मेष

21/3-19/4

वृषभ

20/4-20/5

कर्क

21/6-22/7

सिंह

23/7-22/8

तुला

23/9-22/10

धनु

22/11-21/12

मकर

22/12-19/1

कुंभ

20/1-18/2

मीन

19/2-20/3

धनु राशि व्यक्तित्व

धनु राशि में जन्में जातक उत्साही प्रवृति के होते हैं इनका व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है, परोपकार की भावना इनमें स्वाभाविक रुप से होती है। ये ईमानदार होते हैं और उदारता भी इनके व्यक्तित्व में निहित होती है। ये अध्ययनशील प्रवृति के होते हैं। धनु राशि का चिन्ह घोड़े और मानव शरीर का मिश्रित रुप है जिसमें नीचे का भाग घोड़े का है और कमर से ऊपर का हिस्सा मनुष्य का जिसने धनुष से निशाना साध रखा है। यह इनके लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है अर्थात धनु राशि के जातक लक्ष्य पटु होते हैं। सामाजिक रुप से भी ये काफी सक्रिय होते हैं। ये हमेशा गतिशील रहने में विश्वास रखते हैं। नेतृत्व करने की भी अपार संभावनाएं इनके अंदर होती हैं।

करियर के क्षेत्र में देखें तो ये अपने लक्ष्य के प्रति सचेत रहते हैं और उसे हासिल करने की दिशा में निरंतर गतिशील होते हैं। धनु जातकों का ध्यान लक्ष्य से भटकाना बड़ा मुश्किल होता है। कार्यस्थल पर इन्हें काफी सफलता और मान-सम्मान मिलता है। अपने सहकर्मियों एवं वरिष्ठ कर्मियों कों हमेशा अपने तर्कों से संतुष्ट करते हैं। नई-नई चीजों के बारे में जानकारी रखना इन्हें काफी अच्छा लगता है। कार्यस्थल पर इनका हिसाब किताब भी साफ सुथरा रहता है। परिस्थितियों का उचित आकलन कर भविष्य का सटीक पूर्वानुमान लगाने में माहिर धनु जातकों की राय सहकर्मियों के लिये काफी मायने रखती है।

सामाजिक रुप से काफी सक्रिय होते हैं इसलिये इनका रोमांटिक जीवन भी काफी अच्छा रहता है लोग इनकी और आकृषित होते हैं। ये काफी सपष्ट और खुले विचारों के होते हैं इन्हें अपनी ही तरह के खुले विचार वाले साथी पसंद आते हैं। ये विश्वास करने लायक होते हैं लेकिन खुद दूसरों पर बहुत कम विश्वास करते हैं। यदि आपकी रुचियां धनु जातकों से मेल खाती हैं तो आपकी इनके साथ अच्छी पटेगी।

राशि सम्बंधित लेख
धनु प्रेमी धनु व्यवसायी धनु किशोर धनु पुरुष धनु महिला धनु धनु सेलिब्रिटी धनु दैनिक राशिफल धनु साप्ताहिक राशिफल धनु मासिक राशिफल धनु वार्षिक राशिफल अपनी राशि को मिलाकर देखें

एस्ट्रो लेख और देखें
और देखें