मेष

21/3-19/4

वृषभ

20/4-20/5

कर्क

21/6-22/7

सिंह

23/7-22/8

तुला

23/9-22/10

धनु

22/11-21/12

मकर

22/12-19/1

कुंभ

20/1-18/2

मीन

19/2-20/3

धनु राशि व्यवसायी

धनु राशि को द्वि-स्वभाव वाली राशि माना जाता है। राशि दक्षिण दिशा की द्योतक है। इस राशि का प्रतिक चिन्ह धनुषधारी है। धनु राशि वाले काफी खुले व स्पष्ट विचार रखने वाले होते हैं। इस राशि के स्वामी गुरू हैं। जो इन्हें खोजी व जानकारियों को जुटाने के लिए उत्सुक बनाते हैं। धनु राशि के व्यवसायी (Dhanu Rashi Professional) जातक जीवन के अर्थ को अच्छी तरह समझते हैं। अज्ञात विषयों के बारे में जानने की कोशिश हमेशा करते रहते हैं। इस राशि वालों को रोमांच काफी पसंद होता है। ये निडर व आत्मविश्वासी होते हैं। ये अत्यधिक महत्वाकांक्षी और स्पष्टवादी भी होते हैं। स्पष्टवादिता के कारण दूसरों की भावनाओं को ठेस कभी-कभी पहुंचा देते हैं। कार्यक्षेत्र की यानि कि करियर में ये अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित और उसे हासिल करने की दिशा में निरंतर प्रयत्नशील रहते हैं। धनु जातकों का ध्यान लक्ष्य से हटना मुश्किल होता है। इनका मन बहुत ही एकाग्र होता है जो इनकी राशि के प्रतिक चिन्ह में प्रदर्शित होता है। जिसके चलते ये कार्यस्थल पर सफल होते हैं। धनु जातक कार्यस्थल पर वरिष्ठ कर्मियों को हमेशा अपने कौशल से संतुष्ट करते हैं। कार्यस्थल पर इनका रिकॉर्ड साफ सुथरा रहता है।

धनु जातक परिस्थितियों का उचित आकलन कर सटीक परिणाम का पूर्वानुमान लगाने में माहिर होते हैं। इसी क्षमता के कारण इनकी राय सहकर्मियों के लिये महत्वपूर्ण होती है। इनसे लोग महत्वपूर्ण विषयों पर राय लेते हैं। सामाजिक रुप से काफी सक्रिय होने के चलते समाज के विकास व उत्थान के लिए कार्य करते हैं। यदि जातक पूर्णकालिक सामाजसेवा में आ जाएं तो बड़ा नाम कमाते हैं। धनु राशि के लोगों को नाट्य, ललित कला, गोल्ड सिल्वर बिज़नेस, मैनेजर, होटल संचालन के क्षेत्र में सफलता मिलती है। इनके लिए साइंस, गणित, कॉमर्स तथा अकाउंट विषय अनुकूल होते हैं। ऐसा काम जिनमें जातक को बाहर क्षेत्र में कार्य करना व रहना पड़ता है उनमें भी इनका प्रदर्शन बहुत बढ़िया रहता है। जातक अच्छे खिलाड़ी होते हैं। जातक में नेतृत्व करने की अपार संभावना विद्धमान होती है जिसके चलते जातक राजनेता बन सकते हैं। इसके अलावा जातक अध्यापक तथा वकील के रूप में भी सफलता हासिल कर एक बेहतर कल का सृजन करने में कामयाब होते हैं। बैंकिंग क्षेत्र भी आपके लिए उचित है। अगर कभी आपको लगे कि आप अपने काम से बोर हो रहे हैं तो ये इस बात का संकेत है कि आपको तुरंत ही किसी रोचक काम से जुड़ जाना चाहिए।

 

अमीरी तथा उच्च पद दिलाने वाला गुरू जातक की राशि के स्वामी हैं। हालांकि आप सब कुछ हासिल कर सकते हैं लेकिन आपके जीवन में ये कुछ देरी से होता है। 30 साल की उम्र तक आपको वित्तीय परेशानी से गुजरना पड़ता है। धनु व्यवसायियों के पास धन आता है लेकिन अधिक समय तक रूकता नहीं है। धनु राशि व्यवसायी (Dhanu Rashi Professional) कभी कभार बेवजह ही धन खर्च कर देते हैं। धन हानि का एक और कारण इनका सख्त व्यवहार भी हो सकता है। जिसके चलते सौदा होते-होते रह जाता है। लेकिन जातक अपनी गलतियों से सीखता हैं, इसलिए इन वित्तीय नुक्सानों से जातक को कोई ख़ास फ़र्क नहीं पड़ता। परंतु जब जातक पूरी तरह से स्थापित हो जाते हैं तब इनका उदार स्वभाव इन्हें दूसरों की सहायता करने के लिए प्रेरित करता है और ये लोगों की वित्तीय सहायता कर देते हैं। इसके साथ ही उधारी से जातको का पीछा आसानी से नहीं छूटता है। जिसके चलते इन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। बेहतर सफलता के लिए जातक को पीले वस्त्र धारण करना चाहिए।

राशि सम्बंधित लेख
धनु व्यक्तित्व धनु प्रेमी धनु किशोर धनु पुरुष धनु महिला धनु धनु सेलिब्रिटी धनु दैनिक राशिफल धनु साप्ताहिक राशिफल धनु मासिक राशिफल धनु वार्षिक राशिफल अपनी राशि को मिलाकर देखें

एस्ट्रो लेख और देखें
और देखें