
Buddha Purnima 2022: बुद्ध पूर्णिमा या वैशाख पूर्णिमा दुनियाभर के कई देश में मनाया जाने वाला का प्रमुख त्यौहार है जो भगवान विष्णु को समर्पित होता है। साल 2022 में कब है बुद्ध पूर्णिमा? क्यों मनाई जाता है यह पर्व? जानने के लिए पढ़ें।
वैशाख माह की बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima) को गौतम बुद्ध के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस मई माह में सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण, अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya), परशुराम जयंती और बुद्ध पूर्णिमा जैसे व्रत त्योहार पड़ रहे हैं। जिसमें से एक है, वैशाख पूर्णिमा। जिसे वैशाख शुक्ल पूर्णिमा, बुद्ध पूर्णिमा या पीपल पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वैशाख माह को पवित्र महीने के रूप में माना गया है। इस पावन मास में श्रद्धालु पवित्र तीर्थ स्थलों में स्नान, दान करके पुण्य अर्जित करते हैं।
गौतम बुद्ध (Gautam Buddha Jayanti) एक आध्यात्मिक गुरु थे, जिनकी शिक्षाओं से बौद्ध धर्म की स्थापना हुई थी। बहुत से लोगों का मानना है कि नेपाल के लुम्बिनी नामक स्थान में भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था और इनकी मृत्यु उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में 80 वर्ष की आयु में हो गई थी। माना जाता है, कि गौतम बुद्ध को बोधगया में ज्ञान की प्राप्ति हुई तथा प्रथम बार उन्होेंने सारनाथ में धर्म की शिक्षा दी थी। बौद्धों के लिए बोधगया के अलावा कुशीनगर, लुम्बिनी तथा सारनाथ भी महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल हैं। तो चलिए जानते हैं वैशाख पूर्णिमा (Vaishakh Purnima) या बुद्ध पूर्णिमा से जुड़ी कुछ और जानकारी और इस शुभ दिन किस मुहूर्त में आप कर सकते हैं पूजा अर्चना।
हिंदू धर्म के अनुसार यह मान्यता है कि गौतम बुद्ध भगवान विष्णु (Lord Vishnu) के 9वें अवतार हैं। बुद्ध पूर्णिमा को भारत में ही नहीं बल्कि जापान, कंबोडिया, मलेशिया, श्रीलंका, म्यांमार, चीन, नेपाल, सिंगापुर, वियतनाम, थाईलैंड और इंडोनेशिया जैसे कई देशों में मनाई जाती है। वहीं दक्षिण भारत में बुद्ध को भगवान विष्णु का अवतार नहीं माना जाता है। भगवान बुद्ध ने अपने जीवन में हिंसा, पाप और मृत्यु के बारे में जाना था और वही समय था जब उन्होंने मोह माया का त्याग कर दिया था। उन्होंने अपने परिवार को छोड़कर सभी जिम्मेदारियों से मुक्ति ले ली थी, और खुद सत्य की खोज में निकल पड़े थे। वहीं, वैशाख पूर्णिमा की तिथि का भगवान बुद्ध के जीवन की प्रमुख घटनाओं से विशेष संबंध है। इसलिए हर वर्ष वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाती है।
मान्यता है कि भगवान बुद्ध के अनुयायियों के लिए दुनिया में सात मुख्य तीर्थ स्थल माने जाते हैं। तो चालिए जानते हैं कौन से है वे तीर्थ
✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी