मेष

21/3-19/4

वृषभ

20/4-20/5

कर्क

21/6-22/7

सिंह

23/7-22/8

तुला

23/9-22/10

धनु

22/11-21/12

मकर

22/12-19/1

कुंभ

20/1-18/2

मीन

19/2-20/3

कर्क राशि


चिन्ह तिथि 21/6 - 22/7
शुभ रंग सफेद, पीला
शुभ रत्न मूनस्टोन
शुभ दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार
प्रतीक/चिन्ह कर्क
शुभ अंक 2, 7
सत्तारूढ़ गृह चंद्रमा
संगत राशि चक्र चिह्न कर्क, वृश्चिक, मीन

कर्क राशि

कर्क राशि (Kark Rashi) में जन्में जातक आमतौर पर सामान्य कद-काठी के होते हैं। इस राशि के जातकों को चंद्रमा प्रभावित करता है। जातक जल तत्व द्वारा संचालित होते हैं। जातकों का राशि चिन्ह कर्क यानि केकड़ा है। इसलिये चंचलता, शीतलता, भावुकता और संवेदनशीलता इनमें कूट-कूट भरी होती है। इनके व्यक्तित्व की खासियत होती है कि अपने आस-पास ये परिवार जैसा माहौल बना लेते हैं अर्थात इनका स्वभाव काफी मिलनसार होता है। जब दोस्ती की बात आती है, तो कर्क राशि के जातक हमेशा दोस्ती का हाथ बढ़ाने के लिए तैयार रहते हैं। ये अपने मित्रों का बहुत सम्मान करते हैं। ऐसे लोग जो घर में सामाजिक होना पसंद करते हैं, ये जातक की मित्र सूची में शीर्ष पर होते हैं। इनका सहज स्वभाव इन्हें बहुत दयालु बना देता है, लेकिन कभी-कभी इन्हें समझ पाना असंभव सा हो जाता है। ये परिवार और करिबियों के बारे में चिंता करते हैं और किसी भी चीज़ की तुलना में घरेलू सुख सुविधा को अधिक महत्व देते हैं। जातक पारिवारिक यादों को बरकरार रखने में प्रवीण होते हैं। कर्क राशि के जातक अपने जीवन के अनुभवों को अपने परिवार के साथ साझा करना पसंद करते हैं। इन्हें अपनी मिट्टी से बड़ा प्यार होता है।

 

कर्क जातक बहुत कलात्मक और रचनात्मक होते हैं। कुछ जातक परंपराओं से बहुत लगाव रखते हैं। स्वाभाविक रुप से ज्ञानार्जन करते हैं। संवेदी और भावुक होने के साथ-साथ ये कई बार बहुत मूडी तो कई अवसरों पर शर्मीले भी हो जाते हैं। बच्चों सी मासूमियत भी विशेष अवसरों पर इनमें देखी जाती है। इनके काम काफी सराहनीय होते हैं। यदि आस पास परिस्थितियां ठीक रहें तो ये काफी उदार होते हैं। सूझ-बूझ तो इनके व्यक्तित्व में स्वाभाविक रुप से समाहित होती है। हालांकि इनमें असुरक्षा की भावना भी बहुत होती है। अपनी इसी भावना के कारण ये कभी-कभी काफी असंवेदनशील, कठोर, अशिष्ट व्यवहार करते हैं। इनकी चंचलता तुकमिजाजी में बदल जाती है। इन्हें गुस्सा बहुत जल्दी आ जाता है ये बहुत जल्दी नाराज हो जाते हैं लेकिन यह व्यवहार भी इनका क्षणिक ही होता है और बहुत जल्द ही ये फिर से घुल-मिल जाते हैं। जब काम करने की बात आती है, तब कर्क राशि (Kark Rashi) के जातकों के लिए सुरक्षा और पैसा बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। ये बहुत आसानी से पैसा कमा सकते हैं, लेकिन बहुत जल्दी इसे खर्च भी कर देते हैं। कर्क बहुत ज्यादा खर्चीले नहीं होते हैं, बल्कि ये निवेश करने और इसे दिनों-दिन बढ़ता देखने के लिए कहीं अधिक इच्छुक होते हैं।

 

कार्यस्थल पर इनका प्रदर्शन काफी रचनात्मक होता है। ये चीजों को बिल्कुल नए अंदाज में करते हैं। इनके विचार बहुत ही गहरे और गूढ़ होते हैं इसलिए इनकी छवि साफ-सुथरी बनी रहती है। अपनी कलात्मकता और मिलनसार व्यक्तित्व से कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ काफी घुल मिल जाते हैं। एक और जहां अपने काम करने के तरीकों से ये प्रशंसा के पात्र बनते हैं वहीं महफिलों में जेब ढ़ीली न करना इन्हें कंजूस भी बनाता है जिसे लेकर सहकर्मी और दोस्त इनका मजाक भी उड़ा सकते हैं। जब कोई काम किया जाना हो, तो ये अपनी आस्तीन ऊपर करके काम को सफलतापूर्वक खत्म करते हैं। जातक को काम करने के लिए अकेला छोड़ दिया जाए, तो ये बेहतर प्रदर्शन करते हैं और इनके काम की निगरानी करने की बिल्कुल जरूरत नहीं पड़ती। जातक माली, नेता और पत्रकार के रूप में बेहतरीन करियर बना सकते हैं।

 

इनकी रोमांटिक पहलू पर नजर डालें तो कर्क एक बहुत ही भावुक राशि है। इसलिए प्यार और रोमांस की बात हो तो भावना इनके लिए सबसे महत्वपूर्ण हो जाती है। कोमल और फिक्रमंद कर्क जातक बिना कुछ सोचे अपनी संवेदनशीलता दिखा देते हैं। जीवनसाथी के लिए, ये हमेशा स्वयं को बेहतर समझ पाने में सक्षम जातक का चयन करते हैं। कर्क राशि में पैदा हुए व्यक्ति के लिए सतही या बहुत महत्वाकांक्षी जीवनसाथी अनुपयुक्त है। क्योंकि कर्क जातक अपने से बिल्कुल भिन्न प्रकृति वालों के साथ रोमांस करना पसंद करते हैं। ये दिखने में आकर्षक और संवेदनशील होते हैं। इससे ज्यादा उन्हें प्यार करने के लिये क्या चाहिये। परंतु यह भी ध्यान रखें चंद्रमा और जलतत्व के प्रभाव से जनित इनकी तुकमिजाजी और चंचलता को आप झेल पायेंगें या नहीं इस पर विचार करने के बाद ही इनके साथ आगे बढ़ने के बारे में सोचें। इस राशि के जातकों के लिए शुभ रंग नारंगी व सफेद हैं। बात करें शुभ वार की तो सोमवार और गुरूवार इनके लिए बेहद शुभ वार हैं।

राशि सम्बंधित लेख
कर्क व्यक्तित्व कर्क प्रेमी कर्क व्यवसायी कर्क किशोर कर्क पुरुष कर्क महिला कर्क सेलिब्रिटी कर्क दैनिक राशिफल कर्क साप्ताहिक राशिफल कर्क मासिक राशिफल कर्क वार्षिक राशिफल अपनी राशि को मिलाकर देखें

एस्ट्रो लेख और देखें
और देखें