मेष

21/3-19/4

वृषभ

20/4-20/5

कर्क

21/6-22/7

सिंह

23/7-22/8

तुला

23/9-22/10

धनु

22/11-21/12

मकर

22/12-19/1

कुंभ

20/1-18/2

मीन

19/2-20/3

कुंभ राशि व्यवसायी

यह राशि चक्र की ग्यारहवीं राशि है। कुंभ राशि का चिन्ह घड़ा लिए खड़ा व्यक्ति है। इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। शनि मंद ग्रह है तथा इसका रंग नीला है। इसलिए इस राशि के लोग गंभीरता को पसंद करने वाले होते हैं एवं गंभीरता से ही कार्य करते हैं। कुंभ राशि वाले लोग बुद्धिमान होने के साथ-साथ व्यवहार कुशल होते हैं। कुंभ राशि में जन्मे जातकों के भीतर एक कुशल व्यवसायी बनने का गुण जन्म से ही विद्यामान होता है। ज्योतिषियों का मानना है कि इस राशि के जातक व्यापार में उत्तम प्रदर्शन करते हैं। इसके इतर जातक यदि नौकरीपेशा में है तो अच्छा पद प्राप्त करने में सफल होते हैं। जातक जीवन में स्वतंत्रता के पक्षधर होते हैं और प्रकृति से भी असीम प्रेम करते हैं। इसलिए इस राशि के जातक पर्यावरणविद भी हो सकते हैं और प्रकृति पर शोधकार्य कर नाम कमा सकते हैं। जातक शीघ्र ही किसी से भी मित्रता स्थापित कर लेते हैं। लेकिन इन्हें मित्रों से अपना काम निकलवाना आता है। यही मित्र आगे चलकर इनका व्यवसाय में साथ देते हैं। कुंभ राशि के व्यवसायी जातकों का सामाजिक क्रियाकलापों में रुचि रखना इनके लिए फायदे का सौदा होता है। ये इन्हीं क्रियाकलापों के बल पर अधिक लोगों से व्यवहार स्थापित करने में सफल होते हैं। जो आगे इनके काम आता है। जातक को साहित्य, कला, संगीत में रूचि रखते हैं।

 

इस राशि के लोगों में साहित्य प्रेम भी उच्च कोटि का होता है। जिसके कारण ये फिल्मकार बन जाते हैं और इस क्षेत्र में अपना एक अगल स्थान बनाने में कामयाब होते हैं। जातक केवल बुद्धिमान व्यक्तियों के साथ बातचीत करना व व्यवहार स्थापित करना पसंद करते हैं। लेकिन जब बात फायदे की हो तो ये किसी से भी मित्रता करने के लिए तैयार हो जाते हैं। ये अपने व्यवहार में बहुत ईमानदार रहते हैं। हां पैसे के मामले में थोड़ा संकोची हो सकते हैं। परंतु पैसे के बारे में बहुत चिंतित नहीं रहते। जातकों में से ज्यादातर लोग अच्छे वैज्ञानिक तथा डॉक्टर होते हैं। शनिदेव राशि के स्वामी हैं जिन्हें न्याय का देव भी जाना जाता है। इसलिए जातक न्याय के क्षेत्र में कार्य करें तो सफल हो सकते हैं। जातक एक वकील तथा न्यायाधीश भी हो सकता है। इसके अलावा जातक सेना में भी अपने पराक्रम को दिखा सकता है और उच्च पद प्राप्त कर सकता है। यदि जातक टेक्निकल चीजों का कारोबार करता है तो अद्वितीय सफलता अर्जित करने में कामयाब होता है।

 

ज्योतिषियों की माने तो कुंभ राशि के जातक मेडिसिन के क्षेत्र में भी अपना परचम लहरा सकते हैं। अन्य क्षेत्रों में वनस्पतिशास्त्र, गणित तथा फार्मा इनके लिए हितकर साबित हो सकते हैं। इसके अलावा इनके पास धन आने के कई स्रोत होते हैं। ये जातक आपनी बचत का ज्यादातर हिस्सा धार्मिक कार्यों में लगा देते हैं या फिर दान तथा धार्मिक यात्रा करने में व्यय करते हैं। कुंभ जातक ऐसी जगह रहने के इच्छुक होते हैं जो कि शहरी जीवन की भागदौड़ से इन्हें अलग रख सके। जातकों को अपने पैसों के बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए वरना नुकसान हो सकता है। बेहतरीन सफलता के लिए कुंभ व्यवसायी काले वस्त्र धारण कर व्यापार से जुड़े फैसले लें और मां दुर्गा एवं हनुमानजी का पूजा करें।

राशि सम्बंधित लेख
कुंभ व्यक्तित्व कुंभ प्रेमी कुंभ किशोर कुंभ पुरुष कुंभ महिला कुंभ कुंभ सेलिब्रिटी कुंभ दैनिक राशिफल कुंभ साप्ताहिक राशिफल कुंभ मासिक राशिफल कुंभ वार्षिक राशिफल अपनी राशि को मिलाकर देखें

एस्ट्रो लेख और देखें
और देखें