अक्षय तृतीया पर राशिनुसार खरीदें ये चीज़ें, खुल जाएंगे भाग्य के द्वार

Wed, May 12, 2021
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Wed, May 12, 2021
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
अक्षय तृतीया पर राशिनुसार खरीदें ये चीज़ें, खुल जाएंगे भाग्य के द्वार

अक्षय तृतीया जिसे अखतीज के नाम से भी जाना जाता है, वैशाख माह के मुख्य त्योहारों में से एक है। यह हिंदुओं के साथ-साथ जैनों के लिए भी बहुत शुभ है। यह वैशाख माह में शुक्ल पक्ष तृतीया के दौरान पड़ता है। अक्षय शब्द का अर्थ है 'कभी कम न होने वाला'। यह दिन बहुत ही शुभ माना जाता है क्योंकि इस दिन सूर्य और चंद्रमा अपनी चमक की ऊंचाई पर होते हैं। यह भी माना जाता है कि इस दिन किया गया कोई भी कार्य अत्यधिक सकारात्मक परिणाम देता है।

 

ज्योतिषीय दृष्टि से अक्षय तृतीया

साल 2021 में अक्षय तृतीया 14 मई (शुक्रवार) को मनाई जाएगी और ज्योतिष के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन सुबह 5 बजकर 38 मिनट से अगले दिन 15 मई सुबह 8 बजे तक तृतीया तिथि रहेगी। तृतीया तिथि पर सर्वार्थ सिद्ध योग और मानस योग का निर्माण हो रहा है। वहीं दूसरी ओर रोहिणी नक्षत्र और मृगशिरा नक्षत्र भी तृतीया तिथि में रहेंगे। अक्षय तृतीया के दिन वृषभ राशि में राहु, बुध, शुक्र और चंद्रमा एक साथ विराजमान होंगे। 

अक्षय तृतीया पर शुभ योगों के निर्माण के कारण इस दिन किए गए कार्यों का महत्व अधिक होता है, इसीलिए इस दिन की शुभता लोगों को नए उद्यम शुरू करने, अचल संपत्ति या सोना खरीदने जैसे कुछ महत्वपूर्ण निवेश करने और शादी जैसे सबसे महत्वपूर्ण अनुष्ठानों की सलाह देती है। ऐसे में एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी आपको राशिनुसार सही वस्तु की खरीदारी करने की सलाह देते हैं ताकि सौभाग्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिल सके।

अक्षय तृतीया राशिनुसार क्या खरीदें -

अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार निम्नलिखित चीजों को खरीदें।

  1. मेष राशि  - मेष राशि वालों के लिये इस दिन स्वर्ण खरीदना लाभदायक रह सकता है।
  2. वृषभ राशि – आपकी राशि के अनुसार चांदी की कामधेनु गाय या कटोरी खरीदना आपके लिये शुभ फलदायी व लाभ में वृद्धि करने वाला रह सकता है।
  3. मिथुन राशि - चांदी की गंगाजल या ईत्र छिड़कने वाली इत्रदानी खरीदना मिथुन राशि वालों के लिये बहुत ही लाभकारी रहेगा। 
  4. कर्क राशि – कर्क राशि वाले जातक अक्षय तृतीया पर तांबे का लोटा खरीद सकते हैं या फिर गेहूं की खरीददारी करना भी आपके लिये धन-धान्य, सुख-समृद्धि में वृद्धि लेकर आने वाला रह सकता है।
  5. सिंह राशि - सिंह राशि वाले इस दिन सोने का कोई भी आभूषण खरीद सकते हैं। 
  6. कन्या राशि – कन्या राशि वाले जातकों के लिये नाक या कान में पहनने के आभूषण या फिर स्वर्ण खरीदना बहुत लाभकारी रहने के आसार हैं।
  7. तुला राशि – तुला राशि वाले चांदी की ब्रेसलेट या फोटो फ्रेम खरीद कर उसमें अपनी फोटो लगाएं तो अक्षय तृतीया के शुभ फल उन्हें मिल सकते हैं।
  8. वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि वालों के लिये इस दिन स्वर्ण का गोल सिक्का खरीदना लाभकारी रहेगा।
  9. धनु राशि – धनु जातक स्वर्ण का चौकोर सिक्का खरीद सकते हैं। यह इनके लिये काफी शुभ रहेगा।
  10. मकर राशि – मकर जातक चांदी की एक ऐसी डिब्बी खरीदें जिस में इलायची रख सकें। इससे अक्षय तृतीया का पूर्ण लाभ आपको मिल सकता है।
  11. कुंभ राशि – कुंभ जातक ठोस चांदी की ईट (चौकोर पीस) ख़रीद सकते हैं।
  12. मीन राशि - चांदी की चैन या हाथी ख़रीदना मीन राशि वालों के लिये फायदेमंद रह सकता है।

टिप्स - वैदिक ज्योतिष के अनुसार इस दिन हम अपने भाग्येश ग्रह का मंत्र जाप करें या स्वास्थ्य लाभ के लिए किसी मंत्र का जाप करें वह सर्वोत्तम है।

 

यह भी देखें – जानिए अक्षय तृतीया पर खरीददारी का शुभ मुहूर्त  |  परशुराम जयंती  |   बुद्ध पूर्णिमा 2021   |   मदर्स डे 2021

article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
Akshaya Tritiya
Festival
article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
Akshaya Tritiya
Festival
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!