अपनी राशि चुनें
21/3 - 19/4
20/4 - 20/5
21/5 - 20/6
21/6 - 22/7
23/7 - 22/8
23/8 - 22/9
23/9 - 22/10
23/10 - 21/11
22/11 - 21/12
22/12 - 19/1
20/1 - 18/2
19/2 - 20/3
प्रिय सिंह राशि के जातकों, आज हो सकता है कि आप अपने करीबी लोगों की तरफ से कुछ निराशा का अनुभव कर रहे हो। आप लोगों पर काफी जल्दी विश्वास कर लेते हैं। आपके लिए सुझाव है कि यदि आप किसी से हाल ही में मिले हैं तो उस व्यक्ति को अपने जीवन के रहस्य बताने से पहले थोड़ा सोच विचार कर ले, भले ही आपको वह व्यक्ति कीतना भी सही लगता हो। आपको लोगों को लेकर सही चुनाव करने की आवश्यकता है। एस्ट्रॉयोगी ज्योतिषियों की सलाह है कि आप अपने अंतर्मन की सुने व लोगों पर बहुत जल्दी भरोसा ना करें। आज के लिए आपका शुभ रंग पीला है अतः आप इस रंग में कुछ पहने, इससे आप सकारात्मक महसूस करेंगे। आज के लिए आपका शुभ समय शाम के 4:30 से लेकर 6:15 के मध्य है। आज कोई भी महत्त्वपूर्ण कार्य इसी समयावधि में करें।
और अधिक जानकारी के लिये आज ही हमारे ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें
तुला राशि में चंद्रमा आज आपके हितेषी पक्षी को थोड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। प्रिय सिंह, अपने आपको निस्वार्थ रखकर कार्य करें, इससे आपको शांति और आनंद मिलेगा। अगर आप किसी प्रकार का सामाजिक कार्य करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। इसके लिए आप सामाजिक कार्य कर सकते हैं, यह ना केवल दूसरों का भला करेगा बल्कि, आपके लिए बहुत सारी व्यक्तिगत संतुष्टि लेकर आएगा। इसके द्वारा आप अनुभव का आनंद भी ले पाएंगे। अगर कोई महत्वपूर्ण कार्य करना है तो शाम 4:00 बजे से शाम 6:00 बजे के दौरान ना करें, इस समय काम करने से बचें, क्योंकि यह आपके लिए थोड़ा सा अशुभ हो सकता है। एस्ट्रॉयोगी ज्योतिषी के अनुसार आज के लिए पीला रंग आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा।
और अधिक जानकारी के लिये आज ही हमारे ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें
आज यह संभावना है, कि तुला राशि में चंद्रमा की उपस्थिति की वजह से आज आप हर चीज में आगे निकल सकते हैं। आपकी बुद्धिमता और सामान्य ज्ञान आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचाने में आगे ले जा सकता है। इसके लिए केवल अपने कौशल पर ध्यान केंद्रित करके रखिए और अपने जीवन की नींव को संतुलित रखिए। एस्ट्रॉयोगी ज्योतिषी का सुझाव है, कि अच्छे परिणाम के लिए सभी कार्य को व्यवस्थित तरीके से करते रहे, आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए शाम 4:00 से 5:00 का समय बहुत ही भाग्यशाली है। आज दिन के लिए भूरा रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
और अधिक जानकारी के लिये आज ही हमारे ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें