जानें 2020 में पड़ने वाली शारदीय नवरात्रि की तिथि

Sat, Sep 28, 2019
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Sat, Sep 28, 2019
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
जानें 2020 में पड़ने वाली शारदीय नवरात्रि की तिथि

ज्योतिषाचार्य का कहना है कि मां दुर्गा को शक्ति की देवी माना जाता है। इसलिए सर्व इच्छाओं की पूर्ति करने वाली होने से परम पुरुषार्थ मोक्ष की प्राप्ति के लिए नौ दिन तक उनके अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। सनातन धर्म का यह एक महत्वपूर्ण पर्व है जिसे उत्तर भारत के साथ-साथ गुजरात, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और झारखंड में धूमधाम से मनाया जाता है।

 

शारदीय नवरात्र कब से कब तक

 

वर्ष 2020 में शारदीय नवरात्र व्रत 17 अक्टूबर से शुरु होकर 25 अक्तूबर तक रहेंगे।

 

नवरात्र में इंडिया के बेस्ट एस्ट्रोलोजर्स से गाइडेंस लें। अभी बात करने के लिये यहां क्लिक करें।

 

मां दुर्गा के 9 रूप

 

मां दुर्गा के नौ रूपों में पहला स्वरूप 'शैलपुत्री' के नाम से विख्यात है। कहा जाता है कि पर्वतराज हिमालय के घर पुत्री रूप में उत्पन्न होने के कारण इनका नाम 'शैलपुत्री' पड़ा। दूसरे दिन मां के दूसरे स्वरूप 'ब्रह्मचारिणी' की पूजा अर्चना की जाती है। दुर्गा जी का तीसरा स्वरूप मां 'चंद्रघंटा' का है। तीसरे दिन की पूजा का अत्यधिक महत्व माना गया है। पूजन के चौथे दिन कूष्माण्डा देवी के स्वरूप की उपासना की जाती है। पांचवां दिन स्कंदमाता की उपासना का दिन होता है। स्कंदमाता अपने भक्तों की समस्त इच्छाओं की पूर्ति करती हैं। दुर्गा जी के छठे स्वरूप का नाम कात्यायनी और सातवें स्वरूप का नाम कालरात्रि है। मान्यता है कि सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा से ब्रह्मांड की समस्त सिद्धियों का द्वार खुलने लगता है। दुर्गा जी की आठवें स्वरूप का नाम महागौरी है। यह मनवांछित फलदायिनी हैं। दुर्गा जी के नौवें स्वरूप का नाम सिद्धिदात्री है। ये सभी प्रकार की सिद्धियों को देने वाली हैं।

 

शारदीय नवरात्र कब से कब तक

 

17 अक्टूबर, 2020 - इस दिन घटस्थापना और नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जायेगी।

18 अक्टूबर, 2020 -  नवरात्रि के दूसरे दिन माता के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की जाएगी।

19 अक्टूबर, 2020 - नवरात्रि के तीसरे दिन देवी दुर्गा के चन्द्रघंटा स्वरूप  की आराधना की जायेगी।

20 अक्टूबर, 2020 - नवरात्रि पर्व के चौथे दिन मां भगवती के देवी कुष्मांडा स्वरूप की उपासना की जायेगी।

21 अक्टूबर, 2020 - नवरात्रि के पांचवे दिन भगवान कार्तिकेय की माता स्कंदमाता की पूजा की जायेगी।

22 अक्टूबर, 2020 - आश्विन नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा जायेगी।

23 अक्टूबर, 2020 - नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा का विधान है।

24 अक्टूबर, 2020 - नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन कई लोग कन्या पूजन भी करते हैं।

25 अक्टूबर, 2020 - नौवें दिन भगवती के देवी सिद्धिदात्री स्वरूप का पूजन किया जाता है। सिद्धिदात्री की पूजा से नवरात्रि में नवदुर्गा पूजा का अनुष्ठान पूर्ण हो जायेगा व विजयदशमी भी मनाई जायेगी।

26 अक्टूबर, 2020 - इस दिन दुर्गा विसर्जन किया जायेगा ।

 

यह भी पढ़ें

शारदीय नवरात्र - कलश स्थापना मुहूर्त   |   माँ शैलपुत्री - नवरात्रि के पहले दिन की पूजा विधि   |  

 माँ ब्रह्मचारिणी - नवरात्रे के दूसरे दिन की पूजा विधि   |   माता चंद्रघंटा - तृतीय माता की पूजन विधि   |  

कूष्माण्डा माता - नवरात्रे के चौथे दिन करनी होती है इनकी पूजा   |   स्कंदमाता - नवरात्रि में पांचवें दिन होती है इनकी पूजा   |   

माता कात्यायनी - नवरात्रि के छठे दिन की पूजा   |   माता कालरात्रि - नवरात्रे के सातवें दिन होती है इनकी पूजा   |   

माता महागौरी - अष्टमी नवरात्रे की पूजा विधि   |   माता सिद्धिदात्री - नवरात्रे के अंतिम दिन की पूजा 

article tag
Hindu Astrology
Spirituality
Navratri
Festival
article tag
Hindu Astrology
Spirituality
Navratri
Festival
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!