मेष

21/3-19/4

वृषभ

20/4-20/5

कर्क

21/6-22/7

सिंह

23/7-22/8

तुला

23/9-22/10

धनु

22/11-21/12

मकर

22/12-19/1

कुंभ

20/1-18/2

मीन

19/2-20/3

कर्क राशि व्यवसायी

राशि चक्र की चौथी राशि कर्क है। इस राशि का चिन्ह केकड़ा है। कर्क चर राशि है तथा राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। राशि जल तत्व की है। चंद्र इस राशि के जातकों को चंचला प्रदान करते हैं। कर्क जातको के पास धन की कमी नहीं होती है। जातक सौंदर्य के प्रति रूझान रखते हैं। इनका व्यक्तित्व अधिक आकर्षक होता है। इस राशि के जातक श्रेष्ठ बुद्धि वाले होते हैं तथा हाथ के काम में माहिर होते हैं। ऐसे में जातक बहुत अच्छे पेंटर या शिल्पकार हो सकते हैं। जातक इन क्षेत्र में करियर बनाना चाहे तो बना सकते हैं। जातकों को  जल मार्ग से यात्रा करना पसंद होता है, इसलिए ये शिपींग में भी जा सकते हैं। इनका स्वभाव काफी मिलनसार होता है। कर्क राशि के जातक हमेशा दोस्ती करने के लिए तैयार रहते हैं। ये अपने मित्रों का बहुत सम्मान करते हैं। जो लोग सामाजिक होते हैं। इनके मित्र मंडली में शामिल होते हैं। कर्क राशि व्यवसायी का सामाजिक होना, इन्हें आगे चलकर लाभ करवाती है।

बात करें कार्यस्थल की तो जातक अपनी कलात्मकता और मिलनसार व्यक्तित्व से कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ काफी घुल मिल जाते हैं। एक और जहां अपने काम करने के तरीकों से ये प्रशंसा के पात्र बनते हैं वहीं इनमें धन को संजोकर रखने की इनकी प्रवृत्ति इन्हें कंजूस भी बनाती है जिसको लेकर सहकर्मी और दोस्त इनका उपहास उड़ाते हैं। लेकिन ये वास्तव में ऐसे होते नहीं होते हैं। इस राशि के जातक बड़े खर्चालू होते हैं और अपना कमाया हुआ धन उड़ा देते हैं। जब ये कोई काम करने जा रहे होते हैं तो अपनी कमीज की आस्तीन को चढ़ाकर कार्य को सफलतापूर्वक समाप्त करते हैं। इनका प्रदर्शन तब बेहतर होता है जब ये अकेले या एकांत में कार्य करते हैं। इनके काम की निगरानी करने की बिल्कुल जरूरत नहीं होती है। जातको के लिए जलीय वस्तु, शक्कर, चावल, चांदी, टीचिंग, वस्त्र, स्त्रियों के वस्त्र, सौंदर्य सामग्री, रंग, उपकरण मरम्मत करना, कॉमर्स, आर्ट, जियोलॉजी, मैनेजमेंट, कंप्यूटर का व्यापार करना उचित होगा।

 

कर्क राशि के जातकों के लिए बेहरीन करियर की बात करें तो नेता और पत्रकार इन दो क्षेत्रों में इनका बेहतरीन करियर बन सकता है। इनमें नौकरी या इससे जुड़े बिजनेस करना इस राशि वालों के लिए उपयुक्त है। जातक सेल्स के क्षेत्र में सफल रहते हैं तथा विज्ञापन के क्षेत्र में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इनमें से कुछ लोग आगे चलकर लेखन को अपना प्रमुख व्यवसाय बना लेते हैं तथा खाने-पीने और पर्यटन स्थलों पर लेख लिखते हैं। ऐसे में पूरी दुनिया इनका घर बन जाता है। इस राशि के ज्यादातर लोगों का कैरियर बहुत अच्छा होता है, हालांकि ये इसे बीच में ही बदल देते हैं। ऐसा ये करीब 35 साल की उम्र के आस-पास ही करते हैं। पैसा तथा भौतिक सुख इस राशि के जातको के लिए बहुत महत्व रखते हैं। जातक बहुत से निर्णय पैसों को ध्यान में रख कर ही लेते हैं। कर्क जातक के पास पैसा अचानक से आता है। जिसके कारण जातक अक्सर सट्टे तथा जुए में फंस जाते हैं जिससे इन्हें कभी भी फायदा नहीं होता। अत्यधिक सफलता पाने के लिए कर्क राशि व्यवसायी (Kark Rashi Professional) सफेद वस्त्र पहने तथा भगवान शिव एवं नारायण को चावल का भोग लगाकर ही चावल का सेवन करें।

राशि सम्बंधित लेख
कर्क व्यक्तित्व कर्क प्रेमी कर्क किशोर कर्क पुरुष कर्क महिला कर्क कर्क सेलिब्रिटी कर्क दैनिक राशिफल कर्क साप्ताहिक राशिफल कर्क मासिक राशिफल कर्क वार्षिक राशिफल अपनी राशि को मिलाकर देखें

एस्ट्रो लेख और देखें
और देखें