मेष

21/3-19/4

वृषभ

20/4-20/5

कर्क

21/6-22/7

सिंह

23/7-22/8

तुला

23/9-22/10

धनु

22/11-21/12

मकर

22/12-19/1

कुंभ

20/1-18/2

मीन

19/2-20/3

सिंह राशि व्यक्तित्व

सिंह जैसा कि नाम से ही आभास होता है कि इस राशि के जातक शेर जैसे होते हैं पूरे साहसी, निडर, मजबूत, आत्म विश्वास से लबरेज। ये जहां भी रहते हैं अपनी एक विशिष्ट छाप जरुर छोड़ते हैं। ये एक दम मुंहफट होते हैं जो महसूस करते हैं बिना किसी हिचक के सामने वाले को कह देते हैं। इनके व्यक्तित्व में एक असीम उत्साह झलकता है, हमेशा जबरदस्त उर्जा इनके अंदर रहती है। ये बहुत स्वाभिमानी होते हैं इनके चेहरे पर गौरवमयी तेज झलकता है। इस राशि का स्वामी सूर्य होता है जिस कारण सामान्यत: ये तेजस्वी होते हैं, पराक्रमी होते हैं। इनके मुखर होने की वजह से कई बार इनके करीबी भी अपमानित महसूस करते हैं लेकिन उन्हें मनाने का सामर्थ्य भी इनके अंदर होता है। रचनात्मकता, आदर्शवाद, नेतृत्व की क्षमता इनमें स्वाभाविक रुप से विकसित होती है। ये अपनी असफलताओं से भी सीखते हैं और पुन: एक नई उर्जा के साथ लक्ष्य को हासिल करने के लिये प्रयासरत हो जाते हैं। समाजिक दृष्टि से इनका व्यक्तित्व काफी संगठित होता है जिससे इनकी सामाजिक प्रतिष्ठा सम्मानजनक होती है।

कार्यस्थल पर इनका प्रदर्शन काफी बेहतर रहता है। नेतृत्व की अपार क्षमता इनमें स्वाभाविक रुप से होती है। ये अपना एक समूह बना लेते हैं और उसके नेता की भूमिका निभाते हैं। इनके दबंग अंदाज से कार्यस्थल पर ये अपने प्रतिद्वंदी भी पैदा कर लेते हैं। यो चीजों को अच्छे से मैनेज करना जानते हैं इसलिये इन्हें कार्यस्थल पर ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। किसी के अधीन होकर काम करना इन्हें बहुत कम रास आता है। अपने अंदाज से काम करने की छूट मिलने पर ये अपना बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाते हैं। अपने प्रदर्शन से ये उच्च पदों पर आसीन होते हैं।

वहीं रोमांटिक जीवन की ओर नजर डालें तो इनका सौंदर्यबोध गजब का होता है। सुविधा संपन्न, मुक्त विचारों वाले, प्रसिद्ध और दिखने में सुंदर व्यक्ति इनकी पसंद होते हैं। ये बहुत बेहतर प्रेमी होते हैं और अपने प्यार को पाने के लिये किसी से भी टकराने की हिम्मत रखते हैं। इनके प्यार करने का तरीका भी अद्भुत होता है। हालांकि कई बार इनके प्यार करने का तरीका काफी डोमिनेटिंग हो जाता है जिससे इनका पार्टनर काफी असहज भी महसूस कर सकता है। बाहर से मजबूत और कठोर दिखने वाले इस राशि के जातक अंदर से बहुत विनम्र और उदार होते हैं।

राशि सम्बंधित लेख
सिंह प्रेमी सिंह व्यवसायी सिंह किशोर सिंह पुरुष सिंह महिला सिंह सिंह सेलिब्रिटी सिंह दैनिक राशिफल सिंह साप्ताहिक राशिफल सिंह मासिक राशिफल सिंह वार्षिक राशिफल अपनी राशि को मिलाकर देखें

एस्ट्रो लेख और देखें
और देखें