मिथुन राशि बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा

मिथुन राशि बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड की दबंग गर्ल और शॉटगन जूनियर के नाम से मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग फिल्म दबंग-3 आगामी 20 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा दंबग-1 और दबंग-2 में काम कर चुकी हैं। साल 2010 में सलमान खान की फिल्म दबंग से ही सोनाक्षी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 02 जून 1987 में जन्मी अभिनेत्री 70 दशक के मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और अभिनेत्री पूनम सिन्हा की पुत्री हैं। शत्रुघ्न सिन्हा को बॉलीवुड के शॉटगन के नाम से जाना जाता है। कहा जाता है कि शत्रुघ्न सिन्हा कभी नहीं चाहते थे कि सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) बॉलीवुड में काम करें लेकिन सलमान खान के दबाव डालने पर उन्होंने कुछ शर्तों के साथ सोनाक्षी को एक्टिंग करने की इजाज़त दे दी थी। 

सोनाक्षी सिन्हा का स्वामी अंक 2 है और उनकी सूर्य राशि मिथुन है। मिथुन राशि के लोग नयी चुनौतियों का सामना करने के लिए खुद को सदैव तत्पर रखते हैं और निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत करते हैं। आपको बता दें कि सोनाक्षी ने अपनी पहली फिल्म दबंग के लिए 30 किलो वजन कम किया था और वजन कम करने में उनकी मदद सलमान खान ने की थी। फिल्म दबंग में जो फीस सोनाक्षी सिन्हा को मिली थी उन्होंने उसे सलमान खान की चैरिटी संस्था बीइंग ह्यूमन को दान में दे दिया था। 

इसके बाद साल 2012 में सोनाक्षी ने 4 फिल्मों में एक्टिंग की, जिनमें अक्षय कुमार के साथ राउड़ी राठौर और जोकर, अजय देवगन के साथ सन ऑफ सरदार और सलमान खान के साथ दबंग-2 की। केवल फिल्म जोकर को छोड़कर बाकी सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस में जबरदस्त सफलता प्राप्त की। इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा (sonakshi sinha) ने हॉलीवुड, एनिमेटेड फिल्मों में डबिंग भी की, उन्होंने अमेरिकन 3डी एनिमेटेड फिल्म ‘राइज ऑफ़ द गार्डियनस’ के हिंदी संस्करण के लिए ‘टूथ’ नामक किरदार को अपनी आवाज़ भी दी। इतना ही नहीं उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में भी काम किया है। साल 2016 में इंडियन आइडल जूनियर में बतौर जज भूमिका को निभाते हुए टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू किया इसके बाद उन्होंने स्टार प्लस के डांस शो नच बलिए में भी जज की भूमिका निभाई और स्टार भारत के शो ओम शांति ओम में भी जज के रूप में नजर आई थी। 

इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा पर कॉमर्शियल फिल्में करने को लेकर सवाल उठाए गए वहीं साल 2013 में उन्होंने लुटेरा जैसी फिल्म करने के बाद आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। इस फिल्म में सोनाक्षी ने रणवीर सिंह के साथ अभिनय किया और उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया। वहीं साल 2013 में ही उन्होंने अक्षय कुमार और इमरान खान की फिल्म वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा’, सैफ अली खान के साथ ‘बुलेट राजा’और शहीद कपूर के साथ ‘आर...राजकुमार’ में अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन किया। सभी फिल्मों का परिणाम बॉक्स ऑफिस में अच्छा ही रहा।  

सोनाक्षी ने इसके अलावा ओह माय गॉड, हिम्मतवाला, बॉस, यमला पगला दीवाना फिर से और टोटल धमाल जैसी फिल्मों में गेस्ट अपीयरेंस भी दिया था। सोनाक्षी की राशि मिथुन है और इस राशि के जातक काफी हंसमुख होते हैं पर उन्हें अपने क्रोध को काबू करने की जरूरत है और खुद को सही दिशा में ले जाने की जरूरत पड़ती है। एक्ट्रेस के अभिनय का जादू दर्शकों पर इस कदर छाया कि उन्हें अपने डेब्यू साल यानि 2010 में ही विभिन्न कैटेगरी में अवॉर्ड्स के लिए 20 बार नॉमिनेट किया गया और उन्होंने करीब 14 बार पुरस्कार हासिल किया। 

साल 2014 में अभिनेत्री की 3 फिल्म रिलीज हुई। पहली हॉलिडे, दूसरी एक्शन जैक्शन और तमिल सिनेमा में सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फिल्म लिंगा से उन्होंने डेब्यू किया था। इसके बाद साल 2015 में अर्जून कपूर के साथ तेवर में एक्ट्रेस दिखाई दीं लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं किया। वहीं साल 2016 में फिल्म अकीरा और फोर्स 2 में एक्टिंग की थी जिसमें फिल्म अकीरा सुपरहिट रही थी। सोनाक्षी सिन्हा (sonakshi sinha) गाना भी गा लेती हैं इसलिए साल 2017 में फिल्म नूर में उन्होंने मूव योर लैक नाम के गाने को आवाज दी थी। वहीं साल 2019 में सोनाक्षी करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म कलंक में नजर आईं, इसके बाद मिशन मंगल और साल के अंत में दंबग 3 में नजर आने वाली हैं। वहीं 2020 वर्कफ्रंट की बात करें तो अभी उनके पास फिल्म भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया है। 

एस्ट्रोयोगी कामना करता है कि आने वाले समय में सोनाक्षी सिन्हा अपने अद्भुत अभिनय से बॉक्स ऑफिस में अपनी छवि में बेहतर परिवर्तन करें और सफलता का एक नया मुकाम हासिल करे।

सेलिब्रिटी प्रोफाइल


कंगना रनौत

अपने बेबाक बयानों और बॉलीवुड की ‘क्वीन&rsquo

और पढ़ें

अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा किसी भी पहचान की मो

और पढ़ें

सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड की दबंग गर्ल और शॉटगन जूनियर के नाम से मशह

और पढ़ें

रणवीर सिंह

मस्तमौला मिजाज और अजीबोगरीब फैशन सेंस के लिए हमेशा

और पढ़ें

सैफ अली खान

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 6 बार फिल्मफेयर पुरस्कार

और पढ़ें

अक्षय कुमार

अपने खतरनाक स्टंट से दर्शकों की धड़कने रोकने वाले

और पढ़ें

रणबीर कपूर

बॉलीवुड के चॉकलेटी और हैंडसम एक्टर कहे जाने वाले र

और पढ़ें

शाहरुख़ खान

बॉलीवुड के बादशाह, किंग खान, किंग ऑफ रोमांस जैसे न

और पढ़ें

अर्जुन रामपाल

मध्यप्रदेश के जबलपुर में 26 नवंबर 1972 को जन्मे एक

और पढ़ें

सलमान खान

बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर और अपनी एक्टिंग के

और पढ़ें

अभिषेक बच्चन

बॉलीवुड के प्रतिष्ठित परिवारों में से एक बच्चन परि

और पढ़ें

आमिर खान

सन् 1988 में क़यामत से क़यामत तक से बतौर अभिनेता अपन

और पढ़ें
astrologer