इन चार राशियों पर बरसती है हनुमान जी की कृपा!

Tue, Apr 23, 2024
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Tue, Apr 23, 2024
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
इन चार राशियों पर बरसती है हनुमान जी की कृपा!

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो हर देवी-देवता किसी न किसी राशि पर अपना विशेष आशीर्वाद रखते हैं। राशि चक्र की हर राशि को किसी न किसी देवता की कृपा प्राप्त होती है। इन राशियों में कुछ राशियां ऐसी भी हैं जिन पर महाबली हनुमान की विशेष कृपा होती है। हिन्दू धार्मिक मान्यताओं में हनुमान जी को खास महत्वपूर्ण माना जाता है। वे शिव के 12 रूपों में से एक हैं। मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित दिन होता है। जो भी भक्त इस इस दिन राम भक्त हनुमान जी की सच्चे मन से पूजा करते हैं, बजरंगबली स्वयं उसकी रक्षा करते हैं। बजरंगबली अपने सभी भक्तों के कष्टों को दूर करते हैं और हर मुश्किल समय में उनकी रक्षा करते हैं। जिस पर भी संकट मोचन की कृपा होती है उसका जीवन सदा मुसीबतों से मुक्त रहता है। इस लेख में हम आपको उन राशियों के बारे में बताएंगे जो हनुमान जी को बहुत प्रिय हैं और उन पर हमेशा बजरंगबली की कृपा बरसती है।

कौन सी राशियां हैं हनुमान जी की प्रिय?

सभी कष्टों को हरने वाले हनुमान जी की कृपा, जिस व्यक्ति पर होती है उसका पूरा जीवन बदल जाता है। यहां ऐसी चार राशियों के बारे में बताया गया है जो बजरंगबली को बहुत प्रिय होती हैं।

free consultation

मेष राशि

हनुमान जी की सबसे प्रिय राशियों में मेष राशि का नाम शामिल है। इस राशि के लोग बहुत ज्यादा उत्साही होते हैं। मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। मेष राशि के लोगों पर हनुमान जी का विशेष आशीर्वाद होता है। मेष राशि वाले लोग अगर पूरी श्रद्धा के साथ महाबली हनुमान की पूजा करते हैं तो उनके जीवन से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और अपने जीवन में आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिल जाता है। करियर में सफलता पाने के लिए भी हनुमान जी की पूजा करना बहुत महत्वपूर्ण होता है। मेष राशि वालों को मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। 

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातक भी हनुमान जी के बहुत प्रिय होते हैं। सिंह राशि पर सूर्य देव का शासन होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य देव हनुमान जी के गुरु माने जाते हैं। यही कारण है कि बजरंगबली सिंह राशि वालों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। सिंह राशि वाले जातकों को हर मंगलवार हनुमान जी की पूजा जरूर करनी चाहिए और साथ ही रोज़ाना बजरंग बाण का पाठ भी करना चाहिए। हनुमान जी की पूजा करने से आपको अपने प्रोफेशनल और पर्सनल जीवन में मान-सम्मान और यश प्राप्त हो सकता है। चाहें आप नौकरी के क्षेत्र में हों या व्यवसाय में आपको प्रत्येक क्षेत्र में विकास देखने को मिलेगा। जीवन में धन से संबंधी सभी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। 

यह भी पढ़ें: ये सात रत्न आपको दिला सकते है सुख-समृद्धि

कुंभ राशि

हनुमान जी अपनी विशेष कृपा कुंभ राशि वालों पर भी रखते हैं। कुंभ राशि के लोगों के लिए हनुमान जी की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। सिंह राशि के राशि स्वामी शनि देव होते हैं। इस राशि के लोग यदि हनुमान जी पूजा करते हैं तो उन्हें अपने करियर में बड़े लाभ देखने को मिलते हैं। अपने करियर में तरक्की करने के लिए बजरंगबली का आशीर्वाद सिंह राशि वालों के लिए वरदान साबित होता है। कुंभ राशि के लोग हनुमान जी की कृपा से अपनी राह में आने वाली हर चुनौती को आसानी से पार कर लेते हैं। आप जो भी कार्य करते हैं आपको भाग्य का पूरा साथ मिलता है। हनुमान जी की कृपा से कुंभ राशि वाले एक शानदार जीवन जीते हैं और अपने हर कार्य में सफलता पाते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक भी हनुमान जी को बहुत ज्यादा पसंद होते हैं। इस राशि के लोग हनुमान जी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। वृश्चिक राशि पर मंगल ग्रह का शासन होता है। इसलिए वृश्चिक राशि वाले बजरंगबली की कृपा प्राप्त करते हैं। बजरंगबली की कृपा से ये लोग अपने जीवन में बहुत धन कमाते हैं और कभी भी किसी कार्य में असफल नहीं होते। वृश्चिक राशि वालों को नौकरी और व्यापार दोनों में ही हनुमान जी का पूरा आशीर्वाद मिलता है। वृश्चिक राशि के जो लोग बजरंगबली की उपासना करते हैं उन्हें अपने जीवन में सुख-समृद्धि का भरपूर आनंद मिलता है।

अगर आप भी महाबली हनुमान की विशेष कृपा प्राप्त करना चाहते हैं या कोई अन्य ज्योतिषीय समाधान पाना चाहते हैं तो आप एस्ट्रोयोगी के विशेषज्ञ ज्योतिषियों से कॉल या चैट पर बात कर सकते हैं।

article tag
Spirituality
Bollywood
article tag
Spirituality
Bollywood
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!