मेष

21/3-19/4

वृषभ

20/4-20/5

कर्क

21/6-22/7

सिंह

23/7-22/8

तुला

23/9-22/10

धनु

22/11-21/12

मकर

22/12-19/1

कुंभ

20/1-18/2

मीन

19/2-20/3

सिंह राशि


चिन्ह तिथि 23/7 - 22/8
शुभ रंग पीला, आसमानी
शुभ रत्न डायमंड
शुभ दिन रविवार, मंगलवार,बृहस्पतिवार
प्रतीक/चिन्ह शेर
शुभ अंक 1, 4
सत्तारूढ़ गृह सूर्य
संगत राशि चक्र चिह्न मेष, धनु, सिंह

सिंह राशि

सिंह (Singh) जैसा कि नाम से ही आभास होता है कि इस राशि के जातक शेर के समान साहसी, निडर, मजबूत, आत्मविश्वास से भरे होते हैं। ये जहां भी रहते हैं अपनी एक विशिष्ट छाप जरुर छोड़ते हैं। जातक एक दम मुंहफट होते हैं जो महसूस करते हैं बिना किसी हिचक के सामने वाले को कह देते हैं। इनके व्यक्तित्व में एक असीम उत्साह झलकता है, ये हमेशा ऊर्जावान रहते हैं। जातक बहुत स्वाभिमानी होते हैं इनके चेहरे पर गौरवमयी तेज झलकता है। सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। जिसके कारण जातक सामान्यत: तेजस्वी व पराक्रमी होते हैं। इनके मुखर होने की वजह से कई बार इनके करीबी भी अपमानित महसूस करते हैं लेकिन उन्हें मनाने का सामर्थ्य भी इनके अंदर होता है। रचनात्मकता, आदर्शवाद, नेतृत्व की क्षमता इनमें स्वाभाविक रुप से विकसित होती है। ये अपनी असफलताओं से भी सीखते हैं और पुन: एक नई उर्जा के साथ लक्ष्य को हासिल करने के लिये प्रयासरत हो जाते हैं। समाजिक दृष्टि से सिंह राशि वालों का व्यक्तित्व काफी संगठित होता है जिससे इनकी सामाजिक प्रतिष्ठा सम्मानजनक होती है।

 

सिंह राशि (Singh Rashi) के जातक भरोसेमंद और वफादार मित्र होते हैं। ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। करीबियों को खुश रखने के लिए कड़ी मेहनत करने से पीछे नहीं हटते, भले ही इसमें बहुत समय और ऊर्जा खर्च हो। जातक मजबूत, विश्वसनीय, विनम्र और शालीन होते हैं। सिंह राशि वालों को किसी भी समारोह या आयोजन की मेजबानी करने में आनंद प्राप्त होता है। सामाजिक होने के नाते सिंह जातक शायद ही कभी अकेला होते हैं, अक्सर इनके इर्द-गिर्द कोई न कोई होता ही है। वार्तालाप इनका दूसरा स्वरूप है। ये अधिक बात नहीं करते हैं, लेकिन तर्कपूर्ण तथा मुद्दे की बातों में जरूर रूचि लेते हैं। सिंह अपनी उच्च ऊर्जा, गरिमा की मजबूत भावना और व्यक्तिगत मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता के साथ तालमेल रखने के लिए उनकी क्षमता के आधार पर अपने करीबी मित्रों को चुनता है। जब बात परिवार की आती है तो सिंह राशि के जातक उनकी रक्षा के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। परिवार का साथ ये कभी नहीं छोड़ते, अच्छे और बुरे समय में अपने परिवार के साथ खड़े रहते हैं।

 

कार्यस्थल पर इनका प्रदर्शन काफी बेहतर रहता है। सिंह में जन्मे जातकों के लिए अभिनय और मनोरंजन जैसी कलात्मक प्रतिभा की अभिव्यक्त करने की अनुमति देने वाले कार्य उत्तम होते हैं। प्रबंधन, शिक्षा और राजनीति जैसे व्यवसायों में ये पूरी तरह से कामयाब होते हैं। ऐसा कुछ भी जो इन्हें एक नेतृत्व की स्थिति में डाले, यह स्वाभाविक रूप से सिंह राशि (Singh Rashi) जातकों को अच्छी लगती है। नेतृत्व की अपार क्षमता इनमें होती है। जातक अपना एक समूह व संगठन बना सकते हैं और उसके नेता की भूमिका निभाते हैं। इनके दबंग अंदाज से कार्यस्थल पर ये अपने प्रतिद्वंदी भी पैदा कर लेते हैं। सिंह राशि के जातक चीजों को अच्छे से मैनेज करना जानते हैं इसलिये इन्हें कार्यस्थल पर ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। किसी के अधीन होकर काम करना इन्हें बहुत कम रास आता है। अपने अंदाज से काम करने की छूट मिलने पर ये अपना बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाते हैं। अपने प्रदर्शन से ये उच्च पदों पर आसीन होते हैं। वहीं रोमांटिक जीवन की ओर नजर डालें तो इनका सौंदर्यबोध गजब का होता है। जातक साहसिक, मजेदार और बहुत ऊर्जावान हो सकता है।

 

सिंह के लिए कई चीजों के बीच स्पष्ट रूप से सीमायें तय होती हैं। ये अपने साथी का चयन सोच समझकर करते हैं। सिंह राशि में पैदा हुए लोग ऐसा साथी चाहते हैं जो स्वाभीमानी व निर्भीग हो। जातक मजेदार, वफादार और अपने सहयोगियों के प्रति बहुत उदार होते हैं। सुविधा संपन्न, मुक्त विचारों वाले, प्रसिद्ध और दिखने में सुंदर व्यक्ति इनकी पहली पसंद होते हैं। ये बहुत अच्छे प्रेमी होते हैं और अपने प्यार को पाने के लिये किसी से भी टकराने की हिम्मत रखते हैं। इनके प्यार करने का तरीका भी अद्भुत होता है। हालांकि कई बार इनके प्यार करने का तरीका काफी डोमिनेटिंग हो जाता है जिससे इनका साथी काफी असहज भी महसूस कर सकता है। बाहर से मजबूत और कठोर दिखने वाले इस राशि के जातक अंदर से बहुत विनम्र और उदार होते हैं। सिंह राशि (Singh Rashi) के जातकों को सुनहरा, नारंगी, सफेद और लाल रंग के वस्त्र धारण करना चाहिए या इन रंगों के रूमाल अपने साथ रखना चाहिए। ये रंग इनके लिए शुभ हैं। इसके अलावा रविवार का दिन जातकों के लिए लाभकारी है।

राशि सम्बंधित लेख
सिंह व्यक्तित्व सिंह प्रेमी सिंह व्यवसायी सिंह किशोर सिंह पुरुष सिंह महिला सिंह सेलिब्रिटी सिंह दैनिक राशिफल सिंह साप्ताहिक राशिफल सिंह मासिक राशिफल सिंह वार्षिक राशिफल अपनी राशि को मिलाकर देखें

एस्ट्रो लेख और देखें
और देखें