मेष

21/3-19/4

वृषभ

20/4-20/5

कर्क

21/6-22/7

सिंह

23/7-22/8

तुला

23/9-22/10

धनु

22/11-21/12

मकर

22/12-19/1

कुंभ

20/1-18/2

मीन

19/2-20/3

मेष राशि किशोर

माता-पिता के लिए मेष राशि के लड़कों का साथ निभाना बहुत मुश्किल होता है क्योंकि इनमें ऊर्जा बहुत ज्यादा होती है। इनका गुस्सा बहुत ही तेज होता है और अगर ये नाराज हो जाएं तो इनका सामना करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। ये बहुत ही प्रतिभावान होते हैं। लेकिन जल्दबाजी के कारण इन्हें नुक्सान हो सकता है। इस राशि के नवयुवक अपने जीवन को एक लंबी प्रतिस्पर्धा के रूप में देखते हैं तथा हमेशा विजयी हो कर सामने आना चाहते हैं। इसी कारण ये कभी-कभी तनाव में भी आ जाते हैं। ये जन्म से ही लीडर होते हैं तथा हमेशा जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार रहते हैं। चाहे वो फुटबॉल का मैच हो या फिर कोई सामाजिक काम हो, इन्हें हमेशा किसी ना किसी जिम्मेदारी का काम करते हुए ही देखा जाता है। क्योंकि आप हर काम को अपने तरीके से ही करना चाहते हैं इसलिए कभी-कभी आप आत्मकेंद्रित भी हो जाते हैं। अगर कोई चुनौती दी जाए तो आप हमेशा उसे स्वीकार करने को तैयार रहते हैं। मजबूती, ताकत, दृढ़ इच्छा शक्ति, उत्साह तथा ऊर्जा आपके व्यक्तित्व की विशेषताएं हैं। आप बहुत सी जगहों पर भ्रमण करते हैं। मेष राशि की लड़कियाँ एक जिन्दा तार की तरह होती हैं। इनके पास ऊर्जा की कोई कमी नहीं होती। तथा इनके बहुत से प्रशंसक होते हैं। उसमें आजादी की भावना भरी होती है तथा अपने काम को अपने हिसाब से ही करना चाहती है। अगर स्कूल में भी आप उन्हें लीडर के रूप में देखें तो आपको आश्चर्य नहीं करना चाहिए। मेष राशि की लड़कियाँ अपने मेकअप के बारे में बहुत सतर्क रहने वाली होती हैं। कभी-कभी ये थोड़ा आत्मकेंद्रित भी हो जाती हैं, उसे अपने कपड़े अपनी छोटी बहन के साथ बांटना भी पसंद नहीं आता। कभी-कभी बात इतनी बढ़ जाती है कि माता-पिता को बीच बचाव करना पड़ता है। ये इतनी क्रियाशील होती हैं कि हमेशा किसी ना किसी काम में लगी ही रहती हैं। अपनी तीव्र इच्छा शक्ति तथा जिद से वो कोई भी काम को कर सकती हैं। इनकी सोच बहुत बड़ी होती है तथा ये सही संस्थान से ही शिक्षा लेती हैं। आप कुछ भी प्राप्त कर सकती हैं।

राशि सम्बंधित लेख
मेष व्यक्तित्व मेष प्रेमी मेष व्यवसायी मेष पुरुष मेष महिला मेष मेष सेलिब्रिटी मेष दैनिक राशिफल मेष साप्ताहिक राशिफल मेष मासिक राशिफल मेष वार्षिक राशिफल अपनी राशि को मिलाकर देखें

एस्ट्रो लेख और देखें
और देखें