MI vs DC - मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स का मैच प्रेडिक्शन

Sun, Oct 11, 2020
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Sun, Oct 11, 2020
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
MI vs DC -  मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स का मैच प्रेडिक्शन

IPL 2020 27th मैच की प्रेडिक्शन

  • मुंबई इंडियंस (MI) vs दिल्ली कैपिटल्स (DC) 
  • तिथि – 11 अक्टूबर 2020
  • स्थान – शेख जाएद स्टेडियम, अबुधाबी
  • समय –   शाम 7:30 बजे   (भारतीय समयानुसार), शाम 6:00 बजे   (यूएई समयानुसार) 
  • मुंबई इडियंस नाम राशि - सिंह
  • दिल्ली कैपिटल्स की नाम राशि – मीन

 

एक नजर दोनों टीमों के प्रदर्शन पर

आईपीएल 2020 में अभी तक सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाली टीमों में पिछले साल की विजेता टीम मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स हैं। जहां अंकतालिका में दिल्ली पहले पर वहीं मुंबई दूसरे पायदान पर है। आईपीएल 13वें सीजन के 23वें मुकाबले में दिल्ली ने राजस्थान को 46 रनों से मात दी थी और 5 मैचों में चौथी जीत हासिल की थी। जबकि मुंबई इंडियंस ने बीते 6 अक्टूबर के मैच में राजस्थान को 57 रनों से शिकस्त दी थी। वहीं अब मुकाबला 11 अक्टूबर को अबुधाबी में दिल्ली और मुंबई के बीच होने जा रहा है। ऐसे में यह देखना रोमांचकारी होगा कि कौन सी टीम किस पर भारी पड़ती है? क्या अय्यर की टीम रोहित एंड कंपनी के सामने टिक पाती है या रोहित की टीम दिल्ली के छक्के छुड़ाती है? फिलहाल ज्योतिषीय आकलन के आधार पर हम आपको बताते हैं कि कौन सी टीम के जीतने के आसार अधिक हैं ? 

 

मुंबई इंडियंस - रोहित शर्मा

बहरहाल एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी द्वारा की गई ज्योतिषीय भविष्यवाणी की मदद से जानते हैं कि इस मैच का परिणाम क्या रहने वाला है। दरअसल नाम के पहले अक्षर से देखा जाये तो मुंबई इंडियंस की नाम राशि सिंह बनती है। सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं जो कि स्वयं ऊर्जा के प्रतीक हैं। सिंह राशि वाले बहुत ही ऊर्जावान होते हैं। इनका स्वभाव राजा की तरह होता है। मुंबई इंडियंस के स्वभाव में ये गुण दिखाई भी देता है। उस दिन व समय के अनुसार मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिये सितारे कुछ इस तरह के संकेत कर रहे हैं।

 

11 अक्टूबर 2020 अबुधाबी में शाम के 06 बजे के समयानुसार मैच का आरंभ मीन लग्न कर्क राशि में हो रहा है। लग्न स्वामी गुरु का स्वग्रही होना टीम के लिए अच्छा है हालांकि मैच की शुरुआत के समय जो लग्न बन रहा है उससे सूर्य सप्तम स्थान मे बैठकर पराक्रम को देख रहे हैं, जो कि प्रतिद्वंदियों पर मुंबई इंडियंस का दबदबा बनाए रखने में भी मदद कर सकते हैं। अंक ज्योतिष से देखा जाये तो Mumbai Indians (MI) की स्पैलिंग में आये सभी वर्णों का योग करें तो मूलांक 2 बनता है जो कि चंद्रमा का अंक है। वहीं शॉर्ट नाम एमआई का अंक 5 बन रहा है जो कि बुध का अंक है।मैच की शुरुआत के समय चंद्रमा पंचम भाव में विराजमान हैं तो बुध राशिचक्र में 3वें तो लग्न से दशम घर में मौजूद रहेंगे जो टीम के लिए शुभ परिणाम देने वाला है

 

दिल्ली कैपिटल्स - श्रेयस अय्यर

दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स की नाम राशि मीन बनती है। मीन का स्वामी गुरु का गोचर होकर धनु राशि के केंद्र में बैठना दिल्ली के लिए शुभ तो है लेकिन राहु से कमजोर होने के कारण पराक्रम में कमी का योग बना रहा है जो दिल्ली के लिए अच्छी बात नहीं है। अच्छी शुरुआत के बावजूद अंत में पराजय का सामना भी करना पड़ सकता है। छठें घर का स्वामी सूर्य का केंद्र में आना और पराक्रम को देखना पराक्रम में वृद्धि करेगा। वहीं टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर की सूर्य राशि धनु है, जिसका स्वामी बृहस्पति अभी गोचर में अपने घर में बैठा है जो योगकारी माना जाता है। बृहस्पति बुद्धि, ज्ञान, विवेक का कारक माना जाता है। कई फैसले ये अपने ज्ञान, विवेक से भी लेंगे।  सूर्य का बुध के साथ खेल स्थान में एक योग बनाना इनके लिए और करियर के लिए एक अच्छा परिणाम देने वाला होगा। पराक्रम का स्वामी भी केंद्र में आकर योग बना रहा है लेकिन शनि की दृष्टि पड़ने के कारण एक विस्फोट योग बन जाता है। जोश, जुनून रहेगा लेकिन कभी-कभी टीम का सहयोग ना मिलने के कारण पराजय का सामना भी करना पड़ सकता है। खेल का कारक मंगल भी 4 डिग्री पर बैठा है जो बलहीन हो गया है। कहीं जोश, जुनून में साथ ना मिलने के कारण लक्ष्य तक पहुंचने में बाधाएं आएंगी।

 

कुल मिलाकर दोनों टीमों का आकलन करने पर टक्कर जबरदस्त होने की संभावना है, लेकिन मुंबई इंडियंस के जीतने के आसार प्रबल हैं। हालांकि क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है, इसलिए ये तो वक्त ही बताएगा कि कौन जीत का स्वाद चखेगा। 

 

article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!