ग्राहक सेवा
9999 091 091

रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस)

रोहित शर्मा को हिटमैन भी कहा जाता है। एक बार इनका बल्ला चलने लगता है तो फिर रूकने का नाम नहीं लेता है। आईपीएल में बतौर बैट्समैन तो इनकी उपलब्धियां रही ही हैं। बतौर कप्तान भी इन्होंने मुंबई को बिल्कुल धरातल से फलक तक ले जाने में अहम भूमिका निभाई है। हार कर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं तो रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम ऐसी बाजीगरी दिखा चुकी है। 2013 की बात करें या 2015 की जब-जब टीम के जीतने की उम्मीदें धराशायी दिखाई दी, तब-तब कप्तान ने टीम की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेकर उसे अंजाम तक पहुंचाया।

रोहित शर्मा ने आईपीएल में अब तक 188 मैच खेले हैं। अब तक वे 4898 रन बना चुके हैं जिसमें एक शतक और 36 अर्धशतक शामिल हैं। रोहित शर्मा आईपीएल की शुरुआत से यानि 2008 से ही इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं। आईपीएल में बतौर कप्तान उनकी शुरुआत 2013 में हुई। पहली ही बार में उन्होंने आईपीएल का खिताब मुंबई को दिलवाया। इसके बाद 2015 में एक समय रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नेतृत्व पर भी प्रश्नचिन्ह उठने लगे थे जब टीम पहले छह मुकाबलों में से केवल एक मैच जीत पाई थी और आगे की राह उसके लिये काफी मुश्किल नज़र आ रही थी। लेकिन सारे सवालों का जवाब देते हुए मुंबई फिर से आईपीएल की चैंपियन बनी। 2017 में रोहित के नेतृत्व में ही मुंबई ने तीसरी बार सांस अटकाने वाले मुकाबले में एक रन से जीत दर्ज कर आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। 2018 में टीम अंतिम चार में जगह नहीं बना पाई थी और पांचवे स्थान पर संतुष्ट होना पड़ा था। लेकिन पिछले सीजन में 3 बार चैंपियन का खिताब जीत चुकी सीएसके को हराकर मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2019 की ट्रॉफी अपने नाम की थी। वहीं 13वें सीजन में क्या शर्मा जी का लड़का कमाल दिखा पाएगा या नहीं? मुंबई इंडियंस के कप्तान की सूर्य राशि क्या कहती है? आईये जानते हैं।

रोहित शर्मा की कुंडली? 

1 नाम -

रोहित शर्मा

2

जन्मतिथि -

30 अप्रैल 1987

3

सूर्य राशि -

वृषभ

4

नाम राशि -

तुला

5

मूलांक -

3

6

भाग्यांक -

5

7

आईपीएल (IPL) 2020 की ऑपनिंग -

19 सितंबर 2020

8

स्थान -

यूएई

9

समय -

सायं 5:30 बजे

रोहित शर्मा की सूर्य राशि बृषभ है। राशि का स्वामी शुक्र है जो सभी प्रकार के सुख देने में सक्षम माना जाता है। क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग 2020 का आगाज 29 मार्च 2020 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो रहा है। उस दिन रात 8 बजे का लग्न भी तुला ही बन रहा है, जो स्थिर लग्न मानी जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार स्थिर लग्न में किया गया काम बृषभ राशि वालों के ही पक्ष में मानी जाती है। क्योंकि राशि का स्वामी अपने भाव में ही स्वग्रही होकर चंद्रमा के साथ एक अच्छा योग बना रहा है। मन स्थिर रहेगा। फैसले भी उचित होंगें। खेल का कारक मंगल भी दृष्टि संबंध बना रहा है। जिससे रोहित शर्मा में ऊर्जा का संचार बना रहेगा। सूर्य का छठें घर में कमजोर होकर विराजना रोहित को टीम के सदस्यों का सहयोग मिलना आसान नहीं दिख रहा है। जिसके कारण मन में निराशा भी बनी रहेगी। कप्तान के तौर पर रोहित के लिए आईपीएल का आगाज अच्छा रहेगा परंतु साथियों के सहयोग के बिना अच्छा परिणाम मिलना कठिन होगा।

नाम के हिसाब से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की नाम राशि तुला बनती है। जिसका संबंध स्थिरता से होता है। रोहित अपने खेल में स्थिरता लाएंगे। ऊर्जावान भी रहेंगे। टीम के साथ भी सामंजस्य बना कर चलेंगे। तुला राशि का स्वामी शुक्र अपने घर में होने से इनका साथ देगा। 

रोहित के जन्म तिथि के अनुसार इनका मुलांक 3 बनता है जोकि अंक ज्योतिष में गुरू बृहस्पति का माना जाता  है। वैदिक ज्योतिष में गुरू को ज्ञान - आध्यात्म का कारक माना जाता है। यानि कि रोहित को गुरू का साथ मिलेगा। जिसके चलते वह रणनीति बनाने व उसे चरितार्थ करने में सफल होंगे। बात भाग्यांक की करें तो भाग्यांक 5 है जिसका स्वामी बुध ग्रह है। बुध विवेक व वाणी का कारक होता है। वाणी मधुर होने से साथियों के साथ रोहित के संबंध अच्छे बने रहने के आसार नजर आ रहे हैं। छोटी मोटी अड़चनों से टीम को सीखने में  मदद मिलेगी। कप्तान के रूप में रोहित अच्छा प्रदर्शन करते नजर आएंगे। कुल मिलाकर इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां संस्करण रोहित के लिए अच्छा हो सकता है।


आपकी कुंडली में कौन सा दोष है इसे जानने के लिये आप एस्ट्रोयोगी पर देश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से परामर्श कर सकते हैं। अभी बात करने के लिये यहां क्लिक करें।

Chat now for Support
Support