मेष

21/3-19/4

वृषभ

20/4-20/5

कर्क

21/6-22/7

सिंह

23/7-22/8

तुला

23/9-22/10

धनु

22/11-21/12

मकर

22/12-19/1

कुंभ

20/1-18/2

मीन

19/2-20/3

कन्या राशि किशोर

ये हमेशा इस बात को लेकर चिंतित रहते हैं कि ये कैसे दिखाई दे रहे हैं ,कपड़े पहनने में भी इनके नखरे बहुत भारी होते हैं। ये बेकार में पैसा खर्च नहीं करते बल्कि बहुत समझदार होते हैं। जीवन के हर पहलु के लिए इनका दृष्टिकोण बहुत ही तार्किक होता है। ये अपनी बात को साफ शब्दों में कहना पसंद करते हैं। इनमें चतुराई बिल्कुल नहीं होती। विश्लेष्णात्मक दिमाग होने के कारण शतरंज तथा मेंटल मैथ जैसे विषय इनको बहुत भाते हैं। इसके कारण इनके पास शारीरिक क्रियाओं में भाग लेने के लिए भी कम समय ही बच पाता है। स्कूल में ये सबसे आगे रहते हैं तथा अच्छे कैरियर के लिए इनमें सभी गुण विद्यमान होते हैं। ये अच्छे व्यवसायी या डॉक्टर बन सकते हैं इन्हें अपने तनाव तथा वेग को नियंत्रण में रखने की कोशिश करनी चाहिए जो कि इनमें बहुतायत में देखने को मिलता है। कन्या राशि की लड़कियाँ बहुत शर्मीली तथा अपने आप में ही रहने वाली होती हैं। ये अपना ज्यादातर समय चीजों के बारें में समझने में ही बिता देती है। इन्हें हर काम को ठीक तरह से करने की आदत होती है इसलिए इन्हें कभी भी संतुष्टी नहीं मिलती। ये हमेशा लिस्ट बनाने में ही व्यस्त रहती हैं। वो अपने पुरुष तथा महिला दोनो ही मित्रों के चयन बहुत सोच-समझ कर ही करती हैं। उसे अपने जैसी सोच वाले लोगों का साथ पसंद आता है। क्योंकि कन्या राशि दिमाग पर शासन करती है इसलिए इस राशि की लड़कियाँ घबराहट तथा व्यग्रता की जल्दी ही शिकार हो जाती हैं। वो हर बात की पूरी तरह से जानने की इच्छुक रहती हैं। क्योंकि ये बहुत पढाकू तथा मेहनती होती हैं इसलिए कक्षा में इनके नंबर बहुत अच्छे आते हैं जिससे इन्हें बहुत तसल्ली मिलती है। वे कोई भी काम नाम पाने के लिए नहीं करतीं बल्कि प्रशंसा के दो बोल ही इनके लिए बहुत होते हैं। अपने साथी व बच्चों के साथ इनके संबंध बहुत अच्छे नहीं होते क्योंकि वो नियमित रूप से उनकी आलेचना करती रहती हैं। उसे किसी विषय पर शोध करना बहुत अच्छा लगता है। डॉक्टर, नर्स, प्रोग्रामर तथा एडीटर जैसे काम इनके लिए बहुत अच्छे रहते हैं।

राशि सम्बंधित लेख
कन्या व्यक्तित्व कन्या प्रेमी कन्या व्यवसायी कन्या पुरुष कन्या महिला कन्या कन्या सेलिब्रिटी कन्या दैनिक राशिफल कन्या साप्ताहिक राशिफल कन्या मासिक राशिफल कन्या वार्षिक राशिफल अपनी राशि को मिलाकर देखें

एस्ट्रो लेख और देखें
और देखें