कर्क राशि बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह

कर्क राशि बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह

मस्तमौला मिजाज और अजीबोगरीब फैशन सेंस के लिए हमेशा सुर्खियों में रहने वाले एक्टर रणवीर सिंह (ranveer singh) ने बॉलीवुड में अपने अभिनय के दम पर बुलंदियां हासिल की है। बचपन से एक्टर बनने का सपना देखने वाले रणवीर ने साल 2011 में यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म बैंड बाजा बारात से डेब्यू किया था और उन्हें अपनी पहली फिल्म में ही सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। 6 जुलाई 1985 को जन्मे रणवीर सिंह को एक्टर बनने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। रणवीर सिंह हमेशा लीड एक्टर बनने की चाह रखते थे इसलिए उन्होंने लगभग 3 साल तक कोशिश जारी रखी और साल 2010 में फिल्म बैंड बाजा बारात के लिए उन्होंने ऑडिशन दिया और 2 सप्ताह के लंबे ऑडिशन के बाद उन्हें फिल्म में लीड रोल निभाने का मौका मिला। रणवीर ने अपनी पहली फिल्म से ही साबित कर दिया कि उनमें लीड रोल निभाने और अभिनय की क्षमता है। 

रणवीर सिंह की सूर्य राशि कर्क है और स्वामी अंक है 6। कर्क राशि वाले जातक काफी भावुक होते हैं और उतने ही रचनात्मक स्वभाव के होते हैं। रणवीर सिंह की नजर में भी उनके आदर्श और उसूल मायने रखते हैं। रणवीर के अंदर हास्य की एक गहरी समझ है औऱ जो बातें वह कहते हैं अक्सर लोगों को हंसा ही देती हैं  और वह एक पारिवारिक व्यक्ति हैं और अपने घर को सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण मानते हैं। 

रणवीर सिंह (ranveer singh) के फिल्मी सफर की बात करें तो उन्होंने साल 2011 में लेडीज vs रिकी बहल में अनुष्का के साथ अभिनय किया और साल 2013 में सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिल्म लुटेरे में अलग तरह के किरदार को निभाकर आलोचकों के मुंह को बंद कर दिया। वहीं साल 2013 में संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला राम लीला में दीपिका पादुकोण के साथ अभिनय किया। इसके बाद से दोनों के अफेयर की खबरे बीटाउन में फैलने लगी। इसके बाद साल 2018 में रणवीर ने अपनी लव पार्टनर दीपिका पादुकोण के साथ इटली के लेक कोम्बों में सात फेरे ले लिए और दोनों की 6 साल लंबी चली प्रेम कहानी शादी के बंधन में बंध गई। 


इसके बाद साल 2014 में रणवीर सिंह ने अपने सबसे अच्छे दोस्त अर्जून कपूर के साथ गुंडे फिल्म की जो काफी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। फिल्म को लेकर चूजी रहने वाले एक्टर ने साल 2015 में जोया अख्तर निर्देशित फिल्म दिल धड़कने दो में अनुष्का शर्मा के ऑपोजिट काम किया और अभिनय से वाहवाही लूटी। साल 2016 में संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी में बाजीराव की भूमिका को शानदार तरीके से किया। इसके लिए रणवीर सिंह (ranveer singh) को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। वहीं साल 2018 में एक्टर ने 2 फिल्मों में अभिनय किया और फिल्म पदमावत में खिलजी का रोल करने के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया और इसके बाद रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म सिम्बा में न्यूकमर एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ अभिनय किया। रणवीर सिंह ने साल 2019 में जोया अख्तर की फिल्म गली बॉय में आलिया भट्ट के साथ अभिनय किया और इस फिल्म को 92वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत की ऑफिशियल एंट्री के रूप में चुना गया है। 

एस्ट्रोयोगी आशा करता है रणवीर सिंह यूँ ही अपने अद्भुत अभिनय से सबके दिलों को लूटते रहें और अपनी हर फिल्म, अपने हर किरदार से दर्शकों का मन लुभाते रहे |

सेलिब्रिटी प्रोफाइल


कंगना रनौत

अपने बेबाक बयानों और बॉलीवुड की ‘क्वीन&rsquo

और पढ़ें

अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा किसी भी पहचान की मो

और पढ़ें

सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड की दबंग गर्ल और शॉटगन जूनियर के नाम से मशह

और पढ़ें

रणवीर सिंह

मस्तमौला मिजाज और अजीबोगरीब फैशन सेंस के लिए हमेशा

और पढ़ें

सैफ अली खान

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 6 बार फिल्मफेयर पुरस्कार

और पढ़ें

अक्षय कुमार

अपने खतरनाक स्टंट से दर्शकों की धड़कने रोकने वाले

और पढ़ें

रणबीर कपूर

बॉलीवुड के चॉकलेटी और हैंडसम एक्टर कहे जाने वाले र

और पढ़ें

शाहरुख़ खान

बॉलीवुड के बादशाह, किंग खान, किंग ऑफ रोमांस जैसे न

और पढ़ें

अर्जुन रामपाल

मध्यप्रदेश के जबलपुर में 26 नवंबर 1972 को जन्मे एक

और पढ़ें

सलमान खान

बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर और अपनी एक्टिंग के

और पढ़ें

अभिषेक बच्चन

बॉलीवुड के प्रतिष्ठित परिवारों में से एक बच्चन परि

और पढ़ें

आमिर खान

सन् 1988 में क़यामत से क़यामत तक से बतौर अभिनेता अपन

और पढ़ें
astrologer