मेष

21/3-19/4

वृषभ

20/4-20/5

कर्क

21/6-22/7

सिंह

23/7-22/8

तुला

23/9-22/10

धनु

22/11-21/12

मकर

22/12-19/1

कुंभ

20/1-18/2

मीन

19/2-20/3

मीन राशि


चिन्ह तिथि 19/2 - 20/3
शुभ रंग हरा, पीला
शुभ रत्न येल्लो सफायर
शुभ दिन रविवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार
प्रतीक/चिन्ह मीन/मछली
शुभ अंक 3
सत्तारूढ़ गृह बृहस्पति
संगत राशि चक्र चिह्न कर्क, वृश्चिक, मीन

मीन राशि

मीन राशि (Meen Rashi) चक्र की अंतिम राशि है। राशि के स्वामी गरू हैं और यह राशि जल तत्व की है। जिससे इस राशि के जातकों का गुण अस्थिर है। मीन राशि के जातकों का व्यक्तित्व आकर्षक होता है। ये शारीरिक रुप से काफी स्वस्थ और बुद्धिमान होते हैं। मीन का तात्पर्य मछली से है और इस राशि का प्रतीक चिन्ह भी मछलियों का जोड़ा है। अमूमन मीन जातकों की आंखें बहुत ही सुंदर होती हैं। इनके विचारों का अपना एक दायरा होता है यदि उस पर चोट लगे तो ये तड़पने लगते हैं और काफी हद तक निराशा में चले जाते हैं। मीन जातकों की प्रवृत्ति आध्यात्मिक होती है। ये आदर्शवादी जीवन जीने में विश्वास रखते हैं। जिस भी काम में लगते हैं उसे समर्पण और निस्वार्थ भावना से पूरा करते हैं। इनका स्वभाव चंचल होता है। कई बार इनके लिये कल्पना और यथार्थ में फर्क करना काफी मुश्किल हो जाता है। जिस कारण इनके विचार अव्यावहारिक लगने लगते हैं। जब चीजें इनके अनुकूल नहीं होती तो ये बहुत जल्दी हार मान जाते हैं और परेशान रहने लगते हैं। ऐसे में ये सुस्त और उदास होने के साथ ही दुर्व्यस्नों का शिकार हो जाते हैं। जैसे शराब पीना, धुम्रपान करना। इनके लिए इस समस्या का सबसे अच्छा समाधान योग और ध्यान है, क्योंकि इससे इनके मन को शांति मिलती है जो कि मीन राशि (Meen Rashi) के जातक की मूल जरुरत होती है। ये धार्मिक कार्यों में अधिक रूचि रखते हैं। इन कार्यों में इनका मन रम जाता है। स्वभाव से काफी भावुक होने के चलते लोग इनका फायदा उठाने की कोशिश करते है।

 

बात मीन जातकों की करियर की करें तो इनके करियर में काफी उतार-चढावों आता रहता है। कई बार कार्यस्थल पर इनका कल्पनिक स्वभाव कार्य को प्रभावित करने लगता है। छोटी-छोटी बातों से ये मन ही मन आहत भी होते हैं जिसके चलते इनके अवसाद ग्रस्त होने की संभावना बढ़ जाती है। इनका मानसिक स्वास्थ्य इनके लिये कार्यस्थल पर चुनौती बना रहता है। अक्सर ये रचनात्मक रुप से अपने भावों को अभिव्यक्त भी करते हैं। सहज और काल्पनिक, मीन राशि के जातक एक ऐसी स्थिति में सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हैं जहां इनकी रचनात्मक कौशल निकलकर आगे आयें। मीन के जातकों का पसंदीदा व्यवसाय व कार्यक्षेत्र की बात करें तो इसमें वकील, वास्तुकार, पशु चिकित्सक, संगीतकार, सामाजिक कार्यकर्ता और गेम डिजाइनर हो सकते हैं। ये आमतौर पर अपने सपने और लक्ष्य को प्राप्त करने पर अधिक ध्यान केंद्रित करते हैं। लेकिन अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के साथ-साथ पर्याप्त पैसे बनाने की भी कोशिश करते हैं। धन व्यय के मामले में मीन राशि (Meen Rashi) के जातकों का दो पहलू हो सकता है एक तरफ ये बिना सोचे समझे बहुत पैसा खर्च करेंगे, तो वहीं दूसरी ओर जातक काफी कंजूस भी हो सकते हैं। फिर भी, अंत में एक सामान्य जीवन यापन करने के लिए पर्याप्त पैसा हमेशा इनके पास रहता है।

 

मीन जातक अक्सर अपने में खोये रहते हैं लेकिन जब कोई इनकी जिंदगी में आता है तो ये उसे ही अपनी दुनिया समझने लगते हैं। पूरी वफादारी के साथ आगे बढ़ते हैं। लेकिन इन्हें कभी कभार प्यार में धोखा खाना पड़ता है। स्वभाव से भावुक मीन जातकों का रोमांटिक जीवन काफी अच्छा रहता है क्योंकि ये अपने प्यार को बहुत चाहने लगते हैं। लेकिन इनकी काल्पनिक दुनिया कई बार इनके लिये परेशानी का कारण भी बनती है जब सामने वाला इन्हें कल्पना जगत से बाहर निकल यथार्थ का सामना करने के लिए कहता है तो ऐसे में इन्हें बुरा भी लग सकता है। लेकिन आमतौर पर ये बहुत ही सरल और भावुक प्रेमी होते हैं और व्यवहार कुशलता से साथी का दिल जीत लेते हैं। इस राशि के जातकों के लिए शुभ दिन सोमवार व गुरूवार का है। इसके अलावा रंगों में चमकीला गुलाबी, नीला, बैंगनी, जामुनी और समुद्री हरा रंग इनके लिए अत्यधिक शुभ है।

राशि सम्बंधित लेख
मीन व्यक्तित्व मीन प्रेमी मीन व्यवसायी मीन किशोर मीन पुरुष मीन महिला मीन सेलिब्रिटी मीन दैनिक राशिफल मीन साप्ताहिक राशिफल मीन मासिक राशिफल मीन वार्षिक राशिफल अपनी राशि को मिलाकर देखें

एस्ट्रो लेख और देखें
और देखें