
आईपीएल 12वें सीजन की विजेता टीम मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 13वें सीजन के 27वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से मात दी थी। वहीं एमआई की यह पाँचवीं जीत है इसके साथ ही मुंबई इंडियंस अंकतालिका में दूसरे नंबर पर काबिज है। जबकि दूसरी ओर आईपीएल 2020 के 28वें मैच में विराट की सेना ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 82 रनों से मात दी। वहीं केकेआर अपने 7 मैचों में 3 मैच हारते हुए अंकतालिका में चौथे नंबर पर है। अब आगामी 16 अक्टूबर को अबुधाबी में केकेआर का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होने जा रहा है। इससे पहले बीते 23 सितंबर को मुंबई ने केकेआर को हराया था। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कार्तिक की सेना मुंबई पर विजय पाती है या रोहित एंड कंपनी केकेआर को वापस से धूल चटाती है? फिलहाल ज्योतिषीय आकलन के आधार पर हम आपको बताते हैं कि कौन सी टीम के जीतने के आसार अधिक हैं ?
बहरहाल एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी द्वारा की गई ज्योतिषीय भविष्यवाणी की मदद से जानते हैं कि इस मैच का परिणाम क्या रहने वाला है। दरअसल नाम के पहले अक्षर से देखा जाये तो मुंबई इंडियंस की नाम राशि सिंह बनती है। सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं जो कि स्वयं ऊर्जा के प्रतीक हैं। सिंह राशि वाले बहुत ही ऊर्जावान होते हैं। इनका स्वभाव राजा की तरह होता है। मुंबई इंडियंस के नेचर में ये गुण दिखाई भी देते हैं। उस दिन व समय के अनुसार मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिये सितारे कुछ इस तरह के संकेत कर रहे हैं। 16 अक्टूबर 2020 अबुधाबी में शाम के 06 बजे के समयानुसार मैच का आरंभ मेष लग्न में हो रहा है। लग्न स्वामी मंगल का बारहवाँ होना टीम के लिए अच्छा नहीं कह सकते। हालांकि मैच की शुरुआत के समय जो लग्न बन रहा है उससे सूर्य का छठे स्थान में बैठना प्रतिद्वंदियों पर मुंबई का दबदबा बनाए रखने में भी मदद कर सकता हैं।
अंक ज्योतिष से देखा जाये तो Mumbai Indians (MI) की स्पैलिंग में आये सभी वर्णों का योग करें तो मूलांक 2 बनता है जो कि चंद्रमा का अंक है। वहीं शॉर्ट नाम एमआई का अंक 5 बन रहा है जो कि बुध का अंक है। मैच की शुरुआत के समय चंद्रमा छठे भाव में विराजमान हैं तो बुध राशिचक्र में तीसरे तो लग्न से सप्तम घर में वक्री रहेंगे।
वहीं दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स की बात कि जाए तो इसकी नाम राशि मिथुन बनती है। मिथुन का स्वामी बुध का वक्री होना इनके लिए अच्छा परिणाम देने वाला नहीं कह सकते। इस सीजन में केकेआर के खिलाड़ियों में भरपूर जोश रहेगा। जिसके चलते ये प्रतिद्वंदी को कड़ा मुकाबला देने में सक्षम रहेंगे।
वहीं केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक की जन्म तिथि और जन्म समय(12 बजे) के अनुसार, दिनेश की नाम राशि मीन बनती है। जिसका स्वामी गुरु गोचर के अनुसार अपने भाव में बैठा है। जिसके चलते दिनेश को रणनीति बनाने में आसानी होगी। ये अपने विरोधियों को घेरने में भी कामयाब रहेंगे। कप्तान के रूप में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। टीम को साथ लेकर चलने में ये कामयाब रहेंगे। अंक ज्योतिष में मूलांक 1 को सूर्य का अंक माना जाता है, जो विजय दिलाने वाला होता है। जो कि दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) का भी मूलांक 1 है। भाग्यांक 3 गुरु का अंक है जो कि दिनेश के मानसिक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होगा। इसके साथ ही मूलांक और भाग्यांक के अनुसार इनके लिए ये सत्र शुभदायी माना जा सकता है।
कुल मिलाकर दोनों टीमों का गोचर व कुंडली से आकलन करने पर मुंबई इंडियंस के जीतने के आसार प्रबल हैं। हालांकि क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है, इसलिए ये तो वक्त ही बताएगा कि कौन जीत का स्वाद चखेगा।