मेष

21/3-19/4

वृषभ

20/4-20/5

कर्क

21/6-22/7

सिंह

23/7-22/8

तुला

23/9-22/10

धनु

22/11-21/12

मकर

22/12-19/1

कुंभ

20/1-18/2

मीन

19/2-20/3

मेष राशि महिला

सदियों पुरानी कहावत है कि महिलाओं को समझना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। लेकिन हम सभी में कुछ ऐसे गुण होते हैं जो हमें दूसरों से अलग बनाते हैं। ऐसे में राशियों और ज्योतिष की मदद से महिलाओं को समझना आपको उनके जीवन जीने के तरीकों के बारे में अधिक समझने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही आप अपनी मां, बहन,  प्रेमिका और दोस्त के साथ अधिक सार्थक संबंध भी बना सकते हैं। तो चलिए इस लेख में हम आपको मेष राशि की महिलाओं (mesh rashi woman) के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे, जिसमें उनके व्यक्तित्व, प्रेम, करियर, वित्त के साथ-साथ आप कैसे किसी मेष महिला को अट्रैक्ट कर सकते हैं इसके बारे में भी हम आपको बताएंगे। 

दरअसल ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक, सूर्य राशि आपके व्यक्तित्व को दर्शाती है और इसे आपके जन्म की तारीख, समय और स्थान की मदद से जाना जा सकता है। अगर आपका जन्म 21-03-से 19 अप्रैल के बीच हुआ है तो आपकी सूर्य राशि मेष होगी। वहीं दूसरी तरफ चंद्र राशि आपके मन और भावनाओं का प्रतिनिधित्व करती है। चंद्रमा जन्म के समय किस राशि में स्थिति था उसके आधार पर चंद्र राशि प्राप्त होती है। जिन लोगों का नाम चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ से शुरु होता है उनकी राशि मेष है। 

  • मेष राशि का प्रतीक मेंढ़ा है।
  • मेष राशि का स्वामी मंगल है।
  • मेष राशि का तत्व अग्नि है।
  • मेष राशि का लकी नंबर 9,8,और 6 है।
  • मेष राशि का लकी रंग नीला और हरा है।
  • मेष राशि का लकी दिन शुक्रवार, मंगलवार और शनिवार है।
  • मेष राशि का अनुकूल राशियां मिथुन, सिंह, धनु, तुला है।
  • मेष राशि वालों की वृषभ, कर्क, कन्या और मकर से नहीं बनती है।
  • मेष राशि नक्षत्र अश्विनि, भरणी, कृतिका हैं। 

मेष राशि महिलाओं की शारीरिक बनावट

अगर हम बात मेष राशि की महिलाओं की शारीरिक बनावट की करें तो यह महिलाएं-  

  • मजबूत शरीर
  • भूरा रंग
  • बाल भूरे और थोड़े घुंघराले
  • आंखें थोड़ी भूरी
  • सामान्य कद काठी

मेष राशि की महिलाओं का व्यक्तित्व                   

  • व्यक्तित्व के मामले में मेष राशि (aries woman) की महिलाएं आकर्षक, गतिशील और निडर होती हैं।
  • वे चुनौतियों को स्वीकार करती हैं और किसी को भी खुद से आगे निकलने की अनुमति नहीं देती हैं।
  • वह कामुक है, भावुक है और लगातार आगे बढ़ती रहती हैं।
  • मेष महिला को स्वायत्तता पसंद है और वह अपने जीवन के फैसले स्वयं लेना पसंद करती हैं।
  • वह उन लोगों को पसंद नहीं करती हैं, जो उस पर हावी होने की कोशिश करते हैं।

मेष राशि की महिलाएं प्रेम के मामले में

  • प्यार के मामले में मेष राशि की महिलाएं तानाशाही दिखाती हैं। वह अपने पार्टनर पर हुकुम चलाना पसंद करती हैं। 
  • मेष राशि की महिलाएं प्यार के मामले में सच्ची और ईमानदारी होती हैं। 
  • वे अपने प्यार को लेकर पूरी तरह से समर्पित रहती हैं। 
  • वे बाहर से मजबूत लेकिन अंदर से कमजोर होती हैं। वे चाहती हैं कि उनका पार्टनर हमेशा उनका ख्याल रखे।
  • वे एक बार जब अपने पार्टनर पर विश्वास कर लेती हैं तो उनके सामने खुली किताब बन जाती हैं।

मेष राशि की महिलाएं दोस्ती के मामले में

  • दोस्ती के मामले में आमतौर पर मेष राशि की महिलाएं नए दोस्त बनाने के लिए तत्पर रहती हैं। 
  • वे उन लोगों के साथ दोस्ती करना पसंद करती हैं जो समान रूप से ऊर्जावान और महत्वाकांक्षी होते हैं।
  • मेष महिलाओं के पुरुष दोस्त अधिक होते हैं अपेक्षाकृत महिला दोस्तों के।
  • वे दोस्ती बहुत अच्छे से निभाती हैं। उनके लिए हर दोस्त मायने रखता हैं।
  • वे प्यार और दोस्ती में समझौता करने में विश्वास नहीं रखती हैं।

मेष राशि की महिलाएं करियर के मामले में

  • करियर के मामले में मेष महिलाएं किसी भी फील्ड में अपनी ताकत और रचनात्मकता दिखा सकती हैं।
  • काम की जगह पर उनके काम करने के तरीके की हमेशा सराहना होती है।
  • सहकर्मियों को उनके जोश और लगन को लेकर हमेशा जलन होती रहती है।
  • मेष महिला काम पर फोकस करती हैं और फीलिंग्स को बाद में वैल्यू देती हैं।
  • वे कॉम्पटीशन करने में नहीं बल्कि दृढ़ता से काम करने पर विश्वास रखती हैं।
  • वे डिफेंस, खेल और लॉ एनफोर्समेंट में सफल हो सकती हैं।
  • गुरु या शुक्र की युति से वे अच्छी डॉक्टर भी बन सकती हैं।
  • सूर्य के अनुकूल प्रभाव की वजह से एक अच्छी प्रशासक भी बन सकती हैं।

मेष राशि की महिलाएं वित्त के मामले में

  • वित्तीय दृष्टिकोण से देखा जाए तो मेष राशि के महिलाएं वर्तमान में जीना पसंद करती हैं और भविष्य के लिए बचत करने पर विश्वास नहीं रखती हैं।
  • वे ज्यादा खर्चीली होती हैं। वे समाज में एक अच्छी स्थिति का आनंद लेने के लिए या आसानी से सभी भौतिकवादी सुख पाने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं।
  • उन्हें सलाह दी जाती है कि वे बचत करें। साथ ही निवेश के लिए किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

मेष राशि की महिला को कैसे आकर्षित करें?

  • अगर आप भी किसी मेष राशि की महिला को पंसद करते हैं या उनसे एक तरफा प्यार कर बैठें हैं और आप उन्हें प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए यह टिप्स कारगर साबित होंगे।
  • मेष महिला के बारे में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह प्रभुत्व को नापसंद करती हैं।
  • वे एक स्वतंत्र महिला हैं फिर भी उसे ध्यान देने की जरूरत है।
  • एक बार जब वे प्यार में पड़ती है तो वे बेहद वफादार होती हैं।
  • वे किसी ऐसे व्यक्ति को पसंद करती है जो उतना ही ऊर्जावान और मजबूत हो।
  • एक मेष महिला के साथ रिलेशनशिप रोमांचक और साहसी होगा।
  • वे घर के मामलों में हमेशा अपनी ही चलाएंगी।
राशि सम्बंधित लेख
मेष व्यक्तित्व मेष प्रेमी मेष व्यवसायी मेष किशोर मेष पुरुष मेष मेष सेलिब्रिटी मेष दैनिक राशिफल मेष साप्ताहिक राशिफल मेष मासिक राशिफल मेष वार्षिक राशिफल अपनी राशि को मिलाकर देखें

एस्ट्रो लेख और देखें
और देखें