मेष

21/3-19/4

वृषभ

20/4-20/5

कर्क

21/6-22/7

सिंह

23/7-22/8

तुला

23/9-22/10

धनु

22/11-21/12

मकर

22/12-19/1

कुंभ

20/1-18/2

मीन

19/2-20/3

मकर राशि


चिन्ह तिथि 22/12 - 19/1
शुभ रंग काला, सलेटी
शुभ रत्न सफायर, गार्नेट
शुभ दिन मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार
प्रतीक/चिन्ह मकर/बकरी
शुभ अंक 1, 4, 8
सत्तारूढ़ गृह शनि
संगत राशि चक्र चिह्न वृषभ, कन्या, मकर

मकर राशि

मकर राशि (Makar Rashi) का स्वामी शनि ग्रह है जिसे पाप ग्रह माना जाता है लेकिन शनि बहुत ही न्याय प्रिय ग्रह है जो जातक को मेहनती बनाता है और मेहनत का उचित फल भी देता है। मकर राशि के जातक बहुत ही परिश्रमी होते हैं। आसान रास्तों से नफरत करते हैं। अनुशासन इनके व्यक्तित्व का अभिन्न अंग है। हालांकि देखने में लग सकता है कि जातक घमंड़ी व सख्त लगें लेकिन वास्तव में ये बहुत ही विनम्र और खुले विचारधारा के धनी होते हैं। ये एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका को बखुबी निभाते हैं। दृढ़ संकल्पी और अत्यंत व्यावहारिक भी होते हैं। समर्पण की भावना भी इनके व्यक्तित्व में विद्यमान होती है। ये बहुत ही सहिष्णु होते हैं। आम तौर पर ये गुस्सा नहीं करते और धैर्यवान होते हैं। यदि गुस्सा आता भी है तो बहुत देर से आता है लेकिन क्रोधित होने के बाद शांत होने में इन्हें काफी समय लगता है। हर काम को जातक निस्वार्थ भाव से और अपना कर्तव्य समझकर करते हैं।

 

मकर जातकों की प्रवृति काफी धार्मिक और इनमें भक्ति की भावना निहित होती है। कुल मिलाकर इनका व्यक्तित्व काफी विश्वसनीय होता है। इस राशि के जातकों का बहुत विनोदी होना, इन्हें एक महान मित्र बनाता है। परंतु जातक अपने मित्रों के रूप में ईमानदार और वफादार लोग को ही चाहते हैं। जब मित्र एवं परिवार की बात आती है तो इनके लिए यहां कोई सीमा नहीं होती है। मकर जातक परिवार की परंपराओं का सम्मान करते हैं और मित्र एवं परिवार के साथ घूमना फिरना, समय बिताना इन्हें अच्छा लगता है। इनके बहुत ज्यादा मित्र नहीं होते, जिसका अर्थ है कि मित्र ईमानदार और इनके अनुरूप होने चाहिए। कार्यस्थल पर भी मकर जातक अपने काम में लीन रहना पसंद करते हैं। उनकी पहचान एक कर्मठ कर्मचारी के रुप में होती है। ये बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। कार्यस्थल पर गंभीर दिखने वाले ये जातक कार्यालयी पार्टियों में अपनी विशेष छाप छोड़कर सहकर्मियों को हैरान कर देते हैं। ये अपनी फाइलों को काफी सहेज कर रखते हैं। किसी भी काम को हाथ में लेने से पहले उसके अतीत के हालातों से भविष्य का सटीक अंदाजा लगा लेने की क्षमता इनके अंदर होती है। इन्हें जो काम सौंपा जाता है जो लक्ष्य मिलता है ये उसे समय पर पूरा कर लेते हैं।

 

मकर राशि में जन्मे लोग खुद के लिए उच्च मानकों को तय करते हैं और इनकी ईमानदारी, समर्पण व लगन इन्हें उत्कृष्ट प्रबंधक बनाती है। वफादारी और मेहनत से काम करने की इच्छा इनके ऐसे गुण हैं जो मकर राशि (Makar Rashi) के जातक को अपने परिवेश के लोगों में अत्यधिक प्रशंसा का पात्र बनाता है। इस राशि के जातकों में एक जीवंत मन और बेहतरीन एकाग्रता का स्तर मौजूद होता है। जिसके कारण ये अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होते हैं। प्रबंधन, वित्त, शिक्षा और रियल एस्टेट में नौकरी इस राशि के लिए उत्कृष्ट स्थान हैं।

 

इनका रोमांटिक जीवन काफी अच्छा रहता है। मकर जातक अधिकतर समर्पित होते हैं और अपने साथी के साथ वफादार रहते हैं। मकर राशि के जातकों का दिल जीत पाना बहुत मुश्किल है। लेकिन आप एक बार सफल हो गए तो जीवन भर मकर जातक आप के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं। मकर राशि में पैदा हुए लोग शब्दों के बजाय कार्यों के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं। ये उदार होते हैं और अपने साथी का एक शानदार शाम बनाने के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहते हैं। ये संबंधों के प्रति ईमानदार, वफादार और परवाह करने वाले होते हैं। इनकी मेहनत और अनुशासनप्रियता से लोग इनकी ओर आकर्षित होते हैं। ये काफी सहिष्णु होते हैं इसलिये साथी की बातों का बुरा भी इन्हें बहुत कम लगता है। लेकिन जब ये क्रोधित होते हैं तो फिर इनके कोप से बचना भी काफी मुश्किल होता है। यदि समर्पित और वफादार साथी चाहते हैं तो मकर राशि जातक आपकी पसंद हो सकते हैं। मकर राशि के जातकों का शुभ रंग भूरा, स्लेटी और काला है और वारों में शुभ वार इनका शनिवार है।

राशि सम्बंधित लेख
मकर व्यक्तित्व मकर प्रेमी मकर व्यवसायी मकर किशोर मकर पुरुष मकर महिला मकर सेलिब्रिटी मकर दैनिक राशिफल मकर साप्ताहिक राशिफल मकर मासिक राशिफल मकर वार्षिक राशिफल अपनी राशि को मिलाकर देखें

एस्ट्रो लेख और देखें
और देखें