मेष

21/3-19/4

वृषभ

20/4-20/5

कर्क

21/6-22/7

सिंह

23/7-22/8

तुला

23/9-22/10

धनु

22/11-21/12

मकर

22/12-19/1

कुंभ

20/1-18/2

मीन

19/2-20/3

तुला राशि महिला

सुखदायक, इस तरह हम तुला राशि की महिला के व्यक्तित्व का वर्णन कर सकते हैं। वे लड़ाई और झगड़े से नफरत करती हैं और इसलिए हमेशा अपने आस-पास के सभी लोगों को सहज बनाने के तरीकों की तलाश में रहती हैं और इस तरह किसी भी गलतफहमी से बचती हैं। जब कोई समस्या होती है, चाहे उसके दोस्तों के समूह में, उसके परिवार में, या यहां तक ​​कि ऑफिस में भी उन्हें हमेशा मध्यस्थ बनाया जाता है। शांत और सहानुभूति रखने वाली, तुला राशि की महिलाएं सभी पक्षों की बात सुन सकती हैं और एक ऐसा समाधान निकाल सकती हैं जो सभी के हित में होता है। जिम्मेदार और मेहनती, इस राशि द्वारा शासित महिलाएं जो चाहती हैं उसे पाकर रहती हैं और कभी किसी के साथ की तलाश नहीं करतीं। हमेशा अकेले ही चीजों को संभालने की हिम्मत रखती हैं। 
आदर्श महिला लगती है, है ना? तो आइए गहराई से जानते हैं तुला राशि की महिलाओं के बारे में! 

दरअसल ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक, सूर्य राशि आपके व्यक्तित्व को दर्शाती है और इसे आपके जन्म की तारीख, समय और स्थान की मदद से जाना जा सकता है। अगर आपका जन्म 23-09-से 22-10-के बीच हुआ है तो आपकी सूर्य राशि तुला होगी। वहीं दूसरी तरफ चंद्र राशि आपके मन और भावनाओं का प्रतिनिधित्व करती है। चंद्रमा जन्म के समय किस राशि में स्थिति था उसके आधार पर चंद्र राशि प्राप्त होती है। जिन लोगों का नाम रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते से शुरु होता है उनकी राशि तुला है। 

  • तुला राशि का प्रतीक तराजू है।
  • तुला राशि का स्वामी शुक्र है।
  • तुला राशि का तत्व वायु है।
  • तुला राशि का लकी नंबर 6, 15, 24, 33, 42, 51  और 60 है।
  • तुला राशि का लकी रंग हरा और नीला है।
  • तुला राशि का लकी दिन शुक्रवार है।
  • तुला राशि का अनुकूल राशियां कुंभ, वृश्चिक, मीन और सिंह है।
  • तुला राशि वालों की कर्क और मकर से नहीं बनती है।
  • तुला राशि नक्षत्र चित्रा, स्वाति और विशाखा हैं।

तुला राशि की महिलाओं की शारीरिक बनावट

तुला राशि के तहत पैदा हुई महिलाओं के अंडाकार आकार के चेहरे में संतुलित और मनभावन विशेषताएं होती हैं। उनका रूप शांत और आकर्षक होता है।

  • तुला राशि की महिलाएं औसत कदकाठी की होती है।
  • उनका चेहरा अंडाकार और इनकी चमकदार और मुस्कुराती आंखें बादाम के आकार की होती हैं। 
  • कई महिलाओं के गालों पर डिंपल भी पड़ता है और इनकी गर्दन सुराही की तरह होती है।
  • इनके बाल सिल्की और घने होते हैं। 
  • शुक्र द्वारा शासित कन्या महिलाओं का शरीर सुडौल और सुंदर होता है।

तुला राशि महिला का व्यक्तित्व

एक तुला महिला राशि चक्र की सबसे बुद्धिमान, आकर्षक, बुद्धिमान और मिलनसार महिला होती है!

  • तुला महिलाएं शांत और समझदार होती हैं और उनके पास हर समस्या का अच्छा समाधान होता है।
  • ये महिलाएं अपने सभी रिश्तों में शांति और सद्भाव बनाए रखने का प्रयास करती हैं।
  • वे काफी बुद्धिमान, मधुर, आकर्षक, मनोरम और मिलनसार होती हैं।
  • तुला महिलाओं की खास बात है कि वे एक अच्छी श्रोता होती हैं।
  • उनके व्यवहार और आकर्षक रवैया की वजह से दूसरों को जल्दी खुश कर देती हैं।
  • ये महिलाएं लक्जरी और सुंदरता पर पैसा खर्च करना पसंद करती हैं।
  • आपके आस-पास के लोग आपको एक चैटबॉक्स कह सकते हैं क्योंकि आप हमेशा वही बोलते हैं जो आप चाहते हैं।
  • तुला राशि की महिलाओं का रचनात्मक और कलात्मक कौशल उनको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए नई परियोजनाओं और नए विचारों के साथ आने में मदद करता हैं।

तुला राशि की महिलाएं प्रेम के मामले में

प्यार के मामले में ये महिलाएं अपने पार्टनर की फीलिंग्स की कदर करती हैं और उनके प्यार में खो जाती हैं। इंटेंसिटी एक ऐसा शब्द है जो तुला राशि की महिला के प्रेम संबंधों का बहुत अच्छा उदाहरण देता है।

  • तुला महिलाएं पार्टनर से जितना ज्यादा प्यार लेती हैं उनता ही उन्हें वापस भी कर देती हैं।
  • इन महिलाओं की खास बात है कि यह निम्न स्तर के लोगों से प्यार नहीं कर पाती हैं।
  • इन जातकों के जीवन में प्यार हमेशा रहना जरूरी होता है क्योंकि इसके बिना उन्हें जीवन अधूरा लगता है।
  • प्रेम के मामले में तुला राशि की महिलाएं निर्णायक होती हैं उनका फैसला ही अंतिम फैसला होता है। 

तुला राशि की महिलाएं दोस्ती के मामले में

दोस्ती के मामले में तुला महिलाएं उस तरह की दोस्त हैं, जो जरूरत पड़ने पर अपने दोस्तों की आर्थिक रूप से भी मदद करती हैं।

  • दोस्ती के मामले में हर कोई तुला राशि की महिलाओं से दोस्ती करके खुश रहता है।
  • ये महिलाएं दोस्तों की किसी भी समस्या के लिए हमेशा सही सलाह और समाधान प्रदान करती हैं। 
  • वे बहुत ज्यादा बातूनी होती हैं और गॉशिप करने से नहीं चूकती हैं। इसलिए आप उनसे अपने राज को साझा न करें।
  • ये महिलाएं पार्टी में जाना पसंद करती हैं और दोस्तो से घिरा रहना चाहती हैं। 
  • तुला राशि की महिला मित्र के अंदर संतुलन और सद्भाव की विशेषता होती है।

तुला राशि की महिला करियर के मामले में

करियर के मामले में ये महिलाएं हमेशा ईमानदार रहना चाहती हैं और उनके आदर्शों को साझा करने वाले सहयोगियों के साथ काम करती है। सबसे अच्छी बात यह है कि वे हमेशा एक टीम के रूप में बहुत अच्छा काम करती हैं।

  • करियर के मामले में तुला राशि की महिलाएं बहुत कामकाजी होती हैं।
  • वे उदार, मनोरंजनक, सहयोगी और उत्कृष्ट टीम लीडर होती हैं।
  • उनका धैर्य और निष्पक्षता उन्हें कस्टरम केयर की नौकरी के लिए बिल्कुल फीट बनाता है।
  • तुला महिलाओं व्यापार के मामले में सफलता अर्जित करती हैं और उन्हें धन लाभ भी मिलता है।
  • ये महिलाएं  साहित्य, वकालत, चिकित्सा, प्रबंधन, संगीत, नृत्य, चित्रकारी, टेलरिंग, क्राफ्टिंग, आदि फील्ड में करियर बना सकती हैं।
  • आप आमतौर पर अपनी परियोजनाओं को अपने तरीके और शैली में करते हैं जब तक आप उन्हें बहुत चुनौतीपूर्ण नहीं पाते।


तुला राशि की महिलाएं वित्त के मामले में

जब वित्त की बात आती है, तो ज्यादातर समय तुला महिला नियंत्रित होती है। लेकिन कई बार वे जरूरत से ज्यादा खर्च भी कर देती हैं।

  • वित्त के मामले में तुला राशि की महिलाएं अपनी मेहनत की कमाई खर्च करने के समय निर्णय लेने में असमर्थ होती हैं।
  • ये महिलाएं महंगी और शानदार वस्तुओं को खरीदने के लिए हमेशा पैसे बचाती रहती हैं।
  • ये महिलाएं अपना पैसा केवल विदेश यात्रा करने में लगाती हैं।
  • आर्थिक तौर पर पैसों की कमी नहीं रहती और जीवन आराम से गुजरता है।


कैसे तुला महिलाओं को आकर्षित करें?

तुला राशि की महिलाओं को आकर्षित करने के लिए आप आपको निम्नलिखित बातों का अनुसरण करना चाहिए। 

  • तुला महिलाओं के जीवन में सद्भाव और संतुलन बना रहता है इसलिए वे ऐसे साथी की तलाश करती हैं जो उनका दोस्त भी बन सके।
  • उन्हें बाहरी सुंदरता से प्यार होता है इसलिए उन्हें इंप्रेस करने के लिए अच्छा दिखना जरूरी है।
  • यदि आप तुला महिलाओं को आकर्षित करना चाहते हैं तो आपको आक्रामक, असभ्य या जोर से बोलने वाला नहीं होना चाहिए।
  • आपको ध्यान से उनकी बात सुननी चाहिए और एक अच्छे संवादी बनना चाहिए।
  • ये महिलाएं शांति से और तर्कसंगत रूप से बात करना पसंद करती हैं और आपसे यही उम्मीद करती हैं।
राशि सम्बंधित लेख
तुला व्यक्तित्व तुला प्रेमी तुला व्यवसायी तुला किशोर तुला पुरुष तुला तुला सेलिब्रिटी तुला दैनिक राशिफल तुला साप्ताहिक राशिफल तुला मासिक राशिफल तुला वार्षिक राशिफल अपनी राशि को मिलाकर देखें

एस्ट्रो लेख और देखें
और देखें