मेष

21/3-19/4

वृषभ

20/4-20/5

कर्क

21/6-22/7

सिंह

23/7-22/8

तुला

23/9-22/10

धनु

22/11-21/12

मकर

22/12-19/1

कुंभ

20/1-18/2

मीन

19/2-20/3

मकर राशि किशोर

मकर राशि के नौजवान अपना समय मजे करने में कम ही गंवाते हैं क्योंकि ये शुरू से ही किसी ना किसी काम के बारे में सोचते रहते हैं। सामाजिकता में अपना समय गंवाने की बजाय ये कोई ना कोई महत्वपूर्ण काम करने में व्यस्त रहते हैं। ये किसी के साथ कोई अभद्रता नहीं करना चाहते लेकिन समय पर काम को खत्म करने की जल्दी में कभी-कभी ये थोड़ा अधिकार जताने जैसा व्यवहार कर बैठते हैं। अपने खाली समय में इन्हें प्रतिस्पर्धात्मक खेल खेलना बहुत अच्छा लगता है। हार से समझौता करना इनके लिए बहुत मुश्किल होता है। इसके लिए इन्हें अपने प्रतियोगी साथियों की मदद की जरूरत होती है। क्योंकि ये व्यवहारिक तथा जिम्मेदार होते हैं इसलिए इन्हें कोई भी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। दिन के अंत में ये अपनी सफलताओं को गिनना चाहते हैं। एक दिन इनकी मेहनत काम आती है और ये पूरी दुनिया पर शासन कर सकते हैं। इस राशि की लड़कियां पढ़ाकू तथा बुद्धिमान होती हैं। इन्हें काम के अलावा कुछ और नहीं दिखाई देता। ये अपनी कक्षा में प्रथम स्थान पर ही रहती हैं। और इनकी जैसी ऊँची इच्छाएं रखने वाली लड़कियों के लिए ये सफलता की ओर पहला कदम होता है। ये ज्यादातर सभी से दोस्ती रखती हैं और इससे इन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिलती है। लेकिन जिंदगी को ज्यादा संजीदगी से ना लेने के लिए इन्हें बहुत से लोगों की मदद की जरूरत पड़ती है। व्यवहार से रचनात्मक होने के कारण ये लड़कियां वास्तविकता के बहुत नजदीक होती हैं। जीवन के प्रति इनका सकारात्मक दृष्टिकोण हमेशा सही काम करने में इनकी मदद करता है। सही प्रबंधन करने की क्षमता के फलस्वरूप से लड़कियां अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर पाती हैं।

राशि सम्बंधित लेख
मकर व्यक्तित्व मकर प्रेमी मकर व्यवसायी मकर पुरुष मकर महिला मकर मकर सेलिब्रिटी मकर दैनिक राशिफल मकर साप्ताहिक राशिफल मकर मासिक राशिफल मकर वार्षिक राशिफल अपनी राशि को मिलाकर देखें

एस्ट्रो लेख और देखें
और देखें