मेष

21/3-19/4

वृषभ

20/4-20/5

कर्क

21/6-22/7

सिंह

23/7-22/8

तुला

23/9-22/10

धनु

22/11-21/12

मकर

22/12-19/1

कुंभ

20/1-18/2

मीन

19/2-20/3

मीन राशि किशोर

दयालु प्रवृत्ति वाले ये लड़के दूसरों की मदद करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये लोग जानबूझ कर कभी किसी को तंग नहीं करते तथा लड़ाई-झगड़े से दूर रहने की पूरी कोशिश करते हैं। इनका ज्यादा समय अपने सपनों में ही बीत जाता है। कभी-कभी इनका दिमाग ठीक से काम भी नहीं करता। ये दुनिया को गुलाबी चश्मा लगा कर देखते हैं तथा हमेशा बादलो के ऊपर ही घूमते रहते हैं। ये ज्यादातर अकेले ही रहते हैं, इनके ज्यादा मित्र भी नहीं होते। कुल मिला कर ये अपने दोस्तों का चयन बहुत सोच समझ कर करते हैं। इनमें लगन की कमी होती है जिस कारण ये खुद पर भी भरोसा नहीं कर पाते। ये लोग गलत लोगों के चक्कर में आसानी से पड़ सकते हैं जिसके परिणाम बहुत खतरनाक हो सकते हैं। अगर इन्हें काम करने के लिए प्रेरित किया जाए तो ऐसा कोई काम नहीं है जो कि ये लोग कर ना सकें। अगर आप परेशान हैं तो मीन राशि वाली लड़की आपकी सबसे अच्छे मित्र हो सकती है। दया इसके हृदय में कूटकूट के भरी होती है। ये अपना सारा जीवन समाजसेवा में ही बिता देती हैं। क्योंकि इनका सारा समय दूसरों के बारे में सोचने में ही निकल जाता है इसलिए इन्हें अपने लिए बहुत कम समय मिल पाता है। दूसरों के उतरे कपड़े पहन कर भी ये बहुत खुश रहती हैं। क्योंकि ये लड़कियां सपनों में ही खोई रहती हैं इसलिए अगर ये किसी यात्रा पर हों तो रास्ता ही भूल जाती हैं। अगर किसी से मिलने जाना हो तो ये ज्यादातर देर से ही पहुँचती हैं। ये हमेशा अपने दोस्त की हर संभव मदद करने को तैयार रहती हैं इसलिए इनके अंदर की ये खूबसूरती इनकी रचनात्मकता से भी झलकती है।

राशि सम्बंधित लेख
मीन व्यक्तित्व मीन प्रेमी मीन व्यवसायी मीन पुरुष मीन महिला मीन मीन सेलिब्रिटी मीन दैनिक राशिफल मीन साप्ताहिक राशिफल मीन मासिक राशिफल मीन वार्षिक राशिफल अपनी राशि को मिलाकर देखें

एस्ट्रो लेख और देखें
और देखें