प्रेमियों के लिये कैसा रहेगा 2021?

Wed, Dec 30, 2020
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Wed, Dec 30, 2020
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
प्रेमियों के लिये कैसा रहेगा 2021?

प्रेम एक ऐसी अनुभूति है जिसे हर कोई अपने जीवन में पाना चाहता है। प्रेम केवल मनुष्य के लिए ही नहीं देवताओं के लिए भी बहुत जरूरी रहा है। प्रेम के बिना सृष्टि की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। प्रेम के बिना जीवन नीरस है। आज के दौर में प्रेम पाना और मिलना इतना सरल नहीं रह गया है। सच्चा प्रेम मिले तो मनुष्य को कभी खोना नहीं चाहिए। प्रेम ईश्वर का दिया हुआ बहुत कीमती तोहफ़ा है। इसे सहेजकर रखना चाहिए क्योंकि सच्चा प्रेम बहुत नसीब वालों को मिलता है। तो चलिए जानते है एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी से कि साल 2021 प्रेमियों के लिए क्या सौगात लेकर आ रहा है? 

 

2021 का समय प्रेमियों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नववर्ष 2021 में ग्रहों की स्थिति अनुसार अगर बात करें तो शनिदेव अपने ही घर मकर राशि में स्थित रहेंगे। राहु और केतु का भी कोई स्थान परिवर्तन का योग नहीं बन रहा है। राहु वृषभ राशि में और केतु वृश्चिक राशि में रहने वाले हैं। वहीं 5 अप्रैल 2021 को बृहस्पति नीच राशि से मिलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। 13 माह तक कुंभ राशि में ही रहेंगे। वहीं सूर्य हर माह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते रहेंगे। गुरु और शुक्र अस्त रहेंगे। 16 जनवरी से 12 फरवरी तक बृहस्पति और 14 फरवरी से 19 अप्रैल तक शुक्र अस्त रहेंगे। इसका मतलब है कि 13 फरवरी को देव गुरु बृहस्पति उदित होंगे और 20 अप्रैल को शुक्र ग्रह उदित होगा। जिसके चलते जनवरी 15 के बाद से लेकर 19 अप्रैल तक प्रेमियों के लिए समय उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। जून माह में जन्मे लोगों के लिए प्रेम में अच्छा समय रहेगा। जुलाई माह में जन्मे लोगों के लिए उतार-चढ़ाव वाला और अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में जन्मे लोगों के लिए प्रेम में मिला जुला समय रहेगा। नवंबर और दिसंबर वालों के लिए प्रेम में सफल होने के योग बन रहे हैं। 

 

यदि आप हैं अपनी लव लाइफ से परेशान तो एस्ट्रोयोगी ज्योतिषाचार्यों से जानें समाधान! कॉल करने के लिये यहां क्लिक करें।

 

अगर हम राशियों के अनुसार 2021 में प्रेम जीवन कैसा रहेगा इसके बारे में जानें तो सिंह, तुला, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए प्रेम में अच्छा समय रहेगा जबकि वृषभ, मिथुन, कन्या के लिए उतार-चढ़ाव से भरा हुआ होगा। मेष, वृश्चिक, धनु और मीन के लिए प्रेम का समय कष्टप्रद रहेगा। 

 

प्रेम राशिफल 2021 को लेकर मेष वालों के लिए मिला जुला परिणाम और विवादित स्थिति रहेगी। वृषभ राशि के लिए सामान्य और तालमेल का अभाव देखने को मिलेगा। मिथुन राशि वालों के लिए साल का शुरुआती समय अच्छा रहेगा और बाद में संघर्ष की स्थिति पैदा हो सकती है। कर्क राशि वालों के लिए प्रेम जीवन सामान्य गुजरेगा। छोटे-मोटे मन मुटाव होंगे परंतु वह सुलझ जाएंगे। सिंह राशि वाले प्रेमी जातकों के बीच ग़लतफहमी दूर होकर प्रेम और रोमांस जाग जाएगा। कन्या राशि के लिए प्रेम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा और आपसी अविश्वास की वजह से संबंध में खटास आ सकती है। 

 

राशिनुसार अपना भविष्यफल जानने के लिये यहां क्लिक करें वार्षिक राशिफल 2021 ( Rashifal 2021)

 

तुला राशि वालों को प्रेम में अच्छी सफलता मिलेगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा। वृश्चिक राशि वालों की लव लाइफ साल 2021 में काफी विवादित रहेगी। धनु राशि के प्रेमियों के मध्य खटपट बनी रहेगी। मकर राशि वालों के लिए प्रेम में हर तरफ से सुख का अनुभव और सफलता मिलेगी। वहीं कुंभ राशि वाले जातकों को प्रेम सफलता और प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। राशिचक्र की अंतिम राशि मीन के लिए साथी से धोखा खाने की संभावना बन रही है। इसलिए सोच-समझकर किसी पर विश्वास करें। कुल मिलाकर साल 2021 कुछ प्रेमियों के लिए सौगात लेकर आएगा तो कुछ के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहते हुए बीतेगा। 

 

यह भी पढ़ें:

विद्यार्थियों के लिये कैसा रहेगा साल 2021 ।  राशिनुसार इनकी पूजा से करें नववर्ष 2021 की शुरुआत ।  2021में क्या कहती है भारत की कुंडली?

article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!