मेष

21/3-19/4

वृषभ

20/4-20/5

कर्क

21/6-22/7

सिंह

23/7-22/8

तुला

23/9-22/10

धनु

22/11-21/12

मकर

22/12-19/1

कुंभ

20/1-18/2

मीन

19/2-20/3

तुला राशि किशोर

तुला राशि वाले नवयुवक हमेशा इस बारे में चिंतित रहते हैं कि वो कैसे दिखाई दे रहे हैं। वे हमेशा सही लोगों के साथ ही रहना पसंद करते हैं। इनकी बातचीत का तरीका मधुर होता है। क्योंकि तुला राशि वाले कूटनीतिज्ञ होते हैं इसलिए अपने समूह में अलग-अलग विचार रखने वाले लोगों को भी ये आसानी से एक साथ रख पाते हैं। कभी-कभी इनका व्यवहार बहुत दिखावटी भी हो जाता है। इनके जीवन का मुख्य उद्देश्य अच्छे कपड़े पहनना तथा अच्छे दोस्तों के साथ समय व्यतीत करना ही होता है। आपका अपना अलग अंदाज होता है तथा आपको विलासिता की वस्तुओं पर खर्च करना बहुत अच्छा लगता है। आपकी सोच बहुत ऊँची होती है और आप जिस काम में भी दिमाग लगाते हैं उसे आसानी से हासिल कर ही लेता है। आप हमेशा सबसे अच्छे विश्वविधालय में पढ़ना पसंद करते हैं क्योंकि इससे आपकी शान बढ़ती है। तुला राशि की लड़कियां दिखने में खूबसूरत होती हैं तथा ज्यादातर अपने प्रशंसकों से घिरी रहती हैं। इन्हें लोगों से घिरे रहना बहुत अच्छा लगता है। क्योंकि तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है इसलिए इनका अपना एक अलग ही अंदाज होता है तथा इन्हें अच्छे से अच्छे कपड़े पहनना अच्छा लगता है। इसी कारण तुला राशि की बहुत सी लड़कियां फैशन इंडस्ट्री में जाना पसंद करती हैं। तुला राशि वालों को अकेले रहना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता। ये बहुत सामाजिक होती हैं। क्योंकि ये हमेशा लोगों से घिरी रहती हैं इसलिए इन्हें गलत भी समझ लिया जाता है। उन्हें अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। ये कला या खूबसूरती को अपना कैरियर बनाना पसंद करती हैं।

राशि सम्बंधित लेख
तुला व्यक्तित्व तुला प्रेमी तुला व्यवसायी तुला पुरुष तुला महिला तुला तुला सेलिब्रिटी तुला दैनिक राशिफल तुला साप्ताहिक राशिफल तुला मासिक राशिफल तुला वार्षिक राशिफल अपनी राशि को मिलाकर देखें

एस्ट्रो लेख और देखें
और देखें