मेष

21/3-19/4

वृषभ

20/4-20/5

कर्क

21/6-22/7

सिंह

23/7-22/8

तुला

23/9-22/10

धनु

22/11-21/12

मकर

22/12-19/1

कुंभ

20/1-18/2

मीन

19/2-20/3

मकर राशि व्यक्तित्व

मकर राशि का स्वामी शनि ग्रह है जिसे पाप ग्रह माना जाता है लेकिन शनि बहुत ही न्याय प्रिय ग्रह होता है वह आपको मेहनती बनाता है और मेहनत का उचित फल भी देता है। मकर राशि के जातक बहुत भी बहुत मेहनती होते हैं। अनुशासन इनके व्यक्तित्व का अहम हिस्सा होता है। हालांकि दिखने में हो सकता है कठोर लगें लेकिन वास्तव में ये बहुत ही विनम्र और पोषक विचारधारा के धनी होते हैं। ये एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका को बखुबी निभाते हैं। दृढ़ संकल्पी और अत्यंत व्यावहारिक भी होते हैं। समर्पण की भावना भी इनके व्यक्तित्व में कूट-कूट कर भरी होती है। ये बहुत सहिष्णु होते हैं। आम तौर पर ये गुस्सा नहीं करते और धैर्यवान होते हैं यदि गुस्सा आता है तो बहुत देर से आता है लेकिन क्रोधित होने के बाद शांत होने में काफी समय इनको लगता है। प्रत्येक काम को निस्वार्थ भाव से कर्तव्य समझकर करते हैं। मकर जातकों की प्रवृति काफी धार्मिक होती है और इनमें भक्ति की भावना निहित होती है। कुल मिलाकर इनका व्यक्तित्व काफी विश्वसनीय होता है।

 

कार्यस्थल पर भी मकर जातक अपने काम में लीन रहना पसंद करते हैं। उनकी पहचान एक कर्मठ कर्मचारी के रुप में होती है। ये बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। कार्यस्थल पर गंभीर दिखने वाले ये जातक कार्यालयी पार्टियों में अपनी विशेष छाप छोड़कर सहकर्मी हैरान भी करते रहते हैं। ये अपनी फाइलों को काफी सहेज कर रखते हैं। किसी भी काम को हाथ में लेने से पहले उसके अतीत के हाल से भविष्य का अंदाजा लगा लेने की क्षमता इनके अंदर होती है। इन्हें जो काम सौंपा जाता है जो लक्ष्य मिलता है ये उसे पूरा कर लेते हैं।

 

इनका रोमांटिक जीवन काफी अच्छा रहता है। मकर जातक अधिकतर समर्पित होते हैं और अपने साथी के साथ वफादार रहते हैं। इनकी मेहनत और अनुशासनप्रियता से लोग इनकी और आकर्षित होते हैं। ये काफी सहिष्णु होते हैं इसलिये साथी की बातों का बुरा भी इन्हें बहुत कम लगता है। लेकिन जब ये क्रोधित होते हैं तो फिर इनके कोप से बचना भी काफी मुश्किल होता है और ये शांत भी देर से ही होते हैं। यदि समर्पित और वफादार चाहने वाले आपको पसंद हैं तो मकर जातक आपकी पसंद हो सकते हैं।

राशि सम्बंधित लेख
मकर प्रेमी मकर व्यवसायी मकर किशोर मकर पुरुष मकर महिला मकर मकर सेलिब्रिटी मकर दैनिक राशिफल मकर साप्ताहिक राशिफल मकर मासिक राशिफल मकर वार्षिक राशिफल अपनी राशि को मिलाकर देखें

एस्ट्रो लेख और देखें
और देखें