ग्राहक सेवा
9999 091 091

महेन्द्र सिंह धोनी (चेन्नई सुपर किंग्स)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। लेकिन आईपीएल में धोनी और उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स हर सीजन में कमाल करती नज़र आई है। उनकी कप्तानी में सीएसके ने आईपीएल के हर सीजन के प्लेऑफ में जगह बनाने के साथ 3 बार खिताब भी अपने नाम किया है। कैप्टन कूल के नाम से फेमस महेन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने भारतीय क्रिकेट टीम को नई ऊंचाइयों तक पंहुचाने में एक अहम भूमिका निभाई है उसी तरह आईपीएल में धोनी एक के बाद एक इतिहास बनाते जा रहे हैं। धोनी बतौर कप्तान तो सफल हैं ही लेकिन विकेट के पीछे उनका कोई जोड़ नहीं है। धोनी बल्लेबाजी में भी अपने अनोखे अंदाज के लिये जाने जाते हैं। उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक अच्छा फिनीशर भी माना जाता है। जब तक धोनी क्रिज पर रहते हैं तब तक टीम के जीतने की उम्मीद बनी रहती है। आईपीएल में उनके करियर की बात करें तो 190 मैच में 4432 रन  बना चुके हैं जिसमें 23 अर्धशतकीय पारी उन्होंने खेली हैं लेकिन कोई शतक अभी तक आईपीएल में धोनी नहीं लगा पाए हैं।

महेंद्र सिंह धोनी की कुंडली 

1

नाम -

महेंद्र सिंह धोनी

2

जन्मतिथि -

7 जुलाई 1981

3

सूर्य राशि -

कर्क

4

नाम राशि -

सिंह

5

मूलांक -

7

6

भाग्यांक -

6

7

आईपीएल (IPL) 2020 की ऑपनिंग 

19 सितंबर 2020

8

स्थान -

यूएई 

9

समय -

सायं 5.30 बजे

 

7 जुलाई 1981 को जन्मे माही की सूर्य राशि कर्क है। जिसका स्वामी चंद्रमा है, चंद्रमा का शनि के साथ बैठना एक विष योग बना देता है। मन में कई तरह की बात चलती रहेगी। लेकिन धोनी की लय पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। क्योंकि सूर्य बुध के साथ बैठकर बुधादित्य योग बना रहा है, जो धोनी को शुभ परिणाम देगा। लेकिन टीम को सहयोग कम मिलेगा। जिसके कारण महेंद्र सिंह धोनी के मन में चिंता बनी रहेगी। जिसका असर इनके खेल पर देखने को मिल सकता है। इस आईपीएल में धोनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स का आगाज भी पहले की तरह नहीं रहने के आसार हैं, कई मौक़ों पर टीम धरासायी भी नजर आ सकती है। लेकिन चेन्नई के फैंस को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि सूर्य व बुध के संयोग के कारण धोनी इन मुश्किलों से निकलने में सक्षम होंगें।

नाम के मुताबिक धोनी की नाम राशि सिंह है जो कि सूर्य की राशि मानी जाती है। सूर्य राशि के जातक बड़ें पराक्रमी भी होते हैं। ये विपरीत परिस्थिति में भी अपने आप को नियंत्रण में रखकर इसका तोड़ निकाल लेते हैं। यही धोनी की खूबी भी है। कैप्टन कूल का खिताब महेन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को इसी के चलते मिला हैं। नाम राशि के हिसाब से धोनी का यह आईपीएल सामान्य रहेगा। 

जन्म तिथि को देखा जाए तो धोनी का मूलांक 7 बनाता है। जो कि अंक ज्योतिष में केतु का अंक माना जाता है। केतु को वैदिक ज्योतिष में एक छाया ग्रह व क्रूर ग्रह माना जाता है, जो अपने साथ बैठे राशि व अपने स्थान के हिसाब से जातक को परिणाम देता है। केतु का गोचर में धनु राशि यानि कि गुरू के घर में आना गुरू की तरह परिणाम देगा। क्योंकि बृहस्पति गोचर में स्वग्रही है। गुरु का साथ मिलने पर केतु बलवान होकर गुरू का ही फल धोनी को देगा। जिस कारण मुलांक 7 का कारक ग्रह केतु महेंद्र सिंह धोनी व चेन्नई सुपर किंग के लिए फलदायी ही माना जाएगा। भाग्यंक 6 जो कि शुक्र का अंक है। यह भी धोनी के हित में ही रहेगा। कुल मिलाकर धोनी के लिए  इंडियन  प्रीमियर लीग का 13वां  संस्करण मिला जुला परिणाम देगा।


आपकी कुंडली में कौन सा दोष है इसे जानने के लिये आप एस्ट्रोयोगी पर देश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से परामर्श कर सकते हैं। अभी बात करने के लिये यहां क्लिक करें।

Chat now for Support
Support