मेष

21/3-19/4

वृषभ

20/4-20/5

कर्क

21/6-22/7

सिंह

23/7-22/8

तुला

23/9-22/10

धनु

22/11-21/12

मकर

22/12-19/1

कुंभ

20/1-18/2

मीन

19/2-20/3

धनु राशि किशोर

धनु राशि का नवयुवक पूरे विश्व में आजादी से घूमना पसंद करता है। इसके सपने बहुत बड़े होते हैं। और जो चीज उसे भाती है उसकी सच्चाई में कोई भी संशय नहीं रहता। वो आजाद ख्यालों का होता है तथा किसी भी चीज से बंधने का ख्याल तक उसे नहीं भाता। इसकी सबसे बड़ी खासियत ये होती है कि ये हर प्रकार के विचारों को स्वीकार करने के लिए तैयार रहता है इसलिए इसकी दोस्ती हर आदमी से बड़ी आसानी से हो जाती है। इसके अलावा वे अपने आजाद ख़यालों व मजाकिया आदत के कारण भी लोगों में खासे चर्चित होते हैं। अपने दोस्तों के प्रति ये बहुत दयालु होते हैं। इनके पास बहुत ऊर्जा होती है और खेलना ही इस ऊर्जा को सही इस्तेमाल करने का एक मात्र साधन हो सकता है। धनु राशि वाले हमेशा अपने सपनों को पूरा करने में ही व्यस्त रहते हैं। धनु राशि की लड़कियों का साथ बहुत मजेदार होता है। इनके लिए साथ की कभी कमी नहीं होती। ये हमेशा ऊर्जावान रहती हैं तथा हमेशा कुछ भी नया करने को तैयार रहती हैं। ये अपने मन की बात हर किसी के सामने कह देती हैं जिसके कारण जीवन में इन्हें परेशानी उठानी पड़ सकती है। इनके आसपास के लोग इस बात को समझ नहीं पाते कि वे सच में बहुत ईमानदार हैं। अगर कोई काम इन्हें अच्छा लगता है तो फिर वो उसे करने से पीछे् नहीं रहती। इन्हें शीशे के सामने लंबे समय तक खड़े रह कर समय बिताना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता और ना ही ये अपने कपड़े किसी और को देना पसंद करती हैं। धनु राशि की लड़कियां स्कूल में अच्छा प्रदर्शन करती हैं और उच्च शिक्षा के लिए विदेश भी जा सकती हैं।

राशि सम्बंधित लेख
धनु व्यक्तित्व धनु प्रेमी धनु व्यवसायी धनु पुरुष धनु महिला धनु धनु सेलिब्रिटी धनु दैनिक राशिफल धनु साप्ताहिक राशिफल धनु मासिक राशिफल धनु वार्षिक राशिफल अपनी राशि को मिलाकर देखें

एस्ट्रो लेख और देखें
और देखें