दुर्गा विसर्जन 2020 - कैसे करें दुर्गा माँ की प्रतिमा का विसर्जन

Mon, Oct 26, 2020
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Mon, Oct 26, 2020
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
दुर्गा विसर्जन 2020 - कैसे करें दुर्गा माँ की प्रतिमा का विसर्जन

पंडितजी का कहना है कि नवरात्री के समापन के उपरान्त दशमी तिथि पर माँ दुर्गा की प्रतिमा को समुन्द्र में या किसी भी सरोवर में विसर्जित किया जाता है। कुछ क्षेत्रों में भक्त नवमी तिथि में ही विसर्जन कर देते हैं। दुर्गा विसर्जन 2020 के समय की जाने वाली पूजा की भी अपनी एक विधि होती है। नवरात्री की पूजा-आराधना से भिन्न विसर्जन के समय घाट पर भी कुछ विशेष बातों की ओर ध्यान देना चाहिए। इस वर्ष दुर्गा विसर्जन 26 अक्टूबर को किया जाएगा।

 

मां दुर्गा की विधिवत पूजा कैसे होती है, जानने के लिये परामर्श करें ऐस्ट्रोयोगी ज्योतिषाचार्यों से 

 

विसर्जन पूजा विधि

  • कन्या पूजन के पश्चात एक पुष्प एवं चावल के कुछ दाने हथेली में लें और संकल्प लें|
  • घट यानि कलश में स्थापित नारियल को प्रसाद स्वरूप स्वयं भी ग्रहण करें और परिजनों को भी दें|
  • घट के पवित्र जल का पूरे घर में छिडकाव करें और फिर सम्पूर्ण परिवार इसे प्रसाद स्वरुप ग्रहण करें|
  • घट में रखें सिक्कों को अपने गुल्लक में रख सकते हैं, बरकत होती है|
  • सुपारी को भी परिवार में प्रसाद रूप में बांटें|
  • माता की चौकी से सिंहासन को पुनः अपने घर के मंदिर में उनके स्थान पर ही रख दें|
  • श्रृंगार सामग्री में से साड़ी और जेवरात आदि को घर की महिला सदस्याएं प्रयोग कर सकती हैं|
  • श्री गणेश की प्रतिमा को भी पुनः घर के मंदिर में उनके स्थान पर रख दे|
  • चढ़ावे के तौर पर सभी फल, मिष्ठान्न आदि को भी परिवार में बांटें|
  • चौकी और घट के ढक्कन पर रखें चावल एकत्रित कर पक्षियों को दें|
  • माँ दुर्गे की प्रतिमा अथवा तस्वीर, घट में बोयें गए जौ एवं पूजा सामग्री, सब को प्रणाम करें और समुन्द्, नदी या सरोवर में विसर्जित कर दें|
  • विसर्जन के पश्चात एक नारियल, दक्षिणा और चौकी के कपडें को किसी ब्राह्मण को दान करें|

 

दुर्गा विसर्जन शुभ मुहूर्त  2020

दुर्गा विसर्जन तिथि - 26 अक्टूबर 2020

दुर्गा विसर्जन शुभ मुहूर्त - 06:33 से 08:46 तक

दशमी तिथि प्रारम्भ - अक्टूबर 25, 2020 को 07:41 बजे से
दशमी तिथि समाप्त - अक्टूबर 26, 2020 को 09:00 बजे तक

एस्ट्रोयोगी के सभी पाठकों और माँ दुर्गा के उपासकों को नवरात्री की हार्दिक शुभकामनाएं| आपका जीवन मंगलमय हो|

 

यह भी पढ़ें

दुर्गा चालीसा   |   दुर्गा आरती   |   कैसे करें दुर्गा माँ की प्रतिमा का विसर्जन   |   शक्तिपीठ की कहानी   |   भव्य है मां वैष्णो का मंदिर

शीतला माता का प्रसिद्ध मंदिर   |   कामाख्या मंदिर   |   नवरात्र में क्या करें    |   शारदीय नवरात्रों में किस दिन होगी, माता के किस रूप की पूजा

article tag
Spirituality
Pooja Performance
Navratri
Festival
article tag
Spirituality
Pooja Performance
Navratri
Festival
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!