मेष

21/3-19/4

वृषभ

20/4-20/5

कर्क

21/6-22/7

सिंह

23/7-22/8

तुला

23/9-22/10

धनु

22/11-21/12

मकर

22/12-19/1

कुंभ

20/1-18/2

मीन

19/2-20/3

सिंह राशि व्यवसायी

सिंह के स्वामी सूर्य हैं जिसका असर इस राशि के जातकों पर देखने को मिलता है। जातक तेज व ऊर्जावान होते हैं। किसी के अधीन होकर कार्य करना इन्हें पसंद नहीं होता है। जिसके चलते ये स्वयं का रोजगार या व्यापार करते हैं। ये जातक ऐसा कोई भी काम नहीं कर सकते जो इनके व्यक्तित्व और शान के ख़िलाफ़ हो। सिंह राशि वालों का प्रशासनिक पदों पर प्रदर्शन बहुत अच्छा रहता है, खासकर ऐसी जगह पर जहां कि जातक अपनी योज्ञताओं को एक प्रबंधक या लीडर के रूप में दिखा सकते हैं। इनके अंदर नेतृत्व की भावना जन्म से ही होती है। इसी के कारण ये हमेशा आगे रहना चाहते हैं। एक समय ऐसा आता है जब जातकों को ऐसा लगना शुरू हो जाता है कि ये अपने कैरियर में सही दिशा में बढ़ रहे हैं। क्योंकि इस राशि के जातक आरामदायक जीवन जीने में विश्वास रखते हैं। इस के लिए जातक की आमदनी भी अच्छी रहती है।

 

ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि सिंह राशि व्यवसायी (Singh Rashi Professional) लगभग सभी तरह के व्यवसाय में सफल होते हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं की जातक आंख बंद करके किसा भी व्यापार में हाथ डाल दें। व्यापार कुशल व्यवहार और अच्छी रणनीति पर चलता है। सिंह राशि के जातक एक कुशल रणनीतिकार माने जाते हैं। ऐसे में जातक यदि राजनीति के क्षेत्र में कार्य करें तो अधिक सफल हो सकते हैं। अगर जातक राजनीतिक दल के लिए रणनीति तैयार कर धन कमाये तो इसमें आश्चर्य की बात नहीं है। सिंह राशि व्यवसायी बड़े ही सामाजिक होते हैं, जिसका लाभ इन्हें मिलता है। सामाजिक होने से जातक के मित्रों की संख्या अधिक होती है। परंतु जातक ऐसे व्यक्तियों को अपने मित्र सूची में शामिल करते हैं जो किसी न किसी तरह इनके काम आ सकें। ये जिस उद्देश्य से लोगों से दोस्ती करते हैं उसे पूरा भी करते हैं। जातक के मित्र व्यवसाय में सहयोग करते हैं और उचित सलाह देते हैं। ये सलाह भी सिंह जातकों को बड़ी मुश्किल में फंसने से बचाती है।

 

सिंह राशि के जातकों के लिए व्यवसाय की बात करें तो इनके लिए एडवाइजर एजेंसी चलाना उचित होगा। ऐसा इसलिए की ये एक अच्छे रणनीतिकार होते हैं और विवेकवान होते हैं। इस राशि के लोग ज्योतिष के क्षेत्र में भी कार्य कर सकते हैं। सिंह राशि का जातक इंजीनियर भी बन सकता है। सिंह राशि व्यवसायी (Singh Rashi Professional) यदि  चिकित्सा के संबंध में कोई व्यवसाय करना चाहता है तो वह कर सकता है। इसमें इस राशि के व्यवसायियों के सफल होने की अधिक संभावना होती है। तेज व पराक्रमी होने साथ ही नेतृत्व का गुण होने से जातक सेना में कार्य कर विशिष्ट पद की प्राप्ति कर सकता है। ये अच्छे मैनेजर होते हैं। कुल मिलाकर इनके लिए व्यवसाय करना अनुकूल है। इन सभी के अतिरिक्त जातक कॉमर्स, अकाउंट, कानून के क्षेत्र में भी एक सफल करियर बनाने में कामयाब होता है। लेकिन सिंह राशि के जातकों में कुछ अवगुण भी हैं, ये विलासिता पूर्ण जीवन जीने में धन का व्यय करते हैं। ऐसे में इन्हें इन चीजों से बच के रहना चाहिए। इस राशि के लोग प्रतिभाशाली होते हैं और करीब-करीब सभी व्यापार में सफल होते हैं। परंतु जातक ज्यादातर पैसे के लेन-देन में फंस जाते हैं। फंसा हुआ धन जातकों को मिलेगा की नहीं ये इनके भाग्य पर ही निर्भर करता है। इसके लिए जातक आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें एवं लाल वस्त्र पहनें। जिससे इन्हें लाभ होगा और भाग्य जातक का साथ देगा।

राशि सम्बंधित लेख
सिंह व्यक्तित्व सिंह प्रेमी सिंह किशोर सिंह पुरुष सिंह महिला सिंह सिंह सेलिब्रिटी सिंह दैनिक राशिफल सिंह साप्ताहिक राशिफल सिंह मासिक राशिफल सिंह वार्षिक राशिफल अपनी राशि को मिलाकर देखें

एस्ट्रो लेख और देखें
और देखें