मेष

21/3-19/4

वृषभ

20/4-20/5

कर्क

21/6-22/7

सिंह

23/7-22/8

तुला

23/9-22/10

धनु

22/11-21/12

मकर

22/12-19/1

कुंभ

20/1-18/2

मीन

19/2-20/3

मिथुन राशि महिला

मिथुन महिला के साथ आप कभी बोर नहीं हो सकते हैं। एक मिथुन महिला को समझना मुश्किल है, उसके कई चेहरों में से कौन सा असली है? शायद कभी वह आपको एक अद्भुत गृहिणी और देखभाल करने वाली माँ की तरह नजर आएगी तो वहीं दूसरी ओर आपको वह बहती हवा, आजाद पंछी और एडवेंचर्स से प्यार करने वाली महिला को रूप में दिखाई देगी। मिथुन महिलाओं में कई सारी खूबियां और छोटी-छोटी कमजोरियां भी होती हैं इसलिए यह महिलाएं समझ से बाहर कहीं जाती हैं। इन्हें समझना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होता है। 

दरअसल ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सूर्य राशि आपके व्यक्तित्व को दर्शाती है और इसे आपके जन्म की तारीख, समय और स्थान की मदद से जाना जा सकता है। अगर आपका जन्म 20-05-से 21-06-के बीच हुआ है तो आपकी सूर्य राशि मिथुन होगी। वहीं दूसरी तरफ चंद्र राशि आपके मन और भावनाओं का प्रतिनिधित्व करती है। चंद्रमा जन्म के समय किस राशि में स्थिति था उसके आधार पर चंद्र राशि प्राप्त होती है। जिन लोगों का नाम का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा से शुरु होता है उनकी राशि मिथुन है। 

  • मिथुन राशि का प्रतीक जुड़वा है।
  • मिथुन राशि का स्वामी बुध है।
  • मिथुन राशि का तत्व वायु है।
  • मेष राशि का लकी नंबर 5 है।
  • मिथुन राशि का लकी रंग नारंगी, नींबू और पीला है।
  • मिथुन राशि का लकी दिन बुधवार है।
  • मिथुन राशि का अनुकूल राशियां मेष, सिंह , तुला और कुंभ है।
  • मिथुन राशि वालों की कन्या और मीन से नहीं बनती है।
  • मिथुन राशि नक्षत्र मृगशीर्ष, आर्द्रा और पुनवर्सु हैं। 

मिथुन राशि की महिलाओं की शारीरिक बनावट 

शारीरिक बनावट के मामले में मिथुन राशि की महिलाएं आमतौर पर मध्यम छोटे कद की और पतली होती हैं।

  • इन महिलाओं के हाथ-पैर लंबे होने के साथ-साथ हाथ एक्सप्रेसिव भी होते हैं। 
  • वे गोरे रंग, घुंघराले बाल और सुंदर चेहरे वाली होती हैं।
  • इनका माथा चौड़ा होता है और आंखें चमकदार-बड़ी होती हैं।

मिथुन राशि की महिलाओं का व्यक्तित्व 

मिथुन राशि का ग्रह बेचैन बुध है, जो इस राशि के महिलाओं को असाधारण मिलनसारिता, निपुणता, मन की जीवंतता प्रदान करता है।

  • मिथुन राशि की महिलाएं रचनात्मक, दयालु, खुले विचारों वाली और चतुर होती हैं।
  • मिथुन राशि की महिलाओं को दोहरा व्यक्तित्व होता है। आप एक दिन कुछ पसंद करती हैं और दूसरे दिन उसी चीज से नफरत करने लगती हैं।
  • इन महिलाओं को मन हमेशा विचलित रहता है।
  • ये लोग अपना मतलब निकालने के लिए दूसरों का इस्तेमाल भी करना जानते हैं।
  • ये महिलाएं एक समय में कई कामों को संभालने का भी हुनर रखती हैं।
  • ये महिलाएं बातचीत में मृदुभाषी होती हैं और इन्हें दूसरों से संवाद करना पसंद होता है।

मिथुन राशि की महिलाएं प्रेम के मामले में

प्यार के मामले में यह महिलाएं जितनी आसानी से पुरुषों के साथ मिलती हैं, उतनी ही आसानी से उनसे असहमत भी हो जाती हैं। स्थिरता मिथुन के बारे में नहीं है।

  • प्रेम के मामले में मिथुन राशि की महिलाएं बहुत ही क्यूट, उत्साही और आकर्षक होती हैं।
  • ये महिलाएं प्यार से बहुत जल्दी बोर होने लगती हैं और ज्यादा दिनों तक एक रिश्ते में बंधकर नहीं रह सकती हैं।
  • इन महिलाओं को अपने शौक पूरे करने की आजादी भी चाहिए होती है।
  • मिथुन राशि की महिलाएं एक ऐसा प्रेम चाहती हैं जो बातूनी हो, दिलफेंक हो और मजाकिया हो।
  • ऐसी महिलाएं रात-दिन चैटिंग करने में एक्सपर्ट होती हैं। 
  • कभी-कभी बातचीत के दौरान प्रेम से झगड़ने भी लगती हैं, जब प्रेमी उनकी बात नहीं सुनता है।

मिथुन राशि की महिलाएं दोस्ती के मामले में

दोस्ती के मामले में मिथुन महिलाएं उन लोगों के साथ घुलना-मिलना पसंद करती हैं जिनके पास ढेर सारी जानकारी होती है।

  • मिथुन राशि की महिलाएं दोस्ती के मामले में बहुत जीवंत होती हैं।
  • वे आपको कभी भी बोर नहीं कर सकती हैं क्योंकि वह बातूनी होती हैं।
  • वे पूर्वाग्रही नहीं हैं और जरूरत के वक्त आपकी मदद करती हैं।
  • ये महिलाएं काफी मिलनसार होती हैं और कई तरह के मित्र रखना पसंद करती हैं।
  • मिथुन राशि की महिलाएं अपने दोस्तों में बुद्धिमत्ता को ढूंढती हैं।

मिथुन राशि की महिलाएं करियर के मामले में

करियर के मामले में मिथुन महिलाएं 9 से 6 की नौकरी नहीं कर सकती हैं। उन्हें रचनात्मक कार्यों में ज्यादा मजा आता है।  

  • मिथुन राशि की महिलाएं चुनौतीपूर्ण नौकरियां करने में दिलचस्पी रखती हैं।
  • बातूनी और समझदार होने की वजह से वे ऑफिस में माहौल अच्छा बनाकर रखती हैं।
  • वे रचनात्मकता और अच्छी समझ की बदौलत आसानी से किसी भी समस्या को हल कर सकती हैं।
  • वे ज्यादा दिन तक एक ही तरह का काम नहीं कर सकती हैं। नई चीजों को सीखने के प्रति हमेशा खुला रवैया रखती हैं।
  • मिथुन राशि महिलाएं स्टॉक ब्रोकर, आर्किटेक्ट, शिक्षक, लाइब्रेरियन और समाचार रिपोर्टर बन सकती हैं।

मिथुन राशि की महिलाएं वित्त के मामले में

पैसों के मामले में मिथुन राशि की महिलाएं स्थिरता चाहती हैं।

  • उनका दोहरा व्यक्तित्व उन्हें निवेश को लेकर कभी-कभी आवेगपूर्ण निर्णय दिला देता है।
  • ये महिलाएं अचानक से खरीदारी के प्रलोभन में आ जाती हैं। 
  • इन महिलाओं को लंबी बचत वाली परियोजनाओं में खास दिलचस्पी नहीं होती है।

मिथुन राशि की महिलाओं को कैसे आकर्षित करें?

अगर आप किसी मिथुन महिला कों पसंद करते हैं तो मिथुन महिला को डेट करने से पहले उसके दोहरे व्यक्तित्व को स्वीकार करना होगा। 

  • उनका मन क्षण-क्षण में बदलता है, इसलिए आपको हमेशा तैयार रहना होगा।
  • ये महिलाएं काफी बातूनी होती हैं इसलिए आपको एक अच्छा श्रोता बनना होगा।
  • मिथुन राशि की महिलाएं बहुत ही भड़कीली और आजाद ख्यालों वाली होती हैं इसलिए कभी भी आप नेतृत्व नहीं कर सकते हैं।
  • आपको मिथुन राशि की महिलाओं को हमेशा मनोरंजक और मजेदार मैसेज भेजने होंगे।
राशि सम्बंधित लेख
मिथुन व्यक्तित्व मिथुन प्रेमी मिथुन व्यवसायी मिथुन किशोर मिथुन पुरुष मिथुन मिथुन सेलिब्रिटी मिथुन दैनिक राशिफल मिथुन साप्ताहिक राशिफल मिथुन मासिक राशिफल मिथुन वार्षिक राशिफल अपनी राशि को मिलाकर देखें

एस्ट्रो लेख और देखें
और देखें