मेष

21/3-19/4

वृषभ

20/4-20/5

कर्क

21/6-22/7

सिंह

23/7-22/8

तुला

23/9-22/10

धनु

22/11-21/12

मकर

22/12-19/1

कुंभ

20/1-18/2

मीन

19/2-20/3

मेष राशि पुरुष

जब आप पहली बार किसी को डेट करना शुरू करते हैं तो आपको बस कुछ मूल बातें तलाशने की जरूरत होती है। जैसे-वह कहां से है? वह क्या करता है? और खासतौर पर उसका जन्मदिन कब है? अगर आप इन सबको जानने के लिए आप घंटों सोशल मीडिया पर बिता रहे हैं, तो हम आपकी इस परेशानी को और भी ज्यादा कम कर सकते हैं। दरअसल राशियों और ज्योतिष की मदद से आप अपने पार्टनर को और अच्छे से जान सकते हैं। साथ ही आप उनके व्यक्तित्व, प्रेम, लव, करियर और यहां तक कि कैसे मेष राशि के पुरुष (mesh man) को अट्रैक्ट किया जाए इसके बारे में भी हम आपको इस लेख में जानकारी देने वाले हैं। तो चलिए देर किस बात की है!

दरअसल ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सूर्य राशि आपके व्यक्तित्व को दर्शाती है और इसे आपके जन्म की तारीख, समय और स्थान की मदद से जाना जा सकता है। अगर आपका जन्म 21-03-से 19 अप्रैल के बीच हुआ है तो आपकी सूर्य राशि मेष होगी। वहीं दूसरी तरफ चंद्र राशि आपके मन और भावनाओं का प्रतिनिधित्व करती है। चंद्रमा जन्म के समय किस राशि में स्थिति था उसके आधार पर चंद्र राशि प्राप्त होती है। जिन लोगों का नाम चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ से शुरु होता है उनकी राशि मेष है। 

  • मेष राशि का प्रतीक मेंढ़ा है।
  • मेष राशि का स्वामी मंगल है।
  • मेष राशि का तत्व अग्नि है।
  • मेष राशि का लकी नंबर 9,8,और 6 है।
  • मेष राशि का लकी रंग नीला और हरा है।
  • मेष राशि का लकी दिन शुक्रवार, मंगलवार और शनिवार है।
  • मेष राशि का अनुकूल राशियां मिथुन, सिंह, धनु, तुला है।
  • मेष राशि वालों की वृषभ, कर्क, कन्या और मकर से नहीं बनती है।
  • मेष राशि नक्षत्र अश्विनि, भरणी, कृतिका हैं। 

मेष राशि वालों की शारीरिक बनावट

अगर हम मेष जातक के शारीरिक संरचना पर ध्यान देते हैं तो हमें पता चलता है कि मेष राशि के पुरुष मध्यम कद काठी के होते हैं।

  • मेष जातकों की भौंहें हमेशा चढ़ी रहती हैं।
  • इन जातकों के हाथों का आकार कोन की तरह होता है।
  • इनका माथा चौड़ा और बड़ा होता है।
  • ये लोग शारीरिक रूप से मजबूत होते हैं।
  • इनके पास बीमारियों से लड़ने के लिए अच्छी प्रतिरोधक क्षमता होती है। 


मेष राशि के पुरुषों का व्यक्तित्व

अगर मेष राशि (aries man) के पुरुषों के व्यक्तित्व की बात करें, तो वे लोग मजबूत, उग्र, साहसी और आत्मविश्वासी होते हैं। वे दूसरों को लीड करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। 

  • वे विचारों से आवेगी और जिद्दी होते है।
  • पहली नजर में, लोग आपको एक स्वार्थी और आत्म-केंद्रित व्यक्ति के रूप में आंकते हैं।
  • वास्तव में, मेष राशि के पुरुष निस्वार्थ और सच्चे सच्चे मित्र होते हैं, क्योंकि वे किसी भी अपेक्षा के बिना दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं।
  • वे अपने आप से उतना ही प्रतिस्पर्धा करना पसंद करते हैं जितना वे दूसरों से प्रतिस्पर्धा करना पसंद करते हैं।
  • मेष राशि के पुरुष कभी थकते नहीं हैं और चुनौतियां लेना पसंद करते हैं।

मेष राशि के पुरुष प्रेम के मामले में

प्यार के मामले में मेष राशि के मर्द महान प्रेमी होते हैं और एक सच्ची प्रेमिका की तलाश करते रहते हैं।

  • अगर उन्हें मनचाहा साथी मिल जाता है तो वह हमेशा उसे अपने पास रखते हैं।
  • प्यार और रिश्तों में मेष राशि के पुरुष एक खुली किताब की तरह है जिसे स्पष्ट रूप से पढ़ा जा सकता है।
  • वे अपनी प्रेमिका के लिए कुछ भी करने को हमेशा तैयार रहते हैं। 
  • कई बार उनकी आजादी उनके रिश्ते में दरार डाल देती है। 
  • लेकिन जिस पल वह सच्चे प्यार में पड़ जाते हैं वे खुद को पूरी तरह से बदल देते हैं। 

मेष राशि के पुरुष करियर के मामले में

करियर के मामले में मेष जातकों के अंदर जन्म से ही एक अच्छे लीडर वाली क्वालिटी होती है।

  • इनके अंदर जुनून और रोमांच की भावान होती है जो उन्हें एक उद्यमी बनाने की ओर अग्रसर करती है।
  • मेष राशि के पुरुष का जन्म राजा बनने के लिए हुआ है। इसलिए वह हर दिन कुछ नया करने की सोच रखते हैं। 
  • वह डॉक्टर, वकील, स्टॉक ब्रोकर और एथलीट करियर चुन सकते हैं। 
  • मेष राशि के पुरुष चुनौतियों के लिए बने होते हैं। उन्हें चुनौतियों से लड़ना बखूबी पता होता है।

मेष राशि के पुरुष वित्त के मामले में

पैसों के मामले में मेष राशि के पुरुष बैंक बैलेंस और वित्तीय स्थिति को हमेशा सुदृढ़ करके चलते हैं।

  • मेष राशि के पुरुष अपने निवेश के समय साहसिक और जोखिम भरा निर्णय लेने के लिए जाने जाते हैं।
  • इनके लिए वित्तीय संतुलन बनाए रखना काफी मुश्किल होता है। वे खर्चीले अधिक होते हैं।
  • अगर आप बचत करना चाहते हैं तो आपको विशेषज्ञ से परामर्श जरूर करना चाहिए।

मेष राशि के व्यक्ति को कैसे आकर्षित करें?

अगर आपका प्रेमी या पार्टनर मेष राशि का है, तो आपको इन खास बातों का ख्याल रखना चाहिए। 

  • मेष राशि के व्यक्ति को स्पष्ट और ईमानदार साथी की आवश्यकता होती है।
  • उन्हें एक स्वतंत्र साथी पसंद है।
  • उन्हें रोमांच और मजेदार गतिविधियां पसंद हैं। इसलिए हमेशा इसके लिए तैयार रहें। 
  • उन्हें चुनौतियां पसंद हैं इसलिए वह एक ऊर्जावान और साहसी साथी की तलाश में रहते हैं।
राशि सम्बंधित लेख
मेष व्यक्तित्व मेष प्रेमी मेष व्यवसायी मेष किशोर मेष महिला मेष मेष सेलिब्रिटी मेष दैनिक राशिफल मेष साप्ताहिक राशिफल मेष मासिक राशिफल मेष वार्षिक राशिफल अपनी राशि को मिलाकर देखें

एस्ट्रो लेख और देखें
और देखें