वृषभ राशि बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा

वृषभ राशि बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अनुष्का एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री, डायरेक्टर और मॉडल हैं। उन्होंने साल 2008 में बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने यशराज बैनर की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी में शाहरुख खान के ऑपोजिट एक्टिंग की और उनकी पहली फिल्म में ही उनके अभिनय को सराहा गया। फिल्म रब ने बना दी जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। 1 मई 1988 को अयोध्या में जन्मी अनुष्का शर्मा के माता-पिता गढ़वाल उत्तराखंड के रहने वाले हैं। एक्ट्रेस ने माउंट केरमेल कॉलेज, बैंगलोर से डिग्री हासिल की है और स्नातक करने के बाद वह मुंबई मॉडलिंग में अपना करियर बनाने के लिए आ गईं। अनुष्का शर्मा (anushka sharma) ने अपना मॉडलिंग करियर लैक्मे फैशन वीक में वेंडेल रोड्रिक्स के लेस वंप्स शो की मॉडल के रूप में किया और रोड्रिक की स्प्रिंग समर 07 कलेक्शन के लिए मुख्य मॉडल के रुप में उनका सेलेक्शन हुआ। 

साल 2008 से बॉलीवुड में किया पदार्पण

अनुष्का शर्मा वैसे तो मॉडलिंग में ही अपना करियर बनाना चाहती थी लेकिन उन्होंने साल 2008 में आदित्य चोपड़ा की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से फिल्म इंडस्ट्री में पदार्पण किया और उन्हें इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस औऱ बेस्ट वुमेन डेब्यू के के लिए कई सारे पुरस्कारों में नॉमिनेट किया गया। इसके बाद उन्होंने यशराज फिल्म्स के बैनर तले साल 2010 में बनी फिल्म बदमाश कंपनी और उसी साल आई फिल्म बैंड बाजा बारात के साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट पूरा किया। 

अनुष्का शर्मा का मूलांक 1 

वृषभ राशि की अनुष्का का स्वामी अंक 1 है और इस अंक की बदौलत ही उन्होंने शुरूआत में ही अपने क्षेत्र में सफलता हासिल की। अनुष्का शर्मा ने बैंड बाजा बारात के जरिए ही बॉलीवुड में सफलता पाई। फिल्म बैंड बाजा बारात में अनुष्का के साथ न्यूकमर रणवीर सिंह ने डेब्यू किया और दोनों के अफेयर के चर्चे बीटाउन में होने लगे। अनुष्का वृषभ राशि की जातका हैं इसलिए वे स्वाभाविक तौर पर भावुक हैं और किसी भी तरह की पब्लिकसिटी से दूर रहती हैं। 


इसके बाद साल 2011 में पटियाला हाउस और लेडीजvsरिकी बहल ने कुछ खास कामयाबी हासिल नहीं की लेकिन साल 2012 में दोबारा अनुष्का शर्मा (anushka sharma) ने यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म जब तक है जान में अभिनय किया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अंक ज्योतिष के अनुसार अनुष्का शर्मा का मूलांक 1 है और इसका स्वामी सूर्य है। अंकशास्त्र के अनुसार, अनुष्का में ईमानदारी, दृढ़ निश्चयी, निडर, साहसी और सृजनशीलता का गुण पाया जाता है। वहीं इस अंक के जातकों की आर्थिक स्थिति हमेशा अच्छी रहती है और इनको धन की कमी नहीं होती है। 

अनुष्का शर्मा ने खोली खुद की प्रोडक्शन कंपनी

साल 2013 में अनुष्का की केवल एक ही फिल्म रिलीज़ हुई- मटरू की बिजली का मंडोला| पंकज कपूर, शबाना आज़मी और इमरान खान से सुसज्जित इस फिल्म से जितनी अपेक्षाएं थी, फिल्म का परिणाम उतना अच्छा नहीं निकला| भले ही बॉक्स ऑफिस में मटरू की बिजली का मनडोला ने ज्यादा कमाई न की हो लेकिन इस फिल्म से अनुष्का शर्मा जरुर चर्चित रही और उनके काम की सराहना हुई। 2014 में राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी पी.के ने दर्शकों के साथ साथ फिल्म समीक्षकों की तारीफ भी बटोरी लेकिन अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी बॉम्बे वेलवेट विफल रही। इसी साल अनुष्का शर्मा ने अपनी फिल्म एन.एच.10 से बतौर निर्माता भी अपने करियर की एक सफल शुरुआत की।

साल 2018 में नजर आई थी फिल्मी पर्दे पर 

साल 2017 में अनुष्का ने य़शराज फिल्म्स बैनर तले बनी सुल्तान में सलमान खान के ऑपोजिट काम किया और उन्हें इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया। इसी साल उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन और रणबीर कपूर के साथ फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में भी काम किया। फिल्म सुपरहिट होने के तहत उन्हें सबसे सफल बॉलीवुड अभिनेत्री के तौर पर सम्मानित किया गया। जिस वक्त अभिनेत्री के सितारे बुलंदियों पर थे वहीं भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली संग अफेयर के चर्चों ने बीटाउन में तहलका मचा रखा था। साल 2017 दिसंबर में अनुष्का शर्मा (anushka sharma) ने विराट से इटली में शादी रचा ली और विवाह के बाद साल 2018 में उनके प्रोडक्शन ने फिल्म परी का डायरेक्शन किया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। अनुष्का साल 2018 में शाहरुख खान की फिल्म जीरो में आखिर बार नजर आई थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस फिल्म मेकर शेखर कपूर की फिल्म पानी और दलजीत दोसांझ के साथ फिल्म कनेडा में नजर आ सकती हैं। 

एस्ट्रोयोगी की तरफ से अनुष्का शर्मा को वर्ष 2020 की हार्दिक शुभकामनाएं और आशा करते है कि इस साल अनुष्का न सिर्फ अभिनय के क्षेत्र में बल्कि बतौर निर्माता भी सफलता प्राप्त करें|

सेलिब्रिटी प्रोफाइल


कंगना रनौत

अपने बेबाक बयानों और बॉलीवुड की ‘क्वीन&rsquo

और पढ़ें

अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा किसी भी पहचान की मो

और पढ़ें

सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड की दबंग गर्ल और शॉटगन जूनियर के नाम से मशह

और पढ़ें

रणवीर सिंह

मस्तमौला मिजाज और अजीबोगरीब फैशन सेंस के लिए हमेशा

और पढ़ें

सैफ अली खान

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 6 बार फिल्मफेयर पुरस्कार

और पढ़ें

अक्षय कुमार

अपने खतरनाक स्टंट से दर्शकों की धड़कने रोकने वाले

और पढ़ें

रणबीर कपूर

बॉलीवुड के चॉकलेटी और हैंडसम एक्टर कहे जाने वाले र

और पढ़ें

शाहरुख़ खान

बॉलीवुड के बादशाह, किंग खान, किंग ऑफ रोमांस जैसे न

और पढ़ें

अर्जुन रामपाल

मध्यप्रदेश के जबलपुर में 26 नवंबर 1972 को जन्मे एक

और पढ़ें

सलमान खान

बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर और अपनी एक्टिंग के

और पढ़ें

अभिषेक बच्चन

बॉलीवुड के प्रतिष्ठित परिवारों में से एक बच्चन परि

और पढ़ें

आमिर खान

सन् 1988 में क़यामत से क़यामत तक से बतौर अभिनेता अपन

और पढ़ें
astrologer