ग्राहक सेवा
9999 091 091

मुंबई इंडियंस (MI)

मुंबई इंडियन्स(Owner) स्वामित्व : इंडियाविन स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटिड (मुकेश अंबानी)

कप्तान : रोहित शर्मा

कोच : महेला जयवर्धने

ऑक्शन बजट : 13.05 करोड़ रुपए

आईपीएल (IPL) विजेता : 2013, 15, 17

आईपीएल (IPL) उपविजेता : 2010

ऑक्शन खर्च बजट : 11.1 करोड़

मुंबई इंडियंस भी आईपीएल की श्रेष्ठ टीमों में से एक है। यह भी आईपीएल की संस्थापक टीमों में से एक है। इंडियाविन स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) टीम आईपीएल की सबसे ज्यादा बजट वाली टीम है। लगभग 112 मिलियन डॉलर में मुकेश अंबानी के रिलांयस ग्रुप ने इस फ्रेंचाइज़ी के अधिकार खरीदे जिससे यह सबसे महंगी फ्रेंचाइज़ी भी बनी। मुंबई इंडियन टीम 2020 आईपीएल में 13.05 करोड़ के ऑक्शन बजट के साथ उतरी जिसमें से उसने 11.1 करोड़ रूपये खर्च किये। हालांकि शुरुआती समय में टीम को काफी संघर्षों का सामना करना पड़ा लेकिन आईपीएल के तीसरे सीज़न 2010 में मुंबई इंडियंस श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक पहुंची। इसके पश्चात 2013, 2015. 2017 और 2019 मेंं टीम ने आईपीएल ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। 2010 में जिस टीम से उसे हार का सामना करना पड़ा 2013, 2015 और 2019 में उसी टीम (चेन्नई सुपर किंग्स) को फाइनल में हराते हुए तीन बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली पहली टीम बनी। मुंबई इंडियंस टीम 2020 आईपीएल के खिलाड़ियों में दुनिया के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी शामिल रहे हैं। 

मुंबई इंडियन टीम के खिलाड़ी 2020

मुंबई इंडियन टीम के खिलाड़ियों की बात की जाये तो 2020 में टीम में 24 खिलाड़ी शामिल हैं जिनमें 16 खिलाड़ी भारतीय हैं तो 8 खिलाड़ी विदेशी हैं। महेला जयवर्धने (कोच) के मार्गदर्शन व रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम आईपीएल के 13वें सीज़न में पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीतने का प्रयास करेगी। मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में इस बार की नीलामी में प्रिंस बलवंत राय, दिग्विजय देशमुख, मोहसिन खान, सौरभ तिवारी, नाथन कूल्टर-नाइल, क्रिस लिन को टीम में शामिल किया है। साथ ही रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, क्रुणाल पांड्या, इशान किशन, सूर्य कुमार यादव, राहुल चाहर, अनमोलप्रीत सिंह, जयंत यादव, आदित्य तारे, अनुकुल रॉय, धवल कुलकर्णी, क्विंटन डी कॉक, कीरोन पोलार्ड, शेरफेन रदरफोर्ड, लसिथ मलिंगा, मिशेल मैक्लेनाघन, ट्रेंट बोल्ट को रिटेन किया है। वहीं इस बार आप मुंबई इंडियंस की टीम में  एविन लुईस, एडम मिल्ने, जेसन बेहरेंडॉर्फ, बेयूरन हेंड्रिक, बेन कटिंग, युवराज सिंह, बरिंदर शरण, रसिख सलाम, पंकज जसवाल, अल्जारी जोसेफ इन खिलाड़ियों को मिस कर सकते हैं क्योंकि टीम ने इन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने शेरफन रदरफर्ड, धवल कुलकर्णी और ट्रेंट बोल्ट को ट्रेडिड किया है। 

फिलहाल मुंबई इंडियंस की टीम इस प्रकार है:-

रोहित शर्मा(कप्तान), हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्विंटन डी कॉक, मिशेल मैक्लेनाघन, जसप्रीत बुमराह, कुनाल पांड्या, जेम्स पैटिंसन, सूर्यकुमार यादव, अनमोलप्रीत सिंह, ट्रेंट बोल्ट (ट्रेड), राहुल चाहर, इशान किशन, अनुकुल रॉय (ट्रेड), आदित्य तारे, शेरफेन रदरफोर्ड (ट्रेड), जयंत यादव, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, दिग्विजय देशमुख, प्रिंस बलवंत राय सिंह, नाथन कुल्टर नाइल, मोहसिन खान, धवल कुलकर्णी। 

मुंबई इंडियंस (MI) की कुंडली

नाम के पहले अक्षर से देखा जाये तो मुंबई इंडियंस की नाम राशि सिंह बनती है। सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं जो कि स्वयं ऊर्जा के प्रतीक हैं। सिंह राशि वाले बहुत ही ऊर्जावान होते हैं। इनका स्वभाव राजा की तरह होता है। मुंबई इंडियंस की नेचर में ये गुण दिखाई भी देते हैं। आईपीएल के 13वें सीज़न की शुरुआत 19 सितंबर 2020 को यूएई के समयानुसार शाम 6 बजे से होगा इस समय के अनुसार मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिये सितारे कुछ इस तरह के संकेत कर रहे हैं। 

19 सितम्बर 2020 में यूएई में 6 बजे के समयानुसार आईपीएल का आरंभ कुंभ लग्न व तुला राशि में हो रही है। लग्न का स्वामी शनि बारहवे भाव में अपने घर मे विराजमान है। आईपीएल के 13वें सीज़न की ओपनिंग के समयानुसार लग्न से 11वीं राशि धनु बन रही है। सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं जो कि लगन से अष्टम भाव में विराजमान हैं। आठवें भाव के सूर्य मुंबई की टीम के लिये इस सीरीज़ के संघर्षमयी रहने के आसार बना रहे हैं। टीम अपने खिलाड़ियों की हेल्थ प्रॉबल्म को लेकर थोड़ी चिंतित रह सकती है। हालांकि सीज़न की शुरुआत के समय जो लग्न बन रहा है उससे सूर्य छठे घर का स्वामी हैं जो कि प्रतिद्वंदियों पर मुंबई का दबदबा बनाए रखने में भी मदद कर सकते हैं। 

अंक ज्योतिष से देखा जाये तो Mumbai Indians (MI) के नाम इस्तेमाल हुए सभी अंग्रेजी वर्णों का योग मूलांक 2 बनता है जो कि चंद्रमा का अंक है। वहीं शॉर्ट नाम एमआई का अंक 5 बन रहा है जो कि बुध का अंक है। आईपीएल की शुरुआत के समय चंद्रमा भाग्य भाव में विराजमान हैं तो बुध राशिचक्र में 2वें तो लग्न से अष्टम घर में मौजूद हैं। कुल मिलाकर अंतिम चार में जगह बनाने के लिये मुंबई इंडियंस को काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। भाग्य मुंबई का तभी साथ देगा जब टीम इसके लिये जी तोड़ मेहनत करेगी।


आपकी कुंडली में कौन सा दोष है इसे जानने के लिये आप एस्ट्रोयोगी पर देश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से परामर्श कर सकते हैं। अभी बात करने के लिये यहां क्लिक करें।

Chat now for Support
Support