मेष

21/3-19/4

वृषभ

20/4-20/5

कर्क

21/6-22/7

सिंह

23/7-22/8

तुला

23/9-22/10

धनु

22/11-21/12

मकर

22/12-19/1

कुंभ

20/1-18/2

मीन

19/2-20/3

कुंभ राशि


चिन्ह तिथि 20/1 - 18/2
शुभ रंग काला, बैंगनी
शुभ रत्न रेड रूबी
शुभ दिन शनिवार, सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार
प्रतीक/चिन्ह कुंभ/घड़ा
शुभ अंक 1, 2
सत्तारूढ़ गृह शनि
संगत राशि चक्र चिह्न मिथुन, तुला, कुंभ

कुंभ राशि

कुंभ राशि (Kumbh Rashi) के स्वामी शनि हैं। शनि को नवग्रहों में न्यायाधिपति की उपाधि प्राप्त है। इस राशि का गुण इसकी स्थिरता है। जिसके चलते जातक दृढ़ निश्चयी होते हैं। किसी चीज को करने की ठान ले तो कर के मानते हैं। यह राशि आकाश तत्व का है। कुंभ राशि वाले जातक मानवतावादी प्रवृति के होते हैं, जैसा कि इनका राशि चिन्ह भी कुंभ है जिसका तात्पर्य है इनका व्यक्तित्व काफी गंभीर और गहरा है। ये बहुत प्रगतिशील होते हैं। परोपकार की भावना इनके व्यक्तित्व का अहम हिस्सा होती है। इनकी सोच निष्पक्ष होती है और ये न्याय के पक्षधर तथा आधुनिक होते हैं। व्यावहारिकता को तवज्जो देते हैं। इनके वैचारिक खेमे में दखलंदाजी इन्हें पसंद नहीं होती। जातक स्वतंत्रता प्रिय होते हैं और इनका स्वभाव मिलनसार होता है इसलिये इनके दोस्त भी पर्याप्त संख्या में बनते हैं। कुंभ राशि के कुछ जातक काफी अलग विचारों के होते हैं। जातक किसी भी निष्कर्ष पर पंहुचने में काफी लंबा समय लेते हैं। ये बहुत ही संवेदनशील भी होते हैं इनके विचारों में दार्शनिकता का पुट भी देखने को मिलता है। कुंभ राशि वाले जातक चिंतनशील व थोड़े आत्मकेन्द्रित स्वभाव के होते हैं। इस राशि के जातको में आत्मविश्वास अधिक होता है। कुंभ राशि वाले जातक अथक परिश्रमी होते हैं, एक बार लक्ष्य निर्धारित करने के उपरांत उसे कठोर परिश्रम कर हासिल करने के बाद ही संतुष्ट होते हैं। कुंभ जातकों को अलग जीवन पसंद होता है।

 

इनके करियर की बात करें तो कार्यस्थल पर इन्हें चुनौतिपूर्ण कार्य काफी पसंद होता है। जातकों को खोज करने में काफी आनंद आता है और ये अपना काफी समय कार्यस्थल पर ही बिताना पसंद करते हैं। इन्हें कार्यालयी राजनीति पसंद नहीं होती, जातक बस अपने काम से काम रखते हैं। पूरी निष्ठा और सेवाभाव से काम के प्रति समर्पित होते हैं। जरुरतमंद सहकर्मियों की मदद करना भी इन्हें काफी अच्छा लगता है। अपने शांत, गंभीर और कर्मठ व्यवहार से इनकी विशिष्ट पहचान कार्यस्थल पर बनती है। कुंभ राशि (Kumbh Rashi) के जातक सरकारी या गैर-सरकारी संस्थानों में सेवा कर अपने जीवन में लाभ प्राप्त करते हैं। कुंभ जातक अनुसंधानकर्ता, वैज्ञानिक, गणितज्ञ, तंत्र शास्त्र के जानकार, संन्यासी, सेवक, ठेकेदार, खनन, पेट्रोलियम पदार्थों के व्यवसाय, खेती, आदि क्षेत्रों में अधिक सफल होते हैं।

 

वहीं रोमांटिक जीवन की बात करें तो ये काफी खुले विचारों के होते हैं और स्वतंत्र सोच रखने वाले लोग इनकी पहली पसंद हैं। ये बहुत संवेदनशील होते हैं लेकिन शादी के प्रति इनका नजरिया काफी तार्किक और बौद्धिक होता है। हवाई किले बनाना या डींगे मारना इनके बस की बात नहीं है। कुंभ जातक यथार्थ में जीते हैं और बिगड़े को बेहतर, बेहतर को और बेहतर करने की ओर अग्रसर रहते हैं। कुंभ जातक काफी प्यार करने वाले होते हैं। जातक अपना निजी समय व स्थान बहुत पसंद करते हैं और उसमें घुसपैठ का स्वागत नहीं करते। लेकिन जब लोग इन्हें जान जाते हैं तो इन्हें आकर्षक और काफी करामाती पाते हैं। कुंभ राशि के जातको के साथ प्यार करने का मतलब उनके कलात्मक और बौद्धिक रुचियों को साझा करना हैं। ये अपने साथी के लिए सब कुछ एकदम सही करना चाहते हैं। इसलिए मन के साथ दिमाग से भी प्यार करना एक अच्छे रिश्ते की पहचान है। ये मिलनसार और समझौतावादी भी होते हैं।

 

जातक दूसरों को तकलीफ में नहीं देख पाते तो ऐसे में जातक अपने साथी को कैसे तकलीफ में डाल सकते हैं। इसलिये यदि आप सच्चे प्यार की तलाश में हैं तो कुंभ राशि के जातक आपकी पसंद हो सकते हैं। लेकिन यदि आपके ख्यालात पुराने किस्म के हैं और अपने साथी को सिर्फ स्वयं तक सीमित रखना चाहते हैं तो आप के लिए कुंभ के जातक सही साथी नहीं हैं। कुंभ राशि वालों के लिए काला, नीला, जामुनी और हरा रंग शुभ है। इन रंगों के परिधान धारण करने से मानसिक शांति मिलती है। जातक जेब में हमेशा काला या नीला रंग का रुमाल रखें तो इससे इन्हें लाभ हो सकता है। जातकों के लिए शुभ दिन शनिवार का है।

राशि सम्बंधित लेख
कुंभ व्यक्तित्व कुंभ प्रेमी कुंभ व्यवसायी कुंभ किशोर कुंभ पुरुष कुंभ महिला कुंभ सेलिब्रिटी कुंभ दैनिक राशिफल कुंभ साप्ताहिक राशिफल कुंभ मासिक राशिफल कुंभ वार्षिक राशिफल अपनी राशि को मिलाकर देखें

एस्ट्रो लेख और देखें
और देखें