत जल्दी पहचान जाते हैं कि सामने वाला इनसे चाहता क्या है। लेकिन इनकी संदेह करने की प्रवृति से इनका साथी असहज महसूस करता है। इस राशि के जातकों को समझना आसान नहीं है। इसलिये इन्हें लेकर इनके साथी के मन में असुरक्षा एवं अनिश्चय की भावना पैदा होती है। लेकिन ये साथी से प्रेम भी बहुत करते हैं जिससे इनके सारे गुनाह माफ हो जाते हैं। बात करें शुभ रंग की तो गुलाबी, लाल तथा गेरुआ रंग इनके लिए शुभ हैं। साथ ही जातकों के लिए शुभ दिन मंगलवार का है।

राशि सम्बंधित लेख
वृश्चिक व्यक्तित्व वृश्चिक प्रेमी वृश्चिक व्यवसायी वृश्चिक किशोर वृश्चिक पुरुष वृश्चिक महिला वृश्चिक सेलिब्रिटी वृश्चिक दैनिक राशिफल वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल वृश्चिक मासिक राशिफल वृश्चिक वार्षिक राशिफल अपनी राशि को मिलाकर देखें

एस्ट्रो लेख और देखें
और देखें